ताजा खबर

प्री मानसून ने जोरदार दस्तक दी
18-Jun-2024 8:08 PM
प्री मानसून ने जोरदार दस्तक दी

रायपुर, 18 जून। प्री मानसून ने जोरदार दस्तक दी।राजधानी सहित प्रदेश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो रही है। इस वर्ष केरल में समय पर प्रवेश के बाद करीब  देरी से यह रायपुर पहुंच रहा है । मौसम विग्यानी एचपी चंद्रा के अनुसार यह प्री मानसून बारिश है। जो दुर्ग रायपुर,बिलासपुर संभाग के बड़े हिस्से में हुई। 

दक्षिण पश्चिम मानसून के उत्तरी सीमा नवसारी, जलगांव, अमरावती, चंद्रपुर, बीजापुर, सुकमा, मलखानगिरी, विजयनगरम और इस्लामपुर है।

मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियों बनी हुई है, अगले दो से तीन दिनों में मानसून प्रदेश के कुछ और हिस्से में पहुंचने की संभावना है। अरब सागर से आने वाली पश्चिमी हवा की गहराई से बढ़ने की संभावना है, जिसके कारण प्रदेश में वर्षा की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है। 

प्रदेश में कल 19 जून को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की भी संभावना है।प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

बस्तर संभाग में कल से लगातार हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना बन रही है । उसके बाद उत्तर की ओर वर्षा की गतिविधि फैलने की सम्भावना है ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news