ताजा खबर

नारायणपुर पॉवर सब स्टेशन में करंट से कर्मी की मौत
03-Aug-2020 6:25 PM
नारायणपुर पॉवर सब स्टेशन में करंट से कर्मी की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव, 3 अगस्त।
आज दोपहर एक पॉवर सब स्टेशन में करंट ट्रांसफार्मर ब्लास्ट हो गया। जिससे करंट से एक कर्मचारी की मौत हो गई। घटना के बाद से ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी ठप है। 

मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर के 33 केवी विद्युत पॉवर सब स्टेशन में आज दोपहर करीब 12 बजे करंट ट्रांसफार्मर एकाएक ब्लास्ट हो गया। इस यंत्र के ब्लास्ट हो जाने से यहां मौजूद कर्मचारी अनुराग बेग बुरी तरह चपेट में आ गया।

बताया जा रहा है कि अनुराग बेग ड्यूटी के लिए घर से 12 बजे के आसपास ही कार्यालय पहुंचा था। कार्यालय में ही बोर के पानी से हाथ पैर धो रहा था। इस दौरान हादसा हुआ और धमाका से जोरदार करंट प्रवाहित चारों तरफ हुआ। इसमें अनुराग भी करंट की चपेट में आ गया और बिजली का झटका लगने से जमीन पर गिर पड़ा। घटना के तुरंत बाद ही अन्य कर्मचारियों की मदद से घायल अनुराग को कुनकुरी के हॉलीक्रास अस्पताल में लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
 
घटना के बाद से ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी ठप है। घटना की जानकारी पर विभागीय अधिकारी सहित पुलिस भी मौके पर पहुंच जांच में जुटी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news