सामान्य ज्ञान
कंबोडिया पर वियतनाम के हमले के जवाब में चीन ने 17 फरवरी 1979 को वियतनाम पर धावा बोला था। 1975 में वियतनाम युद्ध के खत्म होने के बाद चीन और विएतनाम के बीच तनाव नाटकीय ढंग से चरम पर था.
17 फरवरी 1979 को चीन की सेना ने वियतनाम पर हमला किया था। असल में वियतनाम क्षेत्र में अपने प्रभाव का विस्तार करने की कोशिश में लाओस में सैन्य उपस्थिति बना चुका था। वियतनाम ने चीन के प्रतिद्वंद्वी सोवियत संघ से अपने रिश्ते मजबूत कर लिए थे। 1978 में वियतनाम ने कंबोडिया पर हमला किया था और उसके बाद कंबोडिया में पोल पॉट की नेतृत्व वाली सरकार गिर गई। पोल पॉट की सरकार को चीन का समर्थन हासिल था। वियतनाम के इस हरकत से चिढक़र चीन की सेना ने वियतनाम पर हमला बोल दिया। सीमा पर दोनों देशों के बीच 17 फरवरी 1979 से लेकर 16 मार्च 1979 तक युद्ध चला।
इस युद्ध के बाद दोनों ही देशों ने जीत का दावा किया। युद्ध के खत्म होने के बाद चीनी सेना वियतनाम से वापस चली। वियतनाम ने भी कंबोडिया में स्थित अपने डेढ़ लाख सैनिकों को वापस बुला लिया था। 16 मार्च को चीनी सेना ने वियतनाम से वापसी करते हुए भारी तबाही मचाई। उसने वियतनाम में आधारभूत ढांचों को नष्ट कर दिया। चीन ने दावा किया उसने वियतनामी प्रतिरोध को कुचल दिया तो वियतनाम का दावा था कि चीन की सेना ने सीमा पर ज्यादातर मिलिशिया से लड़ाई लड़ी। इस युद्ध में दोनों देश के एक लाख से ज्यादा सैनिक मारे गए और हजारों घायल हुए। अगले एक दशक तक दोनों देशों के बीच तनाव का माहौल रहा।
बेतवा मध्य प्रदेश राज्य में बहने वाली एक नदी है । दशार्ण की पहचान आधुनिक धसन नामक नदी से की जाती है, जो भोपाल से प्रवाहित होती हुई बेतवा ( वेत्रवती ) नदी में गिरती है।
मार्कण्डेय पुराण में, दशार्ण देश के नाम की उत्पत्ति का कारण, दशार्णा नदी को ही बतलाया गया है, जो इस क्षेत्र से होकर प्रवाहित होती है। वायु पुराण में इस नदी के बारे में कहा गया है कि इसका उद्गम स्थल पर्वत है। प्रसिद्ध भूगोल वेत्ता एस. एम. अली ने पुराणों के आधार पर विंध्यक्षेत्र के तीन जनपदों- विदिशा, दशार्ण एवं करुष का सोन-केन से समीकरण किया है। इसी प्रकार त्रिपुरी लगभग ऊपरी नर्मदा की घाटी तथा जबलपुर, मंडला तथा नरसिंहपुर जिलों के कुछ भागों का प्रदेश माना है। इतिहासकार जयचंद्र विद्यालंकार ने ऐतिहासिक और भौगोलिक दृष्टियों को संतुलित करते हुए बुंदेलखंड को कुछ रेखाओं में समेटने का प्रयत्न किया है, विंध्यमेखला का तीसरा प्रखंड बुंदेलखंड है जिसमें बेतवा (वेत्रवती), धसान (दशार्ण) और केन (शुक्तिगती) के कांठे, नर्मदा की ऊपरली घाटी और पचमढ़ी से अमरकंटक तक ऋक्ष पर्वत का हिस्सा सम्मिलित है। उसकी पूरबी सीमा टोंस (तमसा) नदी है।
मंगोलिया पूर्व और मध्य एशिया में एक भूमि से घिरा (लेंडलॉक) देश है। इसकी सीमाएं उत्तर में रूस, दक्षिण, पूर्वी और पश्चिमी में चीन से मिलती हैं। हालांकि, मंगोलिया की सीमा कज़ाकिस्तान से नहीं मिलती, लेकिन इसकी सबसे पश्चिमी छोर कजाकिस्तान के पूर्वी सिरे से केवल 24 मील (38 किमी) दूर है। देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर उलान बाटोर है, डहां देश की लगभग 38 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है। मंगोलिया में संसदीय गणतंत्र है।
आज जिसे मंगोलिया कहा जाता है, कभी विभिन्न घुमंतू साम्राज्यों के द्वारा शासित किया गया, इन साम्राज्यों में शिंओग्नु, शियानबेई, रोऊरन, गोतुर्क और अन्य शामिल हैं। सन् 1206 में चंगेज खान द्वारा मंगोल साम्राज्य की स्थापना की गई। लेकिन युआन राजवंश के पतन के बाद मंगोल अपने पुराने रहन-सहन पर लौट आए। 16 वीं और 17 वीं शताब्दी में मंगोलिया तिब्बती बौद्ध धर्म के प्रभाव में आया। 17 वीं सदी के अंत में मंगोलिया के अधिकांश क्षेत्र में क्विंग राजवंश के अधीन हो गया था। 1911 में किंग राजवंश के पतन के दौरान मंगोलिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की, लेकिन 1921 तक स्वतंत्रता को स्थापित करने और 1945 तक अंतरराष्ट्रीय मान्यता हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ा था। इसके नतीजे में देश मजबूत रूस और सोवियत प्रभाव में आया, 1924 में मंगोलियाई जनवादी गणराज्य की घोषणा की गई और राजनीतिक रूप से मंगोलिया उस समय के सोवियत राजनीति का अनुपालन करने लगा। 1989 में पूर्वी यूरोप में कम्युनिस्ट शासनों के टूटने के बाद, मंगोलिया में 1990 में लोकतांत्रिक क्रांति देखने को मिली, जिसकी वजह से बहु-दलीय व्यवस्था स्थापित हुई, 1992 में नया संविधान बना और देश बाजार अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर हुआ।
समुद्री पानी का खारापन दूर करने की इस प्रक्रिया को डिसैलिनेशन अथवा विलवणीकरण कहा जाता है। लवणविहीन यह पानी मीठा पानी कहलाता है जो मानव-उपयोग के और सिंचाई के काम आता है। सागर में उतरने वाले अनेक जहाजों और पनडुब्बियों में मुख्यत: यही पानी इस्तेमाल होता है।
धरती विज्ञान मंत्रालय ने अपने राष्ट्रीय सागर प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईओटी) के माध्यम से विलवणीकरण (खारापन दूर करना) का तकनीकी और आर्थिक रूप से व्यावहारिक समाधान खोजने का काफी प्रयास किया है। निम्न तापमान तापीय विलवणीकरण (एलटीटीडी) एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें दो जलीय निकायों के बीच तापमान के उतार-चढाव से पहले गर्म पानी को कम दाब पर वाष्पीकृत और फिर निकली भाप को ठंडे पानी से द्रवीकृत किया जाता है ताकि मीठा पानी प्राप्त किया जा सके। गहरे सागर में अलग-अलग स्तर पर (गहराई) में अलग-अलग तापमान होता है, इसलिए दो अलग-अलग तापमान वाले जलीय निकायों की स्थिति वहां सहज रूप से विद्यमान रहती है। तट पर स्थित ताप विद्युत संयंत्र से द्रवीकरण के फलस्वरूप भारी मात्रा में निकलने वाला पानी पास के सागर में समाकर एक वैकल्पिक परिदृश्य उपस्थित करता है। एलटीटीडी प्रक्रिया की सरलता के कारण उत्पादित जल की गुणवत्ता को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इससे या तो अच्छी गुणवत्ता वाला पेयजल अथवा स्थित की मांग के अनुसार वाष्पित (बॉयलर) के लायक पानी प्राप्त हो सकता है।
निम्न तापमान तापीय विलवणीकरण यानी एलटीटीडी संयंत्र के लिए जो प्रमुख घटक चाहिए होते हैं, वे हैं- वाष्पीकरण चैम्बर, द्रवीकारक, गर्म और ठंडा पानी निकालने के लिए पंप और पाइपलाइन तथा संयंत्र को निम्न वातावरण दबाव पर बनाए रखने के लिए वैक्यूम पंप। इस प्रक्रिया का एक सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसे दो जलीय निकायों के बीच 8-10 डिग्री सैलसियस के तापमान के उतार-चढाव की दर (ग्रेडियन्ट) पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। विश्व के अनेक स्थानों, विशेषकर पश्चिम एशिया में बहुत तेजी से प्रवाहित पानी से आसवन वाली प्रणाली का उपयोग होता है, परन्तु कोई भी स्थापित संयंत्र 8 डिग्री सेलसियस जैसे कम तापमान पर काम नहीं करता। भारत में तमिलनाडु के उत्तरी चेन्नई ताप विद्युत संयंत्र में यही प्रणाली अपनाई गई है।
वहीं निम्नतापमान तापीय विलवणीकरण- राष्ट्रीय सागर प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईओटी-नियोटे) ने 2004 में एलटीटीडी अनुप्रयोगों के साथ काम करना शुरू किया और अनेक प्रकार के संयंत्रों की स्थापना की। ये हैं-- प्रयोगशाला स्तर का 5 एम3 दिन क्षमता का मॉडल (2004), लक्षद्वीप के कवरत्ती द्वीप पर भूमि स्थित 100 एम-3 दिन का मॉडल (2005) और चेन्नई समुद्र तट से परे बजरे (नौका) पर निर्मित 1000 एम 3 दिन क्षमता (2007) वाले मार्गदर्शी प्रायोगिग संयंत्र।
व्यापारिक कटौती अथवा बट्टा
विक्रेता अपनी मूल्य सूची में दिए हुए मूल्य से कुछ कम मूल्य पर माल ग्राहक को बेचता है, तो इस प्रकार जितना कम मूल्य होता है, उसे व्यापारिक कटौती कहते हैं। इसका उद्देश्य विक्रय वृद्घि करना होता है। इस राशि का लेखांकन नहीं किया जाता।
1. फरवरी 2014 में बायोनिक हाथ लगवाने वाले विश्व के पहले व्यक्ति अबो किस देश के निवासी हैं?
(अ) जर्मनी (ब) स्विटजरलैंड (स) इटली (द) डेनमार्क
2. सातवें वेतन आयोग का अध्यक्ष किसे चुना गया है?
(अ) अशोक कुमार माथुर (ब) विवेक रॉय (स) मीना अग्रवाल (द) बी.एन. कृष्णा
3. निम्नलिखित में से किस अंतरिक्ष यान को भारतीय अंतरिक्ष संगठन द्वारा मंगल ग्रह पर भेजा गया है?
(अ) मंगलयान (ब) अर्जुन मंगलयान (स) सतीश मंगलयान (द) इनमें से कोई नहीं
4. किसने पंच कार्ड का आरंभ किया?
(अ) पावस (ब)जैक्वार्ड (स)पास्कल (द)इनमें से कोई नहीं
5. किसने प्रथम मैकेनिकल कैलकुलेटर का निर्माण किया था?
(अ) जिसेफ मेरी जैक्वार्ड (ब) ब्लेज पास्कल (स) जान माउक्ली (द) उक्त सभी ने
6. पैकमैन नामक प्रसिद्ध कंप्यूटर निम्नलिखित में से किस काम के लिए बना था?
(अ) खेल (ब) बैंक (स) शेयर बाजार (द) पुस्तक प्रकाशन
7. न्यूमैरिकल और स्टैटिस्टिकल कैलक्यूलेशन करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन सर्वाधिक उपयुक्त होगा?
(अ) डाटाबेस (ब) स्प्रेडशीड (स) पावर पाइंट (द) ग्राफिक्स पैकेज
8. जीव रसायनी ऑक्सीजन आवश्यकता होती है?
(अ) जल में विद्यमान जीवधारियों द्वारा इस्तेमाल की गई ऑक्सीजन (ब) सूक्ष्मजीवों द्वारा अपघटन हेतु इस्तेमाल की ऑक्सीजन (स) जल में विद्यमान ऑक्सीजन की संपूर्ण मात्रा (द) उपरोक्त सभी
9. मच्छरों के लारवों को चुन-चुन कर खाने वाली मछली कौन सी है?
(अ) गैम्बूरिया (ब) रोहू (स) क्लेरिअस (द) एक्जोसीट्स
10. किसी जाति की उत्पत्ति के लिए सबसे महत्वपूर्ण निम्नलिखित में से क्या है?
(अ) मौसमी पृथक्करण (ब) जननात्मक पृथक्ककरण (स) व्यवहारिक पृथक्करण (द) भौगोलिक पृथक्करण
11. केले का खाने योग्य भाग कौन सा है?
(अ) बाह्यïï फलभित्ति (ब) मध्य फलभित्ति तथा अल्पविकसित अंत: फलभित्ति (स) अंत: फलभित्ति तथा अल्पविकसित मध्य फलभित्ति (द) बाह्यï फलभित्ति तथा मध्य फलभित्ति
12. मधुमक्खियों के संबंध में निम्नलिखित में कौन-सा कथन सत्य है?
(अ) मोम उत्सर्जी पदार्थ है (ब) सी.वी. फ्रीश ने मधुमक्खियों की भाषा खोजी (स) मधुमक्खी में मुख्यत: सुक्रोज व एरेबिनोज होते हैं (द) एपिसइंडिका भारत में सबसे बड़ी मधुमक्खी है।
13. लाइसोसोम भंडार है?
(अ) जल अपघटक एंजाइमों का (ब) स्रावक ग्लाइकोप्रोटीन की (स) आरएनए व प्रोटीन का (द) वसा का
14. दिल्ली और मुंबई को निम्नलिखित में से कौन सा राष्टï्रीय राजमार्ग जोड़ता है?
(अ) राष्टï्रीय राजमार्ग-6 (ब) राष्टï्रीय राजमार्ग-8 (स) राष्टï्रीय राजमार्ग-10 (द) राष्टï्रीय राजमार्ग 12
15. निम्नलिखित में से कौन सा एक शिखर उच्चतम है?
(अ)धौला गिरि (ब)नमचा बार्वा (स) नंदा देवी(द)नंगा पर्वत
16. हानिकारक पराबैंगनी (अल्ट्रावायलेट) विकिरण भूपृष्ठï तक आने में, निम्नलिखित में से किस एक के द्वारा अधिकांशत: अवशोषित कर लिए जाने के कारण, अधिकांशत: रोक लिया जाता है?
(अ) समतापमंडल (ब) क्षोभमंडल (स)आयनमंडल (द) मध्यमंडल
17. पहली माक्र्सवादी क्रांति किस देश में हुई?
(अ) जर्मनी (ब) इटली (स) ग्रेट ब्रिटेन (द) रूस
18. भारत के संविधान के अनुसार, राज्य की विधानसभा में सदस्यों की संख्या के लिए विहित सीमा क्या है?
(अ) 350 (ब) 400 (स) 450 (द) 500
19. निम्नलिखित में से किस एक में नेतृत्व और सफलता के कारण वल्लभभाई पटेल को सरदार की उपाधि मिली?
(अ) खेड़ा सत्याग्रह (ब) असहयोग आंदोलन (स) बारदोली सत्याग्रह (द) सविनय अवज्ञा आंदोलन
20. निम्नलिखित में से किस एक क्षेत्र में मानसून जलवायु पाई जाती है?
(अ) कोलंबिया का प्रशांत तट (ब) दक्षिण-पूर्वी संयुक्त राज्य (स) दक्षिण अफ्रीका का दक्षिणी भाग (द) मध्य कैलिफोर्निया
21. निम्नलिखित में से कौन सा एक कार्बन का अपररुप नहीं है?
(अ) काजल (ब) ग्रेफाइट (स) हीरा (द)कार्बोरन्डम
22. निम्नलिखित तत्वों में से कौन सी एक उपधातु है?
(अ) क्क (ब) ्रद्य (स) ्रह्य (द) क्कश
23. कोशिका झिल्ली किसकी बनी होती है?
(अ) प्रोटीन एवं लिपिड की (ब) प्रोटीन, लिपिड एवं कम मात्रा में डी.एन.ए. की (स) कार्बोहाइड्रेट्स की (द) प्रोटीन एवं सेल्यूलोज की
24. भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के वेतन तथा सेवा शर्तों को कौन निर्धारित करता है?
(अ) राष्टï्रपति (ब) प्रधानमंत्री (स) भारतीय संसद (द) उपरोक्त में से कोई नहीं
25. 2 प्रतिशत का शिक्षा उपकर किस वर्ष के बजट में घोषित किया था ?
(अ) 2002-2003 (ब) 2003-2004 (स) 2004-2005 (द) 2005-2006
26. ग्रामीण महिलाओं की जागरूकता और सशक्तिकरण के लिए राष्टï्रीय महिला आयोग ने किस नाम से एक राष्टï्रीय कार्यक्रम शुरू किया है?
(अ) नारी शक्ति (ब) ग्रामीण महिलाओं का विकास (स) गांव से गांव तक (द) चलो गांव की ओर
सही जवाब- 1.(द) डेनमार्क,2.(अ)अशोक कुमार माथुर, 3.(अ) मंगलयान, 4.(द)इनमें से कोई नहीं, 5.(ब) ब्लेज पास्कल, 6.(अ) खेल, 7.(ब) स्प्रेडशीड, 8. (ब) सूक्ष्मजीवों द्वारा अपघटन हेतु इस्तेमाल की ऑक्सीजन, 9. (अ) गैम्बूरिया, 10.(ब) जननात्मक पृथक्ककरण, 11. (ब) मध्य फलभित्ति तथा अल्पविकसित अंत: फलभित्ति, 12. (ब) सी.बी. फ्रीश ने मधुमक्खियों की भाषा खोजी, 13.(अ)जल अपघटक एन्जाइमों का, 14.(ब) राष्टï्रीय राजमार्ग-8, 15.(अ)धौला गिरि, 16.(अ) समतापमंडल, 17.(द) रूस, 18.(द) 500, 19. (स) बारदोली सत्याग्रह, 20.(द) मध्य कैलिफोर्निया, 21.(द)कार्बोरन्डम, 22.(स) ्रह्य, 23. (अ) प्रोटीन एवं लिपिड की, 24.(स) भारतीय संसद, 25.(स) 2004-2005, 26.(द) चलो गांव की ओर।
सेबी यानी भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड, भारत में प्रतिभूति और वित्त का नियामक बोर्ड है। इसकी स्थापना सेबी अधिनियम 1992 के तहत 12 अप्रैल 1992 में हुई थी।
यह आधिकारिक तौर पर वर्ष 1988 में भारत सरकार द्वारा सेबी अधिनियम, 1992 के साथ स्थापित किया गया था। सेबी का मुख्यालय मुंबई में बांद्रा कुर्ला परिसर के व्यावसायिक जिले में हैं, और नई दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और अहमदाबाद में इसके पश्चिमी क्षेत्रीय कार्यालय हैं।
सेबी के अस्तित्व में आने से पहले पूंजी निर्गम नियंत्रक नियामक प्राधिकरण था। सेबी ने 13 फऱवरी 2014 को नई दिल्ली में आयोजित एक बैठक में नए कॉर्पोरेट प्रशासनिक नियमों को मंजूरी दी है। नई कंपनी प्रशासन मानदंड 1 अक्टूबर 2014 से सभी सूचीबद्ध कंपनियों के लिए लागू हो जाएंगे। नए कॉरपोरेट प्रशासनिक नियम वैश्विक प्रथाओं के साथ कंपनी अधिनियम, 2013 के अनुसार लागू कर जारी किए गए हैं। बोर्ड ने 2 लाख रुपये तक के निवेश पर कर छूट के लिए म्यूचुअल फंडों के लिए एक दीर्घकालिक नीति को भी मंजूरी दे दी है। सेबी बोर्ड ने नए नो योर क्लाइंट पंजीकरण एजेंसी को भी मंजूरी दे दी जिससे निवेशकों के लिए पूंजी बाजार के साथ विभिन्न क्षेत्रों में नो योर क्लाइंट (केवाईसी) की आवश्यकताओं का पालन करना आसान हो जाएगा।
चीन समुद्र के नीचे दुनिया की सबसे लंबी सुरंग बनाने की तैयारी में जुट गया है। चीनी इंजीनियर अप्रैल तक सरकार को योजना से जुड़ी जानकारी और निर्माण डिजाइन सौंप देंगे। सरकार की मंजूरी के बाद इसका निर्माण कार्य वर्ष 2015 या 2016 से शुरू किया जा सकता है. इसके निर्माण में लगभग दस साल का समय लग सकता है। सुरंग की लंबाई 123 किमी होगी, जो वर्तमान में विश्व रिकॉर्डधारी जापान की सेईकन सुरंग से दोगुनी होगी। इसका निर्माण 2026 तक पूरा होगा।’ जापान की सुरंग होंशू व होक्काइडो द्वीपों को जोड़ती है और इसकी लंबाई करीब 54 किलोमीटर है।
चीन की यह समुद्री सुरंग उसके पूर्वोत्तर प्रांत लियोनिंग के डालियान शहर को पूर्वी शेडोंग के यांताइ शहर से जोड़ेगी। वर्तमान में दोनों शहरों के बीच की चौदह सौ किलोमीटर की दूरी तय करने में आठ घंटे का समय लगता है, लेकिन इसके निर्माण से यह दूरी महज 40 मिनट में तय हो जाएगी। चीन ने 1994 में एक हजार करोड़ डॉलर की लागत से सुरंग का निर्माण 2010 तक पूरा करने की घोषणा की थी, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। अब इस सुरंग के निर्माण पर 3630 करोड़ डालर की लागत आने का अनुमान लगाया गया है। जापान में सेईकन सुरंग के निर्माण में 20 वर्ष लगे थे औप इसे वर्ष 1988 में खोला गया था।
कम्युनिस्ट क्रांतिकारी फिदेल कास्त्रो ने 16 फरवरी, 1959 को क्यूबा के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। 1959 की क्यूबा क्रांति के बाद उन्होंने देश की बागडोर 2008 तक संभाली। 1976 में वे क्यूबा के राष्ट्रपति भी बने।
दक्षिणपंथी तानाशाह फुल्गेन्सियो बातिस्ता के खिलाफ छापामार अभियान चला कर और उन्हें सत्ता से बेदखल करने के बाद 16 फरवरी 1959 को कास्त्रो प्रधानमंत्री बने। क्यूबा की क्रांति अधिकारिक रूप से 26 जुलाई 1953 को शुरू हुई। अमेरिकी समर्थन वाले तानाशाह बातिस्ता तख्ता पलट के बाद सत्तासीन हुए थे। उस समय फिदेल कास्त्रो को बहुत कम लोग जानते थे। युवा वकील कास्त्रो तानाशाह के खिलाफ 1952 के चुनाव में खड़े तो हुए, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। क्यूबा के लोग वोट कर पाते इससे पहले ही वोटिंग खत्म कर दी गई।
फिदेल कास्त्रो ने करीब 130 लोगों का साथ जुटाया और सैन डियागो डे क्यूबा में मोनकाडा सैनिक छावनियों को अपने हाथों में लेने की कोशिश की और वहां रखे हथियारों को हथियाने की भी। उन्हें उम्मीद थी कि इस बैरक के 400 सैनिक एक दिन पहले के सेंट जेम्स उत्सव के बाद थके हुए होंगे या फिर वहां नहीं होंगे, लेकिन यह योजना विफल हो गई और कई क्रांतिकारियों को फांसी दे दी गई जबकि बाकी पर मुकदमा चला। कास्त्रो को भी गिरफ्तार किया गया और उन पर मुकदमा चलाया गया। कास्त्रो पर सरकार को उखाड़ फेंकने का आरोप लगा।
कास्त्रो को 15 साल की सजा हुई। दो साल बाद बातिस्ता अपनी ताकत को लेकर इतना आश्वस्त हुए कि उन्होंने सभी नेताओं को माफी दे दी। इसके बाद कास्त्रो अपने भाई राउल कास्त्रो के साथ मेक्सिको चले गए और वहां चे ग्वेरा के साथ मिलकर 26 जुलाई की क्रांति की शुरुआत की। बातिस्ता के खिलाफ क्यूबा में अंसतोष बढ़ता चला गया। 2 दिसंबर 1956 को कास्त्रो क्यूबा के तट पर हथियार से लैस 81 लोगों के साथ पहुंचे। गुरिल्ला लड़ाई में बातिस्ता की सेना कमजोर होती गई। 1958 के मध्य तक कास्त्रो के लिए क्यूबा में समर्थन बढ़ता गया।
अमेरिका ने भी बातिस्ता को सैन्य मदद रोक दी। इसके बाद कास्त्रो के सहयोगी चे ग्वेरा ने दिसंबर 1958 में सांता क्लारा पर हमला कर दिया। एक जनवरी 1959 को बातिस्ता अपनी कमजोर होती सेना को देख डॉमिनिक गणराज्य भाग गए। उस वक्त कास्त्रो के पास एक हजार से भी कम जवान थे। इसके बावजूद इसके कास्त्रो ने क्यूबा सरकार के 30 हजार सैनिकों की कमान संभाल ली। अन्य विरोधी नेताओं के पास लोकप्रियता और समर्थन की कमी होने का लाभ कास्त्रो को मिला। 16 फरवरी 1959 को फिडेल कास्त्रो ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद लगभग आधी सदी तक वह क्यूबा के प्रमुख बने रहे।
हिन्दू ग्रंथों में यक्ष का जिक्र कई स्थानों पर मिलता है। यक्षों एक प्रकार के पौराणिक चरित्र हैं। यक्षों को राक्षसों के निकट माना जाता है, यद्यपि वे मनुष्यों के विरोधी नहीं होते, जैसे राक्षस होते हंै। माना जाता है कि प्रारम्भ में दो प्रकार के राक्षस होते थे; एक जो रक्षा करते थे वे यक्ष कहलाए तथा दूसरे यज्ञों में बाधा उपस्थित करने वाले राक्षस कहलाये।
यक्ष का शाब्दिक अर्थ होता है जादू की शक्ति । हिन्दू धर्मग्रन्थों में एक अच्छे यक्ष का उदाहरण मिलता है जिसे कुबेर कहते हैं तथा जो धन-सम्पदा में अतुलनीय थे। एक अन्य यक्ष का प्रसंग महाभारत में भी मिलता है। जब पाण्डव दूसरे वनवास के समय वन-वन भटक रहे थे तब एक यक्ष से उनकी भेंट हुई जिसने युधिष्ठिर से विख्यात यक्ष प्रश्न किए थे।
महाभारत की कथा के अनुसार पाण्डवों से पांच प्रश्न पूछने वाला यक्ष वास्तव में यम था, जिसने पाण्डवों को अपने प्रश्नों के उत्तर देने से पहले पानी पीने से मना किया था। युधिष्टिर से पूछा गया यक्ष का सवाल और युधिष्टिर का जवाब भारतीय दर्शन की झलक दिखलाते हैं।
अज्ञातवास के दौरान प्यास से तरसते पाण्डव एक के बाद एक , एक सरोवर से पानी पीने जाते हैं। वहां एक यक्ष उन्हें रोक कर कहता है कि अगर उसके सवाल का जवाब दिए बिना किसी ने पानी पिया तो उसकी तत्काल मृत्यु हो जाएगी। अर्जुन भीम, नकुल और सहदेव उसकी बात अनसुनी कर देते हैं और पानी पीते ही मृत होकर सरोवर के किनारे गिर पड़ते हैं। अंत में भाइयों को खोजते युधिष्टिर सरोवर के किनारे पहुंचते हैं और यक्ष की बात सुन कर उसके सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हो जाते हैं। यक्ष उनसे पूछता है कि इस दुनिया का सबसे बड़ा आश्चर्य क्या है? युधिष्टिर जवाब देते हैं- इस दुनिया में नित्य लोगों को मरते देखते हुए भी मनुष्य यह सोच कर जीता है कि वह कभी मरने वाला नहीं, इससे बड़ा आश्चर्य और क्या हो सकता है। यक्ष युधिष्ठिïर के उत्तर से प्रसन्न होकर उनके सभी भाइयों को जीवनदान देते हैं।
चन्द्रगुप्त मौर्य के बाद उसका पुत्र ङ्क्षबदुसार सत्तारूढ़ हुआ पर उसके बारे में अधिक ज्ञात नहीं है । दक्षिण की ओर साम्राज्य विस्तार का श्रेय यदा कदा ङ्क्षबदुसार को दिया जाता है हालांकि उसके विजय अभियान का कोई साक्ष्य नहीं है ।
जैन परम्परा के अनुसार उसकी मां का नाम दुर्धर था और पुराणों में वर्णित ङ्क्षबदुसार ने 25 वर्षों तक शासन किया था। उसे अमित्रघात (दुश्मनों का संहार करने वाला) की उपाधि भी दी जाती है जिसे यूनानी ग्रंथों में अमित्रोचटस का नाम दिया जाता है।
शिलांग पठार, पूर्वी मेघालय राज्य, पूर्वोत्तर भारत का हिस्सा है। यह एक लहरदार पठार और पहाड़ी समूह का उच्चतम भाग है, जिसने मेघालय के ज्यादातर हिस्सों को अपने में समाविष्टï कर रखा है।
इस पठार के पश्चिमी, उत्तरी और दक्षिणी किनारे क्रमश: गारो, खासी और जैंतिया पहाड़ी के नाम से पुकारे जाते हैं और मूलत: प्राचीन चट्टानों से बना है। इसमें कोयला व लौह अयस्क के भंडार है और यहां पर चूना पत्थर की खुदाई की जाती है। शिलांग शहर से 5 किमी दक्षिण में स्थित शिलांग चोटी सबसे ऊंची चोटी (1हजार 961 मीटर) है।
1. निम्नलिखित में से किसे केको का देश उपनाम से जाना जाता है?
(अ) फिनलैंड (ब) नीदरलैंड (स) आइसलैंड (द) स्कॉटलैंड
2. मैपिल लीफ का देश के नाम से कौन जाना जाता है?
(अ) फ्रांस (ब) पुर्तगाल (स) कनाडा (द) स्पेन
3. कौन सा देश विश्व का कहवा पात्र के नाम से जाना जाता है?
(अ) इथीयोपिया (ब) कोलंबिया (स) यमन (द) ब्राजील
4. यलो पेरिल के नाम से कौन सा देश जाना जाता है?
(अ) उत्तर कोरिया (ब) दक्षिण कोरिया (स) चीन (द) ताइवान
5. दुग्ध उत्पादन में भारत का विश्व में कौन सा स्थान है?
(अ) प्रथम (ब) द्वितीय (स) तृतीय (द) चतुर्थ
6. भारत में दूध उत्पादन में अग्रणी राज्य कौन सा है?
(अ) गुजरात (ब) हरियाणा (स) पंजाब (द) उत्तरप्रदेश
7. झरिया कोयला की खानें देश के किस राज्य में है?
(अ) आंध्र प्रदेश (ब) पश्चिम बंगाल (स) झारखंड (द) उड़ीसा
8. बैलाडीला किसके लिए प्रसिद्ध है?
(अ) बॉक्साइट (ब) लौह अयस्क (स) तांबा (द) कोयला
9. कौन सा भारतीय राज्य कोयले की बड़ी-बड़ी खानों के लिए मजदूर है?
(अ) झारखंड (ब) आंध्रप्रदेश (स) कर्नाटक (द) बिहार
10. ग्रीष्म ऋतु में उच्च अक्षांशों में महासागरीय जल की लवणता की स्थिति क्या होती है?
(अ) घट जाती है (ब) बढ़ जाती है (स) एक समान रहती है (द) इनमें से कोई नहीं
11. भूमि का वह डूबा भाग, जो महाद्वीप से जुड़ा होता है और 600 फीट से अधिक गहरा नहीं होता है, उसे कहते हैं?
(अ) महाद्वीपीय मग्न तट (ब) महाद्वीपीय मग्न ढाल (स) महाद्वीपीय द्वीप (द) मूंगा द्वीप
12. सबसे अधिक नितल पहाडिय़ां किस महासागर में है?
(अ) प्रशांत महासागर (ब) अटलांटिक महासागर (स) हिंद महासागर (द) आर्कटिक महासागर
13. जल के आयतन के आधार पर विश्व की सबसे बड़ी नदी कौन सी है?
(अ) नील (ब) मिसीसिपी (स) यांग्स-क्यांग (द) अमेजन
14. निम्नलिखित में से कौन सी नदी भ्रंश घाटी से होकर बहती है?
(अ) अमेजन (ब) सिंधु (स) वोल्गा (द) राइन
15. वोल्गा नदी कहां गिरती है?
(अ) लाल सागर (ब) कैस्पियन सागर (स) काला सागर (द) भूमध्य सागर
16. निम्नलिखित में से कौन सा आयोग 1857 का विद्रोह दमन के बाद भारतीय फौज के नवसंगठन से संबंधित है?
(अ) पब्लिक सर्विस कमीशन (ब) पील आयोग (स) हंटर आयोग (द) साइमन कमीशन
17. वर्ष 1867 के विद्रोह के किस उर्दू कवि ने देखा था?
(अ) मीर तकी मीर (ब) जौक (स) मिर्जा गालिब (द) इकबाल
18. निम्नलिखित में से कौन 1857 के विद्रोह में अंग्रेजों का सबसे कट्टर दुश्मन था?
(अ) मौलवी अहमदुल्ला शाह (ब) मौलवी इंदादुल्लाह (स) मौलाना फज्लेहक खैराबादी (द) नवाब लियाकत अली
19. जगदीशपुर के राजा कौन थे?
(अ) नाना साहब (ब) तात्या टोपे (स) लक्ष्मीबाई (द) कुंवर सिंह
20. वर्ष 1857 के विद्रोह का नेतृत्व बिहार में किसने किया?
(अ) खान बहादुर खां (ब) कुंवर सिंह (स) तात्या टोपे (द) रानी राम कुआंरि
21. ब्रिटिश हाउस ऑफ कामन्स का चुनाव जिस प्रथम भारतीय ने लड़ा था, वह कौन थे?
(अ) दादाभाई नौरोजी (ब) गोपालकृष्ण गोखले (स) फिरोजशाह मेहता (द) डब्ल्यू सी. बनर्जी
22. किसने ग्रामीण जाटों को एक सैनिक शक्ति के रूप में संगठित किया?
(अ) गोकुला (ब) राजाराम (स) चूरामन (चूड़ामणि) (द) बदन सिंह
23. किसने मुर्शिदाबाद की स्थापना की तथा उसे ढाका के स्थान पर बंगाल की राजधानी बनाई?
(अ) मुर्शीद कुली जाफर खां (ब) शुजाउद्दीन (स) अलीवर्दी खां (द) सिराजुद्दौला
24. इलाहाबाद की द्वितीय संधि, 16 अगस्त-1765 किनके बीच हुई?
(अ) शाह आलम द्वितीय एवं क्लाइव (ब) शुजाउद्दौला एवं क्लाइव (स) मीर कासिम एवं क्लाइव (द) इनमें से कोई नहीं
25. किसने फ्रांसीसी विशेषज्ञों की मदद से डिंडीगुल में एक आधुनिक शस्त्रागार स्थापित किया?
(अ) इम्मदि चिक्क कृष्णराज (ब) हैदर अली (स) टीपू सुल्तान (द) इनमें से कोई नहीं
26. रणजीत सिंह ने किस स्थान पर अधिकार करने के बाद महाराजा के उपाधि धारण की?
(अ) लाहौर (ब) अमृतसर (स) मालवा (द) कांगड़ा
27. संगम युग में उरैयूर किसलिए विख्यात था?
(अ) मसालों के व्यापार का महत्वपूर्ण केंद्र (ब) कपास के व्यापार का महत्वपूर्ण केंद्र (स) विदेशी व्यापार का महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र (द) आंतरिक व्यापार का महत्वपूर्ण केंद्र
28. गुप्त शासन के दौरान निम्नलिखित में ऐसा व्यक्ति कौन था, जो एक महान खगोलविज्ञानी और गणितज्ञ था?
(अ) भानुगुप्त (ब) बाणभट्ट (स) आर्यभट्ट (द) वराहमिहिर
29. गुप्त किसके सामंत थे?
(अ) मौर्यों के (ब) कुषाणों के (स) सातवाहनों के (द) इनमें से कोई नहीं
30. निम्नलिखित में से भारत में सबसे ऊंची सडक़ निम्न में से कौन सी है?
(अ)श्रीनगर व गुलमर्ग के बीच (ब) लेह व मनाली के बीच (स) दार्जीलिंग व सिलीगुड़ी के बीच (द)काटगोदाम व नैनीताल के बीच
सही जवाब- 1.(द) स्कॉटलैंड, 2.(स) कनाडा, 3.(द) ब्राजील, 4.(स) चीन, 5.(अ) प्रथम, 6.(द) उत्तरप्रदेश, 7.स) झारखंड, 8.(ब) लौह अयस्क, 9.(अ) झारखंड, 10.(अ) घट जाती है,11.(अ) महाद्वीपीय मग्न तट, 12.(अ) प्रशांत महासागर, 13.(द) अमेजन, 14.(स) वोल्गा, 15.(ब) कैस्पियन सागर, 16.(ब) पील आयोग, 17.(स) मिर्जा गालिब, 18.(अ) मौलवी अहमदुल्ला शाह, 19.(द) कुंवर सिंह, 20.(ब) कुंवर सिंह, 21.(अ) दादाभाई नौरोजी, 22.(स) चूरामन (चूड़ामणि), 23.(अ) मुर्शीद कुली जाफर खां, 24.(ब) शुजाउद्दौला एवं क्लाइव, 25.(ब) हैदर अली, 26.(अ) लाहौर, 27.(ब) कपास के व्यापार का महत्वपूर्ण केंद्र, 28.(अ) भानुगुप्त, 29.(अ) मौर्यों के, 30.(ब) लेह व मनाली के बीच।
मोसाद इजराइल की गुप्तचर सेवा का नाम है। हीबू भाषा में इसका पूरा नाम है- हमोसाद ले मोदिईन वेलेतफ्केदीम मयूखदीम। हिन्दी में इसका अर्थ हुआ जासूसी और विशेष अभियान की संस्था। मोसाद का मतलब हुआ संस्था। इसका काम है खुफिया जानकारी जुटाना, आतंकवाद से निपटना और गुप्त अभियान चलाना।
एम आई 5 ब्रिटेन की सुरक्षा सेवा है जिसका पूरा नाम है- मिलिट्री इंटैलिजेंस। इस सुरक्षा सेवा का गठन 1909 में हुआ। कालांतर में इसके दो भाग हो गए। एक का काम था विदेशों में जासूसी और दूसरे का देश के भीतर हो रही जासूसी से निपटना। विश्व शुरू हुआ तो इन दोनों विभागों में कई प्रशासनिक परिवर्तन हुए और घरेलू विभाग डाइक्टोरेट ऑफ मिलिटरी इंटेलिजेंस सेक्शन 5 या एम आई 5 के नाम से जाना जाने लगा।
एक चन्द्र मास को 30 तिथियों में बांटा गया है। एक चन्द्र मास को दो चरण में भी बांटा गया है, जिसके एक भाग को हम पक्ष कहते हैं- शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष।
अमावस्या और पूर्णिमा के मध्य के चरण को हम शुक्ल पक्ष कहते हैं। इन दोनों पक्षो की अपनी अलग आध्यात्मिक विशेषता होती है। नए कार्य की शुरुआत तथा व्यवसाय के विस्तार के लिए शुक्ल पक्ष उपयुक्त होता है।
वहीं पूर्णिमा और अमावस्या के मध्य के चरण को हम कृष्ण पक्ष कहते हैं। इन दोनों पक्षों की अपनी अलग आध्यात्मिक विशेषता होती है। जिस कार्यकलाप को कृष्ण पक्ष में बढ़ाना नहीं चाहते उस पर ज़्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए जैसे- सर्जरी आदि।
बसंत पर्व का आरंभ बसंत पंचमी से होता है। इसी दिन श्री अर्थात विद्या की अधिष्ठात्री देवी महासरस्वती का जन्मदिन मनाया जाता है। जिन्हें वाग्देवी भी कहते हैं। विष्णुधर्मोत्तर पुराण में वाग्देवी को चार भुजा युक्त और आभूषणों से सुसज्जित दर्शाया गया है। स्कंद पुराण में सरस्वती जटा-जुटयुक्त, अर्धचन्द्र मस्तक पर धारण किए, कमलासन पर सुशोभित, नील ग्रीवा वाली एवं तीन नेत्रों वाली कही गई हैं। रूप मंडन में वाग्देवी का शांत, सौभ्य और शास्त्रोक्त वर्णन मिलता है। संपूर्ण संस्कृति की देवी के रूप में दूध के समान श्वेत रंग वाली सरस्वती के रूप को अधिक महत्वपूर्ण माना गया है।
सरस्वती ने अपने चातुर्य से देवों को राक्षसराज कुंभकर्ण से कैसे बचाया, इसकी एक मनोरम कथा वाल्मिकी रामायण के उत्तरकांड में आती है। कहते हैं देवी वर प्राप्त करने के लिए कुंभकर्ण ने दस हज़ार वर्षों तक गोवर्ण में घोर तपस्या की। जब ब्रह्मा वर देने को तैयार हुए तो देवों ने कहा कि यह राक्षस पहले से ही है, वर पाने के बाद तो और भी उन्मत्त हो जाएगा तब ब्रह्मा ने सरस्वती का स्मरण किया। सरस्वती राक्षस की जीभ पर सवार हुईं। सरस्वती के प्रभाव से कुंभकर्ण ने ब्रह्मा से कहा- स्वप्न वर्षाव्यनेकानि। देव देव ममाप्सिनम। यानी मैं कई वर्षों तक सोता रहंू, यही मेरी इच्छा है।
ब्राह्मण-ग्रंथों के अनुसार वाग्देवी सरस्वती ब्रह्मस्वरूपा, कामधेनु तथा समस्त देवों की प्रतिनिधि हैं। ये ही विद्या, बुद्धि और ज्ञान की देवी हैं। अमित तेजस्वनी व अनंत गुणशालिनी देवी सरस्वती की पूजा-आराधना के लिए माघमास की पंचमी तिथि निर्धारित की गयी है। बसंत पंचमी को इनका आविर्भाव दिवस माना जाता है। अत: वागीश्वरी जयंती व श्रीपंचमी नाम से भी यह तिथि प्रसिद्ध है। ऋग्वेद के (10/125 सूक्त) में सरस्वती देवी के असीम प्रभाव व महिमा का वर्णन है। शास्त्रों में भगवती सरस्वती की आराधना व्यक्तिगत रूप में करने का विधान है।
सूर्य के कुंभ राशि में प्रवेश के साथ ही रति-काम महोत्सव आरंभ हो जाता है। यह वही अवधि है, जिसमें पेड़-पौधे तक अपनी पुरानी पत्तियों को त्यागकर नई कोपलों से आच्छादित दिखाई देते हैं।
ज्योतिष के अनुसार हर राशि के छात्र अपनी राशि के शुभ पुष्पों से मां महासरस्वती की साधना कर सकते हैं। मेष और वृश्चिक राशि के छात्र लाल पुष्प विशेषत: गुड़हल, लाल कनेर, लाल गैंदे आदि से आराधना करके लाभ उठाएं। वृष और तुला राशि वाले श्वेत पुष्पों तथा मिथुन और कन्या राशि वाले छात्र कमल पुष्पों से आराधना कर सकते हैं। कर्क राशि वाले श्वेत कमल या अन्य श्वेत पुष्प से, जबकि सिंह राशि के लोग जवाकुसुम (लाल गुड़हल) से आराधना करके लाभ पा सकते हैं। धनु और मीन के लोग पीले पुष्प तथा मकर और कुंभ राशि के लोग नीले पुष्पों से मां सरस्वती की आराधना कर सकते हैं।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस एंड जर्मनी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस एंड जर्मनी नामक पुस्तक हाल ही में प्रकाश में आई है। इसे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की बेटी प्रो अनिता बी पाफ ने लिखा है। इस पुस्तक को फेडरेशन ऑफ इंडो-जर्मन सोयाटिज इन इंडिया की ओर से तैयार किया गया है।
इस पुस्तक में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन के अनोखे पहलुओं को चित्रित करने के साथ ही, भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के प्रति उनके असाधारण योगदान का भी उल्लेख किया गया है।
संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक जनजातीय ब्लाक पालघर में स्वास्थ्य पहल राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का शुभारंभ 6 फरवरी 2013 को किया। यह योजना केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन का हिस्सा है।
इस स्वास्थ्य पहल के माध्यम से बच्चों के जन्म से जुड़ी समस्याओं, रोगों, उनके विकास में देरी के अलावा विकलांगता जैसी शारीरिक समस्याओं का शीघ्र पता लगाकर बच्चों के जीवन स्तर में सुधार और व्यापक स्वास्थ्य देखभाल प्रदान की जानी है।
इस कार्यक्रम के तहत सभी जिलों में शीघ्र देखभाल केन्द्र खोले जाने हैं, जिनमें खण्ड स्तर पर वहां भेजे गए मरीजों का इलाज किया जाएगा। इसमें सार्वजनिक स्वास्थ्य केन्द्रों में बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ इसे आंगनबाड़ी और सरकार एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में लागू किया जाना है।
इस कायक्रम के तहत देशभर में एक चरणबद्ध तरीके से चलाए गए अभियान में 25 करोड़ बच्चों को शामिल किया जाना है और उन्हें जिला अस्पतालों और क्षेत्रीय स्तरों पर नि:शुल्क प्रबंधन और उपचार सुविधाएं प्रदान की जाएगी। चलते-फिरते चिकित्सा दलों द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों में पंजीकृत 6 वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों की स्वास्थ्य जांच की जानी है। सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के बच्चों के स्वास्थ्य की भी ऐसी ही जांच की जाएगी। नवजात शिशुओं में जन्म से ही विकृतियों का पता लगाने के लिए उनकी उन्हीं स्वास्थ्य केन्द्रों में जांच की जाएगी, जहां उनका जन्म हुआ है। इसके अलावा आशा कार्यकर्ताओं द्वारा भी घर-घर जाकर जांच की जाएगी।
इसके अंतर्गत 18 वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों और किशोरों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जानी है।
वाद्य यंत्र
संगीत में गायन तथा नृत्य के साथ-साथ वादन का भी अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। भारत के विभिन्न क्षेत्रों में अनेक प्रकार के वाद्य यंत्रों का विकास हुआ है जिनको मुख्य रूप से चार वर्गों में वर्गीकृत किया जा सकता है।
1. घन-वाद्य-जिसमें डंडे, घंटियों, मंजीरे आदि शामिल किये जाते हैं जिनको आपस में ठोककर मधुर ध्वनि निकाली जाती है।
2. अवनद्ध-वाद्य या ढोल- जिसमें वे वाद्य आते हैं, जिनमें किसी पात्र या ढांचे पर चमड़ा मढ़ा होता है जैसे- ढोलक।
3. सुषिर-वाद्य-जो किसी पतली नलिका में फूंक मारकर संगीतमय ध्वनि उत्पन्न करने वाले यंत्र होते हैं, जैसे- बांसुरी।
4.तत-वाद्य- जिसमें वे यंत्र शामिल होते हैं, जिनसे तारों में कम्पन्न उत्पन्न करके संगीतमय ध्वनि निकाली जाती है, जैसे- सितार।
घन वाद्यों में शामिल हैं- गुजरात का कोलु या डांडिया, केरल का विल्लु कोट्टु या ओण विल्लु, कश्मीर घाटी का डहारा या लड्ढीशाह, असम का नागा आदिवासियों का सोंगकोंग और टक्का, मुख चंग, थाली, जागंटे या सीमू, चिमटा, मंझीरा, आंध्र प्रदेश की चेंचु जनजाति गिलबड़ा।
1. फरवरी 2014 में भारत के किस शहर में पहली मोनोरेल सेवा शुरु की गई है?
(अ) दिल्ली में (ब)मुंबई में (स)कोलकाता में (द)बेंगलुरु में
2. भारत के किस राज्य की विधानसभा के 125 वर्ष पूरे होने पर 2013 में आयोजन किए गए?
(अ) महाराष्ट्र (ब) मध्यप्रदेश (स) उत्तरप्रदेश (द) आंध्रप्रदेश
3. भारतीय मूल के अर्थशास्त्री राज शेट्टी को वर्ष 2013 के जॉन बेट्स क्लार्क मेडल (बेबी नोबल) से सम्मानित किया गया है, वह किस यूनिवर्सिटी में कार्यरत हैं?
(अ) बोस्टन यूनिवर्सिटी (ब) हार्वर्ड यूनिवर्सिटी (स) कैम्बिज यूनिवर्सिटी (द) ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी
4. मुख्य चुनाव आयुक्त को किसके द्वारा पदच्युत किया जा सकता है?
(अ) भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा (ब) राष्टï्रपति द्वारा (स) संसद के दोनों सदनों के दो तिहाई बहुमत से प्रमाणित कदाचार के आधार पर (द) मंत्रिमंडल के प्रस्ताव से
5. संविधान निर्मात्री परिषद की झंडा समिति के अध्यक्ष कौन थे?
(अ) सी. राजगोपालचारी (ब) डॉ. राजेंद्र प्रसाद (स) जे.बी. कृपलानी (द) डॉ. बी.आर. अंबेडकर
6. सॉलिसिटर जनरल निम्नलिखित में से क्या होता है?
(अ) सरकारी अधिवक्ता (ब) राष्टï्रपति का कानूनी अधिकारी (स) कानूनी सलाहकार (द) प्रशासनिक अधिकारी
7. निम्नलिखित में से कौन से दो क्षेत्र हैं, जिन्हें सू नहर जोड़ती है?
(अ) तूरान और औन्टारिया (ब) बंगाल और त्रिपुरा (स) सुपीरियर और मिशीगन (द) सुपीरियर और ह्यïूरन
8. बंगाल को विभाजित करने में लॉर्ड कर्जन का वास्तविक लक्ष्य था?
(अ) एक मुस्लिम बाहुल्य सूबे का निर्माण करना (ब) पूर्वी बंगाल में आर्थिक विकास की सहायता करना (स) बंगाल में राष्टï्रीयता की शक्तियों का दुर्बल करना (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
9. नमक सत्याग्रह के समय जब गांधी जी गिरफ्तार कर लिए गए , उस समय किसने आंदोलन के नेता के रूप में उनका स्थान लिया?
(अ) जवाहर लाल नेहरू (ब) सरदार पटेल (स) अबुल कलाम आजाद (द) अब्बास तैयब जी
10. संन्यासी विद्रोह कहां भडक़ा था?
(अ) अवध में (ब) बंगाल में (स) हरियाणा में (द) पंजाब में
11. निम्नलिखित पेशवाओं में किसे नाना साहेब के नाम से भी जाना जाता था?
(अ) बालाजी बाजीराव (ब) बाजीराव प्रथम (स) बाजीराव द्वितीय (द) माधवराव नारायण
12. रक्त का निम्नलिखित में से कौन सा भाग शरीर प्रतिरक्षा का कार्य करता है?
(अ) लाल रक्त कोशिका (ब) श्वेत रक्त कोशिका (स) प्लैटलेट (द) हीमोग्लोबिन
13. यूरिकोटेलिज्म पायी जाती है?
(अ) स्तनधारियों एवं पक्षियों में (ब) मछलियों एवं स्वच्छ जलीय प्रोटोजोआ में (स) पक्षियों, सरीसृपों एवं कीटों में (द) मेंढक एवं टोड में
14. आजकल जंतु कोशिका संवर्धन तकनीक का सर्वाधिक उपयोग होता है?
(अ) वैक्सिन निर्माण में (ब) खाद्य प्रोटीन निर्माण में (स) इन्सुलिन निर्माण में (द) इंटरफैरोन निर्माण में
15. 1984 में भोपाल गैस त्रासदी हुई क्योंकि मिथाइल आइसोसायनेट ने?
(अ) ष्ठष्ठञ्ज से क्रिया की (ब) अमोनिया से क्रिया की (स) ष्टह्र२ से क्रिया की (द) ॥२ह्र से क्रिया की
16. भारत सरकार ने पेट्रोल में एल्कोहल मिलाने की अनुमति कुछ समय पहले ही प्रदान की है। निम्न में से कितने प्रतिशत एल्कोहल के मिश्रण की अनुमति है?
(अ) 2.5 प्रतिशत (ब) 10-15 प्रतिशत (स) 10 प्रतिशत (द) 5 प्रतिशत
17. पृथ्वी पर प्राकृतिक रूप में पाया जाने वाला सर्वाधिक दुर्लभ तत्व कौन सा है?
(अ) स्वर्ण (ब) ऐन्टिमनी (स) जर्मेनियम (द) ऐस्टैटीन
18. मानव शरीर में कोशिकाओं के निर्माण के लिए तत्वों के निम्नलिखित युग्मों में से कौन सा एक सर्वाधिक आवश्यक है?
(अ) नाइट्रोजन और ऐलुमिनियम (ब) कार्बन और कैल्सियम (स) नाइट्रोजन और कार्बन (द) कैल्सियम और फॉस्फोरस
19. जब प्रकाश तरंगे वायु से कांच में जाती हैं, तो कौन से चर प्रभावित होते हैं?
(अ) तरंगदैध्र्य, आवृत्ति और वेग (ब) केवल वेग और आवृत्ति (स) केवल तरंगदैध्र्य और आवृत्ति (द) केवल तरंगदैध्र्य और वेग
20. निम्नलिखित में से कौन सा एक सही है कि विद्युत बल रेखाएं?
(अ) सभी जगह विद्यमान होती हैं (ब) धन आवेश की निकट समीप्य में विद्यमान होती हैं (स) ऋण आवेश के निकट समीप्य में विद्यमान होती है (द) काल्पनिक होती है
21. हरिद्वार निम्नलिखित में से किस एक उद्योग के लिए जाना जाता है?
(अ) उर्वरक (ब) सीमेंट (स) हेवी इलेक्ट्रीकल्स (द) रेशम वस्त्र उद्योग
22. कर्क रेखा निम्नलिखित में से किस एक से होकर गुजरती है?
(अ) असम (ब) मणिपुर (स) मिजोरम (द) नगालैंड
23. ओपेरिन के अनुसार निम्न में से कौन पृथ्वी के आदि वायुमंडल में उपस्थित नहीं थी?
(अ) मीथेन (ब) ऑक्सीजन (स) हाइड्रोजन (द)जल वाष्प
24. मानव का घनिष्टïम संबंधी निम्र में से कौन है?
(अ) चिम्पैन्जी (ब) गोरिल्ला (स) ओरंग उटन (द) गिब्बन
25. चावल के खेत में हरी खाद की भांति इस्तेमाल होने वाली जलीय फर्न है?
(अ) साल्वीनिया (ब) म्यूकर (स) एस्परजिलस (द) अजोला
सही जवाब- 1.(ब) मुंबई में, 2.(स) उत्तरप्रदेश, 3.(ब) हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, 4.(स) संसद के दोनों सदनों के दो तिहाई बहुमत से प्रमाणित कदाचार के आधार पर, 5.(स)जे.बी. कृपलानी, 6.(स)कानूनी सलाहकार, 7.(द)सुपीरियर और ह्यïूरन, 8.(स) बंगाल में राष्टï्रीयता की शक्तियों का दुर्बल करना, 9.(द) अब्बास तैयब जी, 10.(ब) बंगाल में, 11.(अ) बालाजी बाजीराव, 12.(ब) श्वेत रक्त कोशिका, 13. (अ) स्तनधारियों एवं पक्षियों में, 14.(अ) वैक्सिन निर्माण में, 15. (द) ॥२ह्र से क्रिया की, 16.(द) 5 प्रतिशत, 17. (द) ऐस्टैटीन, 18. (द) कैल्सियम और फॉस्फोरस, 19.(द) केवल तरंगदैध्र्य और वेग, 20.(द) काल्पनिक होती है, 21.(स) हेवी इलेक्ट्रीकल्स, 22.(स) मिजोरम, 23.(ब) ऑक्सीजन, 24.(अ)चिम्पैन्जी, 25.(द) अजोला।
दावणगेरे मध्य कर्नाटक (भूतपूर्व मैसूर) राज्य का प्रमुख शहर है। यह दक्षिणी भारत का एक प्रमुख नगर माना जाता है। यह नगर प्रमुख सडक़ और रेल जंक्शन है। दावणगेरे शहर में एक बड़ा कपड़ा उद्योग है और यह कपास तथा अनाज व्यापार केंद्र है। आसपास के गांवों में हथकरघा सूती वस्त्र एवं ऊन का उत्पादन होता है। दावणगेरे में मैसूर विश्वविद्यालय से संबद्घ अनेक महाविद्यालय हैं। यहां बापूजी इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी भी स्थापित किया गया है।
सिक्किम ने 9 फऱवरी 2014 को निर्मल भारत अभियान योजना के तहत शत प्रतिशत स्वच्छता हासिल कर भारत का पहला राज्य बनने का गौरव हासिल किया। सिक्किम ने ग्रामीण और शहरी परिवारों, स्कूल परिसरों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में 100 प्रतिशत स्वच्छता हासिल की है।पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय द्वारा जारी नवीनतम प्रगति रिपोर्ट कार्ड के अनुसार, सिक्किम के सभी 6 लाख 10 हजार 577 निवासियों के पास उच्च स्वच्छता और सफाई के साथ शौचालय हैं।
यह उपलब्धि, वर्ष 1999 में शुरु की गई उस पहल का नतीजा है जिसमे मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ने राज्य के सभी चार जिलों में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों को कवर कर राज्य के 7 हजार 96 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में पूर्ण स्वच्छता को प्राप्त करने की पहल शुरू की थी। सभी ग्राम सभाओं के एजेंडे में शीर्ष प्राथमिकता के रूप में स्वच्छता को लेना अनिवार्य कर दिया गया था। अब तक राज्य में 163 पंचायतों को उनके संबंधित क्षेत्रों में पर्याप्त गुणवत्ता के साथ पर्याप्त स्वच्छता की सुविधाओं के विकास के लिए मौद्रिक पुरस्कार निर्मल ग्राम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
योजना आयोग द्वारा 20 ग्राम पंचायतों में कराए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार, सिक्किम के 17 ग्राम परिषदों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पंचायतों के रूप में घोषित किया गया जो कि देश में सबसे अधिक है। सिक्किम कुल निष्पादन संकेतकों में भी देश के सभी राज्यों की सूची में सबसे ऊपर है। वर्ष 2008 में, सिक्किम देश का पहला निर्मल राज्य बन गया था जिसे संपूर्ण स्वच्छता कवरेज प्राप्त करने के लिए यह सम्मान दिया गया था और सिक्किम को पहले निर्मल राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
व्लादिवोस्तोक रूस के सुदूर पूर्व में स्थित एक शहर है और रूस के प्रिमोस्कीक्राय राज्य की राजधानी है। यह ज़ोलोतोय रोग खाड़ी के मुख पर स्थित है और रूस की चीन और उत्तर कोरिया के साथ लगी सरहदों के पास है। व्लादिवोस्तोक का प्राकृतिक बंदरगाह बहुत बढिय़ा माना जाता है और रूस की नौसेना का प्रशान्त महासागर बेड़ा, जिसका जि़म्मा पूरे प्रशांत महासागर क्षेत्र में रूस के हितों की रक्षा करना है, इसी बंदरगाह को अपना मुख्य अड्डा बनाए हुए है।
व्लादिवोस्तोक दो रूसी शब्दों को जोडक़र बना है। व्लाद का अर्थ है राजा या मालिक और रूसी नामों में यह उसी तरह प्रयोग होता है जिस तरह कुछ भारतीय नामों में इंद्र या ईश होता है। वोस्तोक का अर्थ है पूर्व। इन दोनों को मिलाकर व्लादिवोस्तोक का अर्थ है पूर्व का राजा/मालिक, और यह नाम इसलिए रखा गया क्योंकि यह रूस का सब से पूर्वी बड़ा नगर है।
काम करने की स्वतंत्रता
किसी भी स्वतंत्र देश के नागरिक को यह अधिकार है कि वह अपनी आजीविका अर्जित करने के लिए कहीं भी कोई काम करे। हां, यह बंधन अवश्य रखा जाता है कि उसके इस कार्य से किसी व्यक्ति या समाज का अहित न हो। भारत के संविधान में भी देश के नागरिकों को यह अधिकार दिया गया है।
कुछ मामलों में आगे चलकर इस पर कुछ न्यायिक प्रतिबंध लगे हैं। इसी से काम करने के अधिकार का प्रश्र भी जुड़ा है। हमारे संविधान के नीति-निर्देशक तत्वों ने शासन से ऐसी स्थिति उत्पन्न करने की अपेक्षा की गई है, जिसमें प्रत्येक नर-नारी को जीविका के पर्याप्त साधन उपलब्ध हों। परंतु काम के इस अधिकार को, अधिकार के रूप में कुछ साम्यवादी देशों को छोडक़र अन्यत्र संवैधानिक स्वीकृति नहीं मिली है।
तीसरी शताब्दी में 14 फरवरी के दिन रोम में क्लाउडियस द्वितीय के शासन के दौरान वैलेंटाइन को फांसी पर चढ़ाया गया था। इसी के बाद से दुनिया में वैलेंटाइन्स डे के नाम इसे मनाया जाता है।
रोम में सम्राट क्लाउडियस के क्रूर शासन के दौरान कई अलोकप्रिय और खूनी अभियान चलाए गए। सम्राट को शक्तिशाली सेना को बनाए रखने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। क्लाउडियस को लगता था कि रोम के लोग अपनी पत्नी और परिवारों के साथ मजबूत लगाव होने की वजह से सेना में भर्ती नहीं हो रहे हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए क्लाउडियस ने रोम में शादी और सगाई पर पाबंदी लगा दी। लेकिन पादरी वैलेंटाइन ने सम्राट के आदेश को लोगों के साथ नाइंसाफी के तौर पर महसूस किया। सम्राट के आदेश को चुनौती देते हुए वैलेंटाइन चोरी छिपे युवा प्रेमी जोड़ों की शादी कराते थे। जब वैलेंटाइन के काम के बारे में क्लाउडियस को पता चला तो उसने पादरी की हत्या का आदेश जारी किया। वैलेंटाइन को गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया गया। अदालत ने वैलेंटाइन को मौत की सजा सुनाई।
14 फरवरी 270 को वैलेंटाइन को मौत की सजा दी गई। ऐसा भी कहा जाता है कि संत वैलेंटाइन ने जेल में रहते हुए जेलर की बेटी को खत लिखा था, जिसमें अंत में उन्होंने लिखा था-तुम्हारा वैलेंटाइन। वैलेंटाइन के प्रेम के संदेश को आज भी लोग दुनिया में जिंदा रखे हुए हैं। वैलेंटाइन को इस महान सेवा के लिए संत की उपाधि दी गई। तब से लेकर हर साल दुनिया भर में 14 फरवरी को वैलेंटाइन्स डे के तौर पर मनाया जा रहा है। इस दिन लोग एक दूसरे को फूल, चॉकलेट और उपहार देकर अपने स्नेह का इजहार करते हैं।
नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के पीछे के भाग में स्थित मुगल उद्यान अपने किस्म का अकेला ऐसा उद्यान है, जहां विश्वभर के रंग-बिरंगे फूलों की छटा देखने को मिलती है। यहां विविध प्रकार के फूलों और फलों के पेड़ों का संग्रह है। भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ.राजेंद्र प्रसाद ने इस उद्यान को जन साधारण के दर्शन हेतु खुलवाया था। इस उद्यान को देखने वालों की संख्या प्रतिवर्ष बढ़ती जा रही है।
इसकी अभिकल्पना ब्रिटिश वास्तुकार सर एडविन लुटियंस ने लेडी हार्डिग के आदेश पर की थी। 13 एकड़ में फैले इस उद्यान में ब्रिटिश शैली के संग-संग औपचारिक मुगल शैली का मिश्रण दिखाई देता है। यह उद्यान चार भागों में बंटा हुआ है, और चारों एक दूसरे से भिन्न एवं अनुपम हैं। यहां कई छोटे-बड़े बगीचे हैं जैसे पर्ल गार्डन, बटरफ्लाई गार्डन और सकरुलर गार्डन, आदि। बटरफ्लाई गार्डन में फूलों के पौधों की बहुत सी पंक्तियां लगी हुई हैं। यह माना जाता है कि तितलियों को देखने के लिए यह जगह सर्वोत्तम है। मुगल उद्यान में अनेक प्रकार के फूल देखे जा सकते हैं जिसमें गुलाब, गेंदा, स्वीट विलियम आदि शामिल हैं। इस बाग में फूलों के साथ-साथ जड़ी-बूटियां और औषधियां भी उगाई जाती हैं। इनके लिये एक अलग भाग बना हुआ है, जिसे औषधि उद्यान कहते हैं। मुगल उद्यान वसंत ऋतु में एक माह के लिये पर्यटकों के लिए खुलता है।
1911 में जब अंग्रेजों ने तय किया कि राजधानी कलकत्ता से दिल्ली ले आएं तो उन्होंने दिल्ली डिजाइन करने के लिए अंग्रेज वास्तुकार एडवर्ड लुटियन्स को इंग्लैंड से भारत बुलाया। उन्होंने दिल्ली आकार वायसराय हाउस के लिए रायसीना की पहाड़ी का चयन किया। उसे काटकर वायसराय हाउस (जिसे अब राष्ट्रपति भवन कहते हैं), का जो नक्शा तैयार किया उसमें भवन के साथ-साथ बाग-बगीचा तो था, लेकिन वह ब्रिटिश शैली के थे। तत्कालीन वाइररॉय लॉर्ड हार्डिंग की पत्नी लेडी हार्डिंग ने तब यहां भारतीय शैली के उद्यानों का प्रस्ताव दिया और फिर मुगल उद्यान की परिकल्पना भी की। उन्होंने श्रीनगर में निशात बाग और शालीमार बाग देखे थे, जो उन्हें बहुत भाये। बस तभी से मुगल उद्यान शैली उनके मन में बैठ गई थी। वह इन बागों से इस तरह रोमांचित हो उठी थीं कि वायसराय हाउस में मुगल गार्डन को साकार होते देखना चाहती थीं। उन्होंने लुटियन्स के सामने अपनी बात रखी। वास्तुकार लुटियन्स लेडी हार्डिंग का बह्तु सम्मान करते थे। इसलिए वायसराय हाउस में मुगल उद्यान की उनकी परिकल्पना को साकार रूप देने को मना नहीं कर सके। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के खूबसूरत उद्यानों, ताजमहल के उद्यान तथा पारसी और भारतीय चित्रकारियों से प्रेरित होकर इन उद्यानों का खाका तैयार किया। सन 1928 में लॉर्ड इर्विन ने इस वायसराय हाउस में शानोशौकत के साथ कदम रखा। उन्हें लुटियन्स द्वारा डिजाइन किया गया भवन और परिकल्पित मुगल उद्यान बहुत भाया। तभी से इस उद्यान को मुगल उद्यान नाम मिला।
1. दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी किरण बेदी ने किस क्षेत्र से लड़ा था?
(अ) बाबरपुर (ब) छतरपुर (स) अंबेडकर नगर (द) कृष्णानगर
2. हाल ही में फुटबॉल मैच के लिए स्टेडियम में प्रवेश के दौरान किस देश में दर्शकों की मौत हो गई?
(अ) भारत (ब) मिस्र (स) ऑस्ट्रेलिया (द) जापान
3. भारत में प्रति एकड़ उत्पादन का क्या कारण है?
(अ) प्राकृतिक कारणों से फसल खराब हो जाना (ब) भूमि की उर्वरता कम होना (स) कृषि की तकनीक एवं कृषि प्रणाली में पिछड़ी होना (द) मौसम प्रतिकूल होना
4. कौन सी फसल खरीफ की नहीं है?
(अ)कपास (ब)मटर (स) मक्का (द) बाजरा
5. कौन सी फसल नाइट्रोजन स्थरीकरण में सहायक है?
(अ) चावल (ब) गेहूं (स) मक्का (द) दालें
6. मानव व्यक्तिव पंच स्कंधों से निर्मित है, यह सिद्घांत निम्नलिखित में से किससे संबद्घ है?
(अ) बुद्घ (ब) महावीर (स) पाश्र्वनाथ (द) गोशाल (मक्खलि)
7. ढालयुक्त भूमि पर कृषि कार्य करना दुष्कर होता है, क्योंकि?
(अ) ढालू भूमि पर मशीनों का उपयोग नहीं हो सकता है (ब) उत्तरी गोलाद्र्घ में दक्षिणी ढाल अत्यधिक शुष्क है (स)उत्तरी गोलाद्र्घ में उत्तरी ढाल अत्यधिक ठंडे हैं (द) ढालू भूमि पर वायु द्वारा अपरदन अधिक होता है
8. निम्नालिखित में से किस स्थान पर तीन अद्र्घ चंद्राकार समुद्र तट मिलते हैं?
(अ) मर्मागाओं (ब) बालेश्वर (स)कोवलम (द) कन्याकुमारी
9. भारत का सर्वाधिक खनिज संपन्न शैल तंत्र कौन सा है?
(अ)कुडप्पा तंत्र (ब)गोंडवाना तंत्र (स)विंध्य तंत्र (द) धारवाड़ तंत्र
10. मुद्रा के प्रमुख कार्यों में सम्मिलित एक कार्य है?
(अ)मुद्रा साख का आधार है (ब) मुद्रा विनिमय का माध्यम है (स) मुद्रा मूल्य के हस्तांतरण का माध्यम है (द)मुद्रा भौतिक प्रगति का सूचक है
11. भूमिपति को भूमि सम्भरण के प्रतिफल स्वरूप मिलता है?
(अ) किराया (ब) लगान (स) ब्याज (द) उपज का शेष भाग
12. एक लडक़ी झूला झूल रही है, यदि उसके पास अन्य लडक़ी आकर बैठ जाए, तो झूले का आवर्त काल?
(अ) घट जाएगा (ब) बढ़ जाएगा (स) पहले घटेगा और फिर बढ़ेगा (द)अपरिवर्तत रहेगा
13. कपूर के छोटे टुकड़े जल की सतह पर नाचते हैं, इसका कारण क्या है?
(अ) पृष्ठ तनाव के कारण (ब) ध्यानता के कारण (स) कपूर का गुण है (द) जल के घनत्व के कारण
14. पृथ्वी तल से ऊपर जाने पर गुरुत्वीय त्वरण का मान?
(अ) घटता है (ब) पहले घटता है, फिर बढ़ता है (स) अपरिवर्तित रहता है (द) बढ़ता है
15. निम्नलिखित मुगल शाहजादियों में से वह कौन है, जिसने हुमायूंनामा लिखा था?
(अ) जेबुन्निसां (ब) रोशनारा (स) जहांआरा (द) गुलबदन बेगम
16. मध्यकालीन भारत में मनसबदारी प्रथा खास तौर पर इसीलिए चालू की गई थी, ताकि?
(अ) सेना में भरती की जा सके (ब) राजस्व संग्रह में सुविधा हो (स) धार्मिक सामंजस्य सुनिश्चित हो (द) साफ-सुथरा प्रशासन लागू हो सके
17. अकबर ने जिस मनसबदारी प्रणाली को लागू किया, वह किस देश में प्रचलित प्रणाली से उधार ली गई थी?
(अ)अफगानिस्तान (ब) तुर्की (स) मंगोलिया (द) फारस
18. युद्घ के माध्यम से ब्रिटिश भारतीय साम्राज्य में मिलाया जाने वाला अंतिम स्वतंत्र राज्य कौन सा था?
(अ) हैदराबाद (ब) मैसूर (स) पंजाब (द) अवध
19. निम्नलिखित में से कौन चालू सार्वजनिक व्यय है?
(अ) प्रतिरक्षा व्यय (ब) रेलवे लाइन बिछाने पर व्यय (स) बांधों के निर्माण पर व्यय (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
20. यदि बजट के घाटे, सार्वजनिक ऋणों और अन्य सरकारी दायित्वों को जोड़ा जाए तो हमें किस प्रकार का घाटा प्राप्त होगा?
(अ) राजस्व घाटा (ब) राजकोषीय घाटा (स) प्राथमिक घाटा (द) मौद्रिक घाटा
21. पृथ्वी का औसत घनत्व कितना है?
(अ) 4.5 (ब) 5.5 (स) 6.5 (द) 7.0
22. पृथ्वी के स्थलमंडल में जिस तत्व का प्रतिशत सर्वाधिक है, वह कौन सा है?
(अ) सिलिकान (ब) ऑक्सीजन (स)एल्यूमीनियम (द)लोहा
23. जिस कर का दबाव और भार एक ही व्यक्ति पर पड़े, उसे क्या कहते हैं?
(अ)बहुकर (ब)प्रगतिशील कर (स) प्रत्यक्ष कर (द) अप्रत्यक्ष कर
24. निम्नलिखित में से कौन सा सिद्घांत अपरिवर्तनीय पत्र मुद्रा मान वाले दो देशों के बीच विनिमय दर का निर्धारण करता है?
(अ) टकसाल समता सिद्घांत (ब) क्रय शक्ति समता सिद्घांत (स)भुगतान संतुलन सिद्घांत (द) उपर्युक्त सभी
25. राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना किस वर्ष प्रारंभ हुई थी?
(अ) 2004 में (ब) 2005 में (स) 2006 में (द) 2007 में
26. राष्ट्रीय खेल संस्थान कहां अवस्थित है?
(अ) नई दिल्ली (ब) ग्वालियर (स)पटियाला (द)कोलकाता
27. भारत के संपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय सीमा लगभग कितनी है?
(अ) 15100 किमी (ब) 15300 किमी (स) 15200 किमी (द) 15150 किमी
28. ठोस कपूर को वाष्प बनाने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं?
(अ) वाष्पीकरण (ब) हिमीकरण (स) पिघलना (द)उध्र्वपतन
सही जवाब-1.(द) कृष्णानगर, 2.(ब) मिस्र, 3.(स)कृषि की तकनीक एवं कृषि प्रणाली में पिछड़ी होना, 4.(ब)मटर, 5.(द)दालें, 6.(अ)बुद्घ, 7.(द) ढालू भूमि पर वायु द्वारा अपरदन अधिक होता है, 8.(अ)मर्मागाओं में, 9.(द)धारवाड़ तंत्र, 10.(ब) मुद्रा विनिमय का माध्यम है, 11.(ब)लगान, 12.(द)अपरिवर्तत रहेगा, 13.(अ)पृष्ठतनाव के कारण, 14.(अ)घटता है, 15.(द) गुलबदन बेगम, 16.(द) साफ-सुथरा प्रशासन लागू हो सके, 17.(स) मंगोलिया, 18.(स)पंजाब,19.(अ)प्रतिरक्षा व्यय, 20.(ब) राजकोषीय घाटा, 21.(ब)5.5, 22.(ब)ऑक्सीजन, 23.(स) प्रत्यक्ष कर, 24.(ब)क्रय शक्ति समता सिद्घांत, 25.(ब) 2005 में, 26.(स)पटियाला, 27.(स) 15200 किमी, 28.(द) उध्र्वपतन।
बिन्दुसार (राज 298-272 ईपू) मौर्य राजवंश के राजा थे जो चन्द्रगुप्त मौर्य के पुत्र थे। बिन्दुसार को अमित्रघात, सिंहसेन, मद्रसार तथा अजातशत्रु भी कहा गया है। बिन्दुसार महान मौर्य सम्राट अशोक के पिता थे।
चन्द्रगुप्त मौर्य एवं दुर्धरा के पुत्र बिन्दुसार ने काफी बड़े राज्य का शासन संपदा में प्राप्त किया। उन्होंने दक्षिण भारत की तरफ़ भी राज्य का विस्तार किया। चाणक्य उनके समय में भी प्रधानमंत्री बनकर रहे। बिन्दुसार के शासन में तक्षशिला के लोगों ने दो बार विद्रोह किया। पहली बार विद्रोह बिन्दुसार के बड़े पुत्र सुशीमा के कुप्रशासन के कारण हुआ। दूसरे विद्रोह का कारण अज्ञात है पर उसे बिन्दुसार के पुत्र अशोक ने दबा दिया।
बिन्दुसार की मृत्यु 272 ईसा पूर्व मानी गई है। बिन्दुसार को पिता का पुत्र और पुत्र का पिता नाम से जाना जाता है क्योंकि वह प्रसिद्ध शासक चन्द्रगुप्त मौर्य के पुत्र एवं महान राजा अशोक के पिता थे। बिंदुसार के कई पुत्र थे। अशोक के पांचवें शिलालेख में मिलता है कि उसके अनेक भाई बहिन थे। सबका नाम नहीं मिलता। दिव्यावदान में केवल सुशीम तथा विगतशोक इन दो का नाम मिलता है। सिंहली परंपरा में उन्हें सुमन तथा तिष्य कहा गया है। कुछ विद्वान इस प्रकार अशोक के चार भाइयों की कल्पना करते हैं।