सामान्य ज्ञान
हवाओं में तरंगें होती हैं और तरंगों में चुंबकीय शक्ति होती है। भौतिक विज्ञान की भाषा में इसे ही स्पेक्ट्रम कहते हैं। टीवी का रिमोट हो या कॉर्डलेस फोन या मोबाइल ऑपरेशन , सभी इसी स्पेक्ट्रम के जरिए काम करते हैं। प्रत्येक देश अपने क्षेत्र की तरंगों पर अपना हक रखता है और उपकरणों के संचालन के लिए वांछित स्पेक्ट्रम के आवंटन के लिए नीतियां निर्धारित करता है।
प्रत्येक उपकरण के संचालन के लिए भिन्न - भिन्न क्षमता के स्पेक्ट्रम की आवश्यकता पड़ती है। इसका निर्धारण उपकरणों को निर्देशित करने वाली टेक्नोलॉजी करती है। हमारे यहां जो सामान्य मोबाइल फोन हैं , वे जीएसएम टेक्नोलजी के आधार पर काम करते हैं।
टोरेलौ
टोकेलौ दक्षिण प्रशांत महासागर का एक क्षेत्र है। यह छोटे बड़े कई द्विपों से मिलकर बना है। यह बहुत सुंदर स्थान है हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक यहां आते हैं। यहां चारों तरफ प्रकृतिक सुंदरता फैली हुई है। यहां के बीच काफी सुंदर होते हैं।
भिक्षुकोपनिषद एक प्रकार का शुक्ल यजुर्वेदीय उपनिषद है। इस उपनिषद में आत्म-कल्याण और लोक-कल्याण हेतु भिक्षा द्वारा जीवन-यापन करने वाले संन्यासियों का संक्षेप में वर्णन किया गया है। इस उपनिषद में कुल पांच मंत्र हैं। इस उपनिषद में बताया गया है कि मोक्ष की कामना रखने वाले भिक्षुओं की चार श्रेणियां होती हैं- कुटीचक्र, बहूदक, हंस और परमहंस।
कुटीचक्र- इस श्रेणी के भिक्षु गौतम, भारद्वाज, याज्ञवल्क्य और वसिष्ठ आदि के समान आठ ग्रास भोजन लेकर योगमार्ग से मोक्ष के लिए प्रयत्न करते हैं। इसमें मात्र शरीर की रक्षा के लिए न्यूनतक भोजन ग्रहण करने का विधान है।
बहूदक-इस श्रेणी के भिक्षु त्रिदण्ड, कमण्डलु, शिखा, यज्ञोपवीत और काषाय वस्त्र धारण करते हैं। मधु-मांस आदि का पूर्णत: त्याग करते हैं। किसी सदाचारी व्यक्ति के घर से भिक्षा द्वारा आठ ग्रास भोजन ग्रहण करके योगमार्ग द्वारा मोक्ष की प्राप्ति के लिए प्रयत्नशील होते हैं।
हंस- इस श्रेणी के भिक्षु किसी गांव में एक रात्रि, नगर में पांच रात्रि, तीर्थक्षेत्र में सात रात्रि से अधिक निवास नहीं करते। वे गोमूत्र और गोबर का आहार ग्रहण करते हुए नित्य चान्द्रायण व्रत का पालन करके योगमार्ग से मोक्ष की खोज करते हैं।
परमहंस- इस श्रेणी के भिक्षु संवर्तक, आरूणि, श्वेतकेतु, जड़भरत, दत्तात्रेय, शुकदेव, वामदेव और हारीतक आदि की भांति आठ ग्रास भोजन ग्रहण करके योगमार्ग में विचरण करते हुए मोक्ष-प्राप्ति के लिए प्रयत्नशील रहते हैं। इनका निवास किसी वृक्ष के नीचे, किसी शून्य गृह में या फिर श्मशान में होता है। उनके लिए द्वैत भाव का कोई अभिमत नहीं होता। मिट्टी और सोने में कोई भेद नहीं होता। वे सभी वर्णों में समान भाव से भिक्षावृत्ति करते हैं और सभी जीवों में अपनी आत्मा के दर्शन करते हैं। वे शुद्ध मन से परमहंस वृत्ति का पालन करते हुए शरीर का त्याग करते हैं।
पनामा,आधिकारिक तौर पर पनामा गणराज्य और दक्षिण अमेरिका के मध्य में स्थित है। पनामा एक अंतरराष्ट्रीय व्यापार का केंद्र है,और मध्य अमेरिका की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
1 नवम्बर सन 1821 ईसवी को पनामा का क्षेत्र स्पेन के वर्चस्व से स्वतंत्र होकर कोलम्बिया से जुड़ गया। सन 1501 ईसवी से इस क्षेत्र पर स्पेन का अधिकार था जब यहां सोने की खदानों का पता चला तो अमरीकी भी इस क्षेत्र की लूटमार के लिए टूट पड़े और यह क्षेत्र स्पेन के अधिकार से स्वतंत्र हुआ। 1903 ईसवी में पनामा की जनता का संघर्ष सफल हुआ और यह देश पूर्ण रुप से स्वतंत्र हो गया। पनामा गणराज्य अमरीकी - महाद्वीप में स्थित है इसका क्षेत्रफल 77 हज़ार 82 वर्गकिलोमीटर है।
1. मानव जाति का अध्ययन क्या कहलाता है?
(अ) एंथ्रोपोलॉजी (ब) एंथ्रोलॉजी (स) सिस्मोग्राफी (द) कीमोग्राफी
2. जीन का कृत्रिम संश्लेषण किसने किया था?
(अ) डारविन (ब)हरगोविंद खुराना (स)न्यूटन (द) इनमें से कोई नहीं
3. यदि पृथ्वी के वायुमंडल में कोई भी प्रकीर्णन कण नहीं हो तो आकाश का रंग कैसा होगा?
(अ) नीला (ब) काला (स) सफेद (द) नारंगी
4. मच्छरों के लारवों को चुन-चुन कर खाने वाली मछली निम्नलिखित में से कौन सी है?
(अ) गैम्बूसिया (ब) रोहू (स) क्लेरिअस (द) एक्जोसीटस
5. मत्स्य स्पीशीज वर्ग का प्राणी निम्र में क्या है?
(अ) जैली फिश (ब) स्टार फिश (स) शार्क मछली (द) सिल्वर फिश
6. फाइकोलॉजी में किसका अध्ययन किया जाता है?
(अ) शैवाल (ब) कवक (स) जीवाणु (द) विषाणु
7. किसी भी प्राकृतिक प्रदेश को प्रवाहित करने वाला सबसे महत्वपूर्ण कारक है?
(अ) वनस्पति (ब) जलवायु (स) स्थलरूप (द) मिट्टïी
8. मशहूर सांभर झील में नमक मिलता है, क्योंकि?
(अ) यहां चट्टïानी नमक का दृश्यांग है (ब) यहां एक झील है, जिसमें समुद्र का पानी आता है (स) यहां एक झील है, जिसमें समुद्र का पानी आता है (द) यहां एक बंद लैगून है
9. निम्नलिखित में से कौन सा क्षेत्र मानसून द्वारा प्रभावित हो जाता है?
(अ) ऑस्ट्रेलिया का उत्तरी भाग (ब) कैलिफोर्निया का तट (स) चिली (द) गिनी तट
10. किसी स्थान विशेष की जलवायु का निर्धारण निम्नलिखित में से किस प्रकार से होता है?
(अ) मौसम से (ब) वहां पर रहने वाले लोगों से (स) पेड़-पौधों से (द) अक्षांशीय दूरी व ऊंचाई से
11. उत्तरप्रदेश का राजकीय पशु निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) शेर (ब) हिरण (स) बारहसिंगा (द) जंगली भैंसा
12. कार्बोहाइड्रेट्स में निम्र में क्या आते हैं?
(अ) वसा और शर्करा (ब) वसा, शर्करा और प्रोटीन (स) स्टार्च, शर्करा और प्रोटीन (द) स्टार्च और शर्करा
13. दूध के खट्टïा होने में उनमें से कौन से जीवाणु उपस्थित रहते हैं?
(अ) अनॉक्सी तथा ऑक्सी दोनों प्रकार के जीवाणु उपस्थित होते हैं (ब) अनॉक्सी जीवाणु उपस्थित होते हैं (स) ऑक्सी जीवाणु उपस्थित होते हैं (द) इनमें से कोई नहीं होता
14. निम्न में से कौन सा पक्षी आकार में सबसे बड़ा होता है?
(अ) चील (ब) मोर (स) शुतुरमुर्ग (द) कीवी
15. विश्व की पहली महिला प्रधानमंत्री कौन थीं?
(अ) इंदिरा गांधी (ब) मारग्रेट थैचर (स) श्रीमावो भंडारनायके (द) गोल्डा मायर
16. एंजाइम निम्नलिखित में से किसका समूह होता है?
(अ) ऐमीनो अम्लों का (ब) पॉलिपेप्टाइडों का (स) प्रोटीनों का (द) कार्बोहाइड्रेटों का
17. क्रिकेट के बैट बनाने के लिए निम्नलिखित में से किस लकड़ी का प्रयोग किया जाता है?
(अ) सीड्रस पुनिफेरम (ब) सैलिक्स अल्बा (स) टेक्टोना ग्रैन्डिस (द) मोरस ऐल्बा
18. एचआईवी में पाया जाने वाला न्यूक्लीक अम्ल निम्र में से क्या होता है?
(अ) 2 डीएनए (ब) 1 डीएनए (स) 2 आरएनए (द) 1 आरएनए
19. प्याज में खाने योग्य फूला हुआ अंश होता है?
(अ) वायव तना (ब) पोरी (स) मूल (द) पर्णाधार
20. विषाणु संक्रमण से होने वाला रोग कौन सा है?
(अ) टाइफाइड (ब) हैजा (स) जुकाम (द) टिटेनस
21. अर्थशास्त्र की शब्दावली में, किसी देश के देशी नागरिकों द्वारा एक वर्ष में किए गए उत्पादन (माल व सेवाएं) के कुल मूल्य और प्राप्त आय को मिलाकर क्या कहा जाता है?
(अ) शुद्घ राष्ट्रीय उत्पाद (ब) सकल राष्टï्रीय उत्पाद (स) सकल राष्टï्रीय आय (द) राष्टï्रीय आय
22. किसके सुझाव पर भारतीयों को साइमन कमीशन की सदस्यता से बाहर रखा गया?
(अ) लॉर्ड इरविन (ब) लॉर्ड रीडिंग (स) लार्ड चैम्सफोर्ड (द) सर जॉन साइमन
23. महात्मा गांधी ने भारतीय राष्टï्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन की अध्यक्षता की थी?
(अ) लखनऊ, 1916 (ब) अमृतसर, 1919 (स) बेलगांव, 1924 (द) लाहौर, 1929
24. ओबरा ताप विद्युत केंद्र की स्थापना किस देश के सहयोग से की गई?
(अ) सोवियत रूस (ब) जापान (स) जर्मनी (द) अमेरिका
25. निम्नलिखित में से किस एक देश को यूरेनियम सिटी स्थापित करने का श्रेय दिया जाता है?
(अ) आस्ट्रेलिया (ब) कनाडा (स) रूस (द)संयुक्त राज्य अमेरिका
26. निम्नलिखित देशों में से किसके पास दुनिया का सबसे बड़ा यूरेनियम का भंडार है?
(अ) आस्ट्रेलिया (ब) कनाडा (स) रशियन फेडरेशन (द) यूएसए
27. यमुना नदी उत्तरकाशी से निकलकर किस क्षेत्र में गंगा नदी से मिल जाती है?
(अ)हरिद्वार में (ब)इलाहाबाद में (स)मथुरा में (द) पीलीभीत में
28. लक्षद्वीप निम्नलिखित में से किस राज्य के उच्च न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में आता है?
(अ) उत्तरप्रदेश उच्च न्यायालय (ब) पंजाब उच्च न्यायालय (स) उच्च न्यायालय नई दिल्ली (द) केरल उच्च न्यायालय
सही जवाब- 1.(अ) एंथ्रोपोलोजी, 2.(ब) हरगोविंद खुराना, 3.(स) सफेद, 4.(अ) गैम्बूसिया, 5.(स)शार्क, 6.(अ) शैवाल, 7.(ब)जलवायु, 8.(ब) यहां एक झील है, जिसमें समुद्र का पानी आता है, 9.(अ) ऑस्ट्रेलिया का उत्तरी भाग, 10.(द) अक्षांशीय दूरी व ऊंचाई से, 11.(स) बारहसिंगा, 12.(द) स्टार्च और शर्करा, 13.(अ) अनॉक्सी तथा ऑक्सी दोनों प्रकार के जीवाणु उपस्थित होते हैं, 14.(अ)चील, 15.(स) श्रीमावो भंडारनायके, 16.(स) प्रोटीनों का, 17.(ब) सैलिक्स अल्बा, 18.(अ) 2डीएनए, 19.(अ) वायव तना, 20.(स) जुकाम, 21.(ब) सकल राष्टï्रीय उत्पाद, 22.(द) सर जॉन साइमन, 23.(स) बेलगांव, 1924, 24.(अ) सोवियत रूस, 25.(ब) कनाडा, 26.(ब) कनाडा, 27.(ब)इलाहाबाद में, 28.(द) केरल उच्च न्यायालय।
देश के स्वतंत्रता आंदोलन के एक सुदृढ़ स्तंभ और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अग्रणी नेता वल्लभभाई पटेल ने स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री के रूप में कुशल प्रशासक तथा दक्ष रणनीतिकार की ख्याति अर्जित की। किन्तु उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि 565 देसी रियासतों का भारतीय संघ में विलय मानी जाती है। देश के राजनीतिक इतिहास में पटेल के अविस्मरणीय योगदान का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें जवाहर लाल नेहरू के साथ महात्मा गांधी का दायां व बायां हाथ माना जाता था।
स्वतंत्रता पश्चात् बनी अंतरिम सरकार में नेहरू जी प्रधानमंत्री और पटेल जी उप प्रधानमंत्री बने। कहा जाता है कि पहले से ही यह चर्चा चल पड़ी थी कि नेहरू और पटेल में से ही कोई एक प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभालेगा। गांधी जी की इच्छा के अनुरूप सरकार में नेहरू को प्रथम और पटेल को द्वितीय स्थान मिला। कुछ इतिहासकार आज तक यह कहते हैं कि यदि उस समय पटेल को प्रधानमंत्री पद मिलता तो देश की राजनीतिक एवं आर्थिक दशा-दिशा भिन्न होती। 31 अक्तूबर वर्ष 1875 को भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म हुआ। वे नवीन भारत के निर्माता थे और राष्ट्रीय एकता पर बहुत अधिक बल देते थे।
उनका जन्म एक किसान परिवार में हुआ था। उनकी शिक्षा मुख्यत: स्वाध्याय से ही हुई। लन्दन जाकर उन्होने बैरिस्टर की पढाई पूरी की और वापस आकर गुजरात के अहमदाबाद में वकालत करने लगे। महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर उन्होंने भारत के स्वतन्त्रता आन्दोलन में भाग लिया। स्वतन्त्रता आन्दोलन में सरदार पटेल का सबसे पहला और बड़ा योगदान खेड़ा संघर्ष था। गुजरात का खेड़ा खण्ड उन दिनों भयंकर सूखे की चपेट में था। किसानों ने अंग्रेज सरकार से भारी कर में छूट की मांग की। जब यह स्वीकार नहीं किया गया तो सरदार पटेल, गांधीजी एवं अन्य लोगों ने किसानों का नेतृत्व किया और उन्हें कर न देने के लिये प्रेरित किया। अन्त में सरकार झुकी और उस वर्ष करों में राहत दी गयी। यह सरदार पटेल की पहली सफलता थी। 15 दिसंबर वर्ष 1950 को उनका निधन हो गया।
उनकी जयंती को केंद्र सरकार राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मना रही है।
फ़तह सागर झील राजस्थान के उदयपुर में पिछोला झील से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह नाशपाती के आकार की एक ख़ूबसूरत और कृत्रिम झील है। यह उदयपुर की चार प्रसिद्ध झीलों में से एक है, जिसे शहर का गौरव माना जाता है।
इस झील का निर्माण राणा फ़तहसिंह ने वर्ष 1678 ई. में करवाया था। पिछोला झील और रंग सागर झील से फ़तह सागर झील एक नहर के द्वारा जुड़ी हुई है। फ़तह सागर झील की आधारशिला ड्यूक ऑफ़ कनाडा , जो महारानी विक्टोरिया का पुत्र था, के द्वारा रखी गई थी।
अपने सुंदर नीले पानी और हरे-भरे परिवेश की वजह से इस झील को दूसरा कश्मीर के रूप में जाना जाता है। झील के बीच में तीन छोटे मनोहारी द्वीप भी स्थित हैं। रामप्रताप पैलेस फ़तेह सागर झील के तट पर ही स्थित है।
सेला दर्रा अरुणाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा देखे जाने वाली जगह है। यह दुनिया के उच्च ऊंचाई पहाड़ वाले पहाड़ों में से एक है। तवांग तक जाने के लिए सडक़ से होकर गुजरना होगा। सर्दियों के दौरान झील बर्फ जैसे जम जाते हैं। सेला दर्रा अरुणाचल प्रदेश राज्य के तवांग जि़ले में स्थित है। यह दर्रा तवांग से 78 कि.मी. और गुवाहाटी से 340 कि.मी. की दूरी पर स्थित है।
यह समुद्री स्तर से 4170 मीटर (13 हजार 800 फुट) की ऊंचाई पर है। सेला दर्रा कई पहाडिय़ों के ऊपरी हिस्से में बना दर्रा है। दर्रा तवांग, तेजपुर और गुवाहाटी को सडक़ मार्ग द्वारा जोड़ता है। तवांग शहर तक पहुंचने का यह दर्रा मुख्य मार्ग है। इस दर्रे में शीत ऋतु के दौरान भारी बर्फबारी होती है, लेकिन यह वर्ष भर खुला रहता है। सेला दर्रा तवांग और बौद्ध धर्म के प्रसिद्ध तवांग मठ का प्रवेश द्वार है।
तवांग मठ भारत का सबसे बड़ा मठ है और पोटाला पैलेस के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मठ। यह अरुणाचल प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में है जो तवांग नदी की घाटी में स्थित है। यह 17 वीं सदी के दौरान मेरा लामा द्वारा स्थापित किया गया था। यह मठ पांडुलिपियों, पुस्तकों और अन्य कलाकृतियों के अद्भुत संग्रह के कारण भी प्रसिद्ध है।
हालांकि आशंका व्यस्त की जा रही है कि एशिया का यह सबसे बड़ा बौद्ध मठ भूस्खलन से पूरी तरह तबाह हो सकता है। बीते साल हुई बारिश की वजह से तवांग मठ के नीचे की जमीन गायब हो चुकी है। 300 साल पहले बने इस मठ को बौद्ध भिक्षु अंतरराष्ट्रीय धरोहर मानते हैं।
अरुणाचल प्रदेश का तवांग मठ 1680 में मेराक लामा लोद्रे ग्यास्तो ने बनवाया। यह बौद्ध धर्म का सबसे बड़ा मठ हैं जिसमें 570 से ज्यादा बौद्ध भिक्षु रहते हैं। समुद्र तल से 10 हजार फुट की ऊंचाई पर तवांग चू घाटी में बने इस मठ में दुनिया भर के बौद्ध भिक्षु और पर्यटक आते हैं। तवांग मठ में दलाई लामा भी आए।
इस मठ को गालडेन नमग्याल लहात्से के नाम से भी जाना जाता है। इस मठ का मुख्य आकर्षण यहां स्थित भगवान बुद्ध की 28 फीट ऊंची प्रतिमा और प्रभावशाली तीन तल्ला सदन है। मठ में एक विशाल पुस्तकालय भी है, जिसमें प्रचीन पुस्तक और पांडुलिपियों का बेहतरीन संकलन है। ऐसा माना जाता है कि ये पांडुलिपि 17वीं शताब्दी की है। एक मान्यता के अनुसार मठ बनाने के लिए इस स्थान का चयन एक काल्पनिक घोड़े ने किया था। तब मठ के संस्थापक मेराक लामा को मठ बनाने के लिए उपयुक्त स्थान ढूंढने में काफी कठिनाई हो रही थी। ‘ता’ का अर्थ होता है- घोड़ा और ‘वांग’ का अर्थ होता है-आशीर्वाद दिया हुआ। चूंकि इस स्थान को दिव्य घोड़े ने अपना आशीर्वाद दिया था, इस लिए इसका नाम तवांग पड़ा।
डेल्टा प्राय: उस भूभाग को कहा जाता है, जो नदी द्वारा लाए गए अवसादों के संचयन से निर्मित हाता है। विशेषत: नदी के मुहाने पर, जहां वह किसी समुद्र अथवा झील में गिरती है। इस भूभाग का आकार साधारणत: त्रिभुज जैसा होता है।
डेल्टा का निर्माण तथा इसका विस्तार मुख्यत: सागर अथवा झील में प्रवाहित धाराओं के वेग पर निर्भर है। वेगवती धाराएं अथवा ऊंचे ज्वार, जो नदी द्वारा एकत्रित अवसादों को तट से दूर ले जाते हैं, डेल्टा निर्माण में बाधक होते हैं और लंबे तटीय द्वीपों, बलुई भित्ति या बलुई संलग्न भित्ति का निर्माण करते हैं अथवा अवसादों को सागर नितल पर फैला देते हैं। इसके विपरीत धाराओं एवं ज्वारों की क्षीणता डेल्टा निर्माण में सहायक है। नदी द्वारा लाए गए अवसादों का बाहूल्य भी महत्वपूर्ण सहायक दशा है। ज्वार रहित रूम सागर तथा मेक्सिकों की खाड़ी में डेल्टा की प्रचुरता है। समुद्र तट के धंसने से भी डेल्टा निर्माण में बाधा तथा खुले मुहानों के निर्माण में सहायता मिलती है।
नील नदी का डेल्टा इसका सुंदर उदाहरण है। जब कोई पहाड़ी नदी समतल मैदानी अथवा पठारी प्रदेश में पहुंचती है तो जल के वेग में आकस्मिक क्षीणता के कारण भी पर्वत पाद पर अवसादों के कुछ भाग का निक्षेपण होता है। ये निक्षेप साधारणत: त्रिभुजाकार होते हैं। इन्हें जलौढ़ पंखा , शंकु डेल्टा अथवा पंखा डेल्टा कहते हैं।
कांकरिया झील भारत के गुजरात राज्य के अहमदाबाद शहर में स्थित सबसे बड़ी झील है। कांकरिया झील को क़ुतुबु हौज और हौज-ए-क़ुतुबु के नाम से भी जाना जाता था।
सुल्तान क़ुतुबुद्दीन ने कांकरिया झील का निर्माण 15वीं शताब्दी में शुरू किया और 1451 ईस्वी में स्थापित हुई। लगभग डेढ़ कि.मी. परिधि में फैली इस झील के मध्य नगीनावाड़ी महल स्थित है।
कांकरिया झील के मध्य में बहुत ही सुंदर द्वीप महल है। यहां मुग़ल काल के दौरान नूरजहां और जहांगीर अक्सर घूमने जाया करते थे। कांकरिया झील पर्यटकों के बीच में बहुत प्रसिद्ध है और यहां नौका विहार का भी उत्तम प्रबंध है।
कांकरिया झील के चारों ओर बहुत ही ख़ूबसूरत बगीचे है और इसी झील के निकट बाल वाटिका, चिडिय़ाघर आदि स्थित हैं। शाही बाग़ महल, शाह आलम का रोज़ा, केलिको टेक्सटाईल संग्रहालय, श्रेयांस लोक-कला संग्रहालय आदि शहर के अन्य प्रमुख पर्यटन आकर्षण है।
1. चमगादड़ अंधेरे में उड़ते हैं, क्योंकि?
(अ) वे पराश्रव्य तरंगें उत्पन्न करते हैं (ब) वे अपश्रव्य तरंगें उत्पन्न करते हैं (स) वे श्रव्य तरंगें उत्पन्न करते हैं (द) उन्हें अंधेरे में अधिक दिखाई देता है
2. जल के अंदर पड़ी हुई मछली किस कारण से अपनी वास्तविक गहराई से कुछ ऊपर उठी हुई दिखाई देती है?
(अ)प्रकाश के विवर्तन के कारण (ब) प्रकाश के अपवर्तन के कारण (स) प्रकाश के व्यतिकरण के कारण (द) प्रकाश के विवर्तन के कारण
3. समान आवेशों में रहता है?
(अ) आकर्षण (ब)आसंजन (स) विकर्षण (द) संसंजन
4. पृथ्वी के चुंबक का उत्तरी धु्रव किस दिशा में होता है?
(अ) उत्तर (ब) दक्षिण (स) पूर्व (द) पश्चिम
5. मानव मस्तिष्क के निम्नलिखित भागों में से कौन-सा एक निगरण और उल्टी का नियमन केंद्र है?
(अ) अनुमस्तिष्क (ब)प्रमस्तिष्क (स)मेडुला ऑब्लांगेटा (द) पोन्स
6. सूर्य से ऊर्जा उत्सर्जित होती है?
(अ) नाभिकीय संलयन से (ब) नाभिकीय विखंडन से (स) रासायनिक अभिक्रिया से (द) कोयला जलने से
7. ब्राह्मण गं्रथों में सर्वाधिक प्राचीन कौन है?
(अ) ऐतरेय ब्राह्मण (ब) शतपथ ब्राह्मण (स) गोपथ ब्राह्मण (द) पंचविश ब्राह्मण
8. गोत्र व्यवस्था प्रचलन में कब आई?
(अ) ऋग्वैदिक काल में (ब) उत्तर वैदिक काल में (स) महाकाव्य काल में (द) सूत्रकाल में
9. योजना आयोग के उपाध्यक्ष को भारत सरकार के सरकारी वरीयता क्रम में महत्व का दर्जा दिया गया है?
(अ) भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री के समान (ब) सुप्रीम कोर्ट के जज के समान (स) संसदीय समिति के अध्यक्ष के समान (द) भारत सरकार के सचिव के समान
10. सातवीं पंचवर्षीय योजना का प्रारूप तैयार करने का श्रेय किसे जाता है?
(अ) वीपी सिंह (ब)चंद्रशेखर (स)मधुलिमये (द)रामकृष्ण हेगड़े
11. शंकरलाल गुरु समिति का संबंध किससे था?
(अ) कृषि विपणन (ब) कृषि उत्पादन (स) सार्वजनिक वितरण प्रणाली (द) कृषि निर्यात
12. रेखी समिति गठित की गई?
(अ)प्रत्यक्ष कर सुधार के लिए (ब) अप्रत्यक्ष कर सुधार के लिए (स) केंद्र राज्य संबंध के लिए (द) बैंकिंग सुधार के लिए
13. आरएन मल्होत्रा समिति ने किस क्षेत्र में संबंधित सुधारों के लिए रिपोर्ट प्रस्तुत की थी?
(अ) बीमार उद्योग (ब) कर सुधार (स) बीमा क्षेत्र (द) बैंकिंग क्षेत्र
14. सूर्य की परिक्रमा के दौरान पृथ्वी सूर्य से अधिकतम दूरी पर किस महीने में होती है?
(अ) मार्च (ब) जुलाई (स) सितंबर (द) जनवरी
15. ऋतुएं क्यों होती हैं?
(अ) पृथ्वी के अपने अक्ष पर घूर्णन के कारण (ब) पृथ्वी के सूर्य के चारों ओर परिभ्रमण के कारण (स) पृथ्वी के अक्ष के झुकाव के कारण (द) पृथ्वी की आकृति के कारण
16. पृथ्वी अपने अक्ष पर घूमती है?
(अ) पूर्व से पश्चिम (ब) पश्चिम से पूर्व (स) उत्तर से दक्षिण (द) दक्षिण से उत्तर
17. सूर्य के गिर्द एक परिक्रमा के लिए निम्नलिखित में से कौन सा एक ग्रह अधिकतम समय लेता है?
(अ) पृथ्वी (ब) बृहस्पति (स) मंगल (द) शुक्र
18. सौरमंडल का सबसे बड़ा उपग्रह निम्नलिखित में से कौन है?
(अ) टाइटन (ब) मिराण्डा (स) चंद्रमा (द) गैनीमीड
19. निम्नलिखित ग्रहों में से किसके चारों ओर वलय है?
(अ) बृहस्पति (ब) अरुण (स) वरुण (द) शनि
20. निम्नलिखित ग्रहों में से किस एक ग्रह के अधिकतम संख्या में प्राकृतिक उपग्रह हैं?
(अ) नेप्च्यून (ब) शनि (स) यूरेनस (द) बृहस्पति
21. पृथ्वी की आंतरिक संरचना की विश्वसनीय जानकारी प्राप्त करने का सबसे प्रमुख स्रोत कौन सा है?
(अ) भूकंप विज्ञान (ब) तापमान (स) ज्वालामुखी (द) दबाव एवं घनत्व
22. भूगर्भ में जिस स्थान पर भूकंपीय तरंगों की उत्पत्ति होती है, उस स्थान को क्या कहा जाता है?
(अ) अधिकेंद्र (ब) भूकंप अधिकेंद्र (स) भूकंप केंद्र (द) इक्लोजाइट
23. भूकंप मूल (स्नह्रष्टस्) वह स्थान होता है, जहां?
(अ) धरातल पर भूकंपीय लहरों का सर्वप्रथम ज्ञान होता है (ब) जहां से भूकंप की उत्पत्ति होती है (स) जहां से भूकंप की उत्पत्ति के पश्चात उसकी लहरें ठीक नीचे स्थित स्थान तक यात्रा करके पुन: वापस लौट आती हैं (द) इनमें से कोई नहीं
24. योजना आयोग का पदेन अध्यक्ष कौन होता है?
(अ) प्रधानमंत्री (ब) वित्त मंत्री (स) उपराष्ट्रपति (द) इनमें से कोई नहीं
25. संस्कारों की कुल संख्या कितनी है?
(अ) 14 (ब) 15 (स) 16 (द) 18
26. निम्नलिखित में से कौन मूलत: जल या समुद्र का देवता था?
(अ) इंद्र (ब) मित्र (स) वरुण (द) नासत्य/आश्विन
27. मनुस्मृति मुख्यतया संबंधित है?
(अ) समाज व्यवस्था से (ब) कानून से (स) अर्थशास्त्र से (द) राज्य कार्य पद्धति से
28. किस राज्य की सरकार ने 28 अक्टूबर 2015 को राज्य में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत कोटा प्रदान करने का निर्णय लिया है?
(अ) मध्यप्रदेश (ब) राजस्थान (स) महाराष्ट्र (द) केरल
सही जवाब- 1.(अ) वे पराश्रव्य तरंगें उत्पन्न करते हैं, 2.(ब) प्रकाश के अपवर्तन के कारण, 3.(स)विकर्षण, 4.(ब)दक्षिण, 5.(स)मेडुला ऑब्लांगेटा, 6.(ब) नाभिकीय विखंडन से, 7.(ब) शतपथ ब्राह्मण, 8.(ब) उत्तर वैदिक काल में, 9.(अ) भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री के समान, 10.(अ) कृषि विपणन, 11.(ब) अप्रत्यक्ष कर सुधार के लिए, 12.(स) बीमा क्षेत्र, 13.(द) रामकृष्ण हेगड़े, 14.(ब) जुलाई, 15.(ब) पृथ्वी के सूर्य के चारों ओर परिभ्रमण के कारण, 16.(ब) पश्चिम से पूर्व, 17.(ब)बृहस्पति, 18.(द) गैनीमीड, 19.(द)शनि, 20.(ब) शनि, 21.(अ) भूकंप विज्ञान, 22.(स) भूकंप केंद्र, 23.(ब) जहां से भूकंप की उत्पत्ति होती है, 24.(अ) प्रधानमंत्री, 25.(स) 16, 26.(स) वरुण, 27.(अ) समाज व्यवस्था से, 28. (अ) मध्यप्रदेश।
दुनिया में महिला समानता का संघर्ष बहुत पुराना नहीं है। ब्रिटेन की सरकार ने 30 अक्टूबर, 1957 में पहली बार हाउस ऑफ लॉर्ड्स में महिलाओं को सदस्य बनने की अनुमति दी। हाउस ऑफ लॉर्ड्स में सुधार लाने के मकसद से ब्रिटेन में कुछ नए नियम लाए गए। तमाम राजनीतिक दलों की ओर से पुरुषों और महिलाओं के संतुलित प्रतिनिधित्व की योजना बनी। ऐसा प्रावधान हुआ जिसके अंतर्गत खुद प्रधानमंत्री लाइफ पियर्स के रुप में लोगों के नाम चुनते थे और महारानी उनकी सदस्यता पर अंतिम फैसला ले सकती थी।
हाउस में विपक्षी दल की भूमिका में बैठे कंजर्वेटिव दल के नेता की ओर से जब यह प्रस्ताव आया तो उसका सबने स्वागत किया। कहा गया कि आधुनिक समाज में महिलाओं के महत्व को रेखांकित करने वाले कदम उठाने की जरूरत है। उस वक्त तक हाउस ऑफ लॉर्ड्स ही इकलौती ऐसी संस्था थी जहां महिलाओं की सीधी भागीदारी नहीं थी। ब्रिटेन में करीब 40 साल पहले ही सेक्स डिस्क्वालिफिकेशन (रिमूवल) एक्ट नाम का कानून पास हो चुका था जिसका हाउस ने कभी पालन नहीं किया।
इस प्रस्ताव पर भी कई सालों तक चर्चा चलती रही। इसका पहला प्रयास 1953 में हुआ जब कंजर्वेटिव लॉर्ड साइमन ने लाइफ पियर्स बिल पेश किया, लेकिन लिबरल और लेबर पार्टियों के असहयोग के कारण कभी इस पर चर्चा नहीं हो पाई। दि लाइफ पियरेजेस एक्ट 1958 में जाकर पास हुआ। इस तरह पहली बार महिलाएं भी हाउस ऑफ लॉर्ड्स में बैठने और वोट देने की प्रक्रिया में शामिल हो सकीं। इस सुधार से कई पेशों के लोग हाउस में आए और खासकर महिलाओं के जुडऩे से हाउस की संरचना बदली। इसके पहले तक ब्रिटिश संसद के उपरी सदन में हेरिडेटरी पियर्स यानि सदस्यों का बच्चा होने पर ही पियर की उपाधि मिलती थी।
कृतमाला नदी
कृतमाला नदी का उल्लेख श्रीमद्भागवत में हुआ है। ‘ताम्रपर्णी नदी यत्र कृतमाला पयस्विनी, कावेरी च महापुण्या प्रतीची च महानदी’ । विष्णु पुराण में कृतमाला नदी को मलय पर्वत से उद्भूत माना गया है- ‘कृतमाला ताम्रपर्णी प्रमुखा मलयोद् भवा।
कुछ विद्धानों के मत में कृतमाला वर्तमान वेगा या वेगवती है, जो दक्षिण भारत के प्रसिद्ध नगर मदुरा के निकट बहती है। प्राचीन समय में कृतमाला और ताम्रपर्णी नदियों से सिंचित प्रदेश का नाम मालकूट था।
शेषनाग झील जम्मू और कश्मीर में अमरनाथ गुफ़ा के पास स्थित एक धार्मिक झील है। यह पर्वतमालाओं के बीच नीले पानी की एक ख़ूबसूरत झील है। अमरनाथ हिन्दुओं का एक प्रमुख तीर्थस्थल है। यहां की प्रमुख विशेषता पवित्र गुफा में बफऱ् से प्राकृतिक शिवलिंग का निर्मित होना है। प्राकृतिक हिम से निर्मित होने के कारण इस स्वयंभू हिमानी शिवलिंग भी कहते हैं। यह झील कऱीब डेढ़ किलोमीटर लम्बाई में फैली है। यह झील चन्दनवाडी से लगभग 16 किमी और पहलगाम से लगभग 32 किमी की दूर पर है।
किंवदंतियों के अनुसार शेषनाग झील में शेषनाग का वास है और चौबीस घंटों के अंदर शेषनाग एक बार झील के बाहर दर्शन देते हैं। वहीं एक और किंवदंती है कि जब शिव जी माता पार्वती को अमरकथा सुनाने अमरनाथ ले जा रहे थे, तो उनका इरादा था कि इस कथा को कोई ना सुने। अगर कोई दूसरा इसे सुन लेगा, तो वो भी अमर हो जाएगा और सृष्टि का मूल सिद्धांत गड़बड़ हो जायेगा। इसी सिलसिले में उन्होंने अपने असंख्य सांपों-नागों को अनन्तनाग में, बैल नन्दी को पहलगाम में, चन्द्रमा को चन्दनवाडी में छोड़ दिया था। लेकिन अभी भी उनके साथ शेषनाग था जिसे उन्होंने इस झील में छोड़ दिया। शंकर जी ने शेषनाग को आदेश दिया था कि इस स्थान से आगे कोई ना जाने पाए। बस तभी से इसका नाम शेषनाग झील हो गया।
आंवला विटामिन सी का सर्वोत्तम और प्राकृतिक स्रोत है। इसमें विद्यमान विटामिन सी नष्ट नहीं होता। आंवला दाह, पाण्डु, रक्तपित्त, अरुचि, त्रिदोष, दमा, खांसी, श्वास रोग, कब्ज, क्षय, छाती के रोग, हृदय रोग, मूत्र विकार आदि अनेक रोगों को नष्ट करने की शक्ति रखता है। वीर्य को पुष्ट करके पौरुष बढ़ाता है, चर्बी घटाकर मोटापा दूर करता है। सिर के केशों को काले, लम्बे व घने रखता है। जैसे देवताओं में ब्रह्मा-विष्णु-महेश हैं वैसे ही आयुर्वेद में हरड़-बहेड़ा और आंवला की कीर्ति है।
विभिन्न भाषाओं में नाम - संस्कृत- आमलकी धात्री। हिन्दी- आंवला। मराठी- काम्व_ा, आंवला। गुजराती- आंवला। कन्नड़-मलयालम- नेल्लि। तमिल- नेल्लिकाई। तेलुगू- उशीरिकई, उसरकाम। फारसी- आमलज। इंग्लिश- एम्बलिक माइरोबेलेन। लैटिन- एम्बिलिका आफिसिनेलिस।
रासायनिक संघटन -आंवला के 100 ग्राम रस में 921 मि.ग्रा. और गूदे में 720 मि.ग्रा. विटामिन सी पाया जाता है। आर्द्रता 81.2, प्रोटीन 0.5, वसा 0.1, खनिज द्रव्य 0.7, कार्बोहाइड्रेट्स 14.1, कैल्शियम 0.05, फॉस्फोरस 0.02, प्रतिशत, लौह 1.2 मि.ग्रा., निकोटिनिक एसिड 0.2 मि.ग्रा. पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें गैलिक एसिड, टैनिक एसिड, शर्करा (ग्लूकोज), अलब्यूमिन, काष्ठौज आदि तत्व भी पाए जाते हैं।
पौष्टिकता से भरपूर अमरूद को संस्कृत में अमृतफल कहते हैं। पके अमरूद के बजाय कच्चे अमरूद में विटामिन सी अधिक मात्रा में होता है। भोजन से पहले अमरूद के नियमित सेवन से कब्ज़ की शिकायत नहीं होती है।
अमरूद सेरम कोलेस्ट्राल घटा कर उच्च रक्तचाप से बचाव करता है। अमरूद के बीज को खूब चबा-चबा कर खाए जाए तो शरीर को लौह तत्व की पूर्ति होती है। अमरूद विश्व में सर्वाधिक मात्रा में भारत में ही पैदा होता है।
अमरूद कभी छीलकर खाना नहीं चाहिए क्यों कि इनमें विटामिन सी काफी मात्रा में होता है जो दांतों और मसूढे के रोगों तथा जोड़ों के दर्द में बहुत ही उपयोगी है। पके हुए 100 ग्राम अमरूद से हमें 152 मि. ग्रा. विटामिन सी, 7 ग्राम पाचनक्रिया में सहायक रेशे, 33 मि. ग्रा. कैल्शियम और 1 मि. ग्रा. लोहा प्राप्त होता है। साथ ही इसमें फॉस्फोरस और पोटैशियम की प्रचुर मात्रा होती है जो शरीर को पुष्ट बनाती है। अमरूद के पेड़ की जड़े, तने, पत्ते सभी दवा बनाने में काम आते हैं। आयुर्वेद के अनुसार अमरूद कसैला, मधुर, खट्टा, तीक्ष्ण, बलवर्धक, उन्मादनाशक, त्रिदोषनाशक, दाह और बेहोशी को नष्ट करने वाला है। बच्चों के लिए भी यह पौष्टिक व संतुलित आहार है। अमरूद से स्नायु-मंडल, पाचन संस्थान, हृदय तथा दिमाग को बल मिलता है।
मलेशिया में पेरक, जोहोर, सेलंगोर और नेगरी सेंबिलन जैसी जगह अमरूद के पेड़ काफी मात्रा में लगाए जाते हैं। अमेरिका के अपेक्षाकृत गरम प्रदेश जैसे मेक्सिको ले कर पेरू तक, अमरूद के पेड़ उगाए जाते हैं। कहते हैं कि अमरूद का अस्तित्व 2000 साल पुराना है पर आयुर्वेद में अमृतफल के नाम से इसका उल्लेख इससे हज़ारों साल पहले हो चुका है।
वर्ष 1526 में कैरेबियन द्वीप पर इसकी खेती पहली बार व्यावसायिक रूप से की गई। बाद में यह फि़लीपीन और भारत में भी प्रचलित हुई। अब तो दुनिया भर में अमरूद को व्यावसायिक लाभ के लिए उगाया जाता है।
ऑक्साइड
ऑक्साइड किसी तत्व का ऑक्सीजन के संयोग से बनने वाला यौगिक होता है। अधिकांश तत्वों (धातु एवं अधातु) को ऑक्सीजन एवं वायु में जलाकर एक नया यौगिक बनाया जा सकता है, जिसे ऑक्साइड कहते हैं।
पानी, हाइड्रोजन का एक ऑक्साइड है। कार्बन का ऑक्साइड, कार्बन डॉइ-ऑक्साइड और कार्बन मोनो-ऑक्साइड हैं। लोहे के पदार्थों पर जमा जंग भी वास्तव में लोहे का ऑक्साइड ही है। लौह पदार्थों में जग लगने की क्रिया वायु में ऑक्सीजन और जलवाष्य की आयरन से क्रिया का परिणाम होता है। कटे हुए सेब की सतह पर भूरे रंग की परत बनना भी आयरन ऑक्साइड की उपस्थिति दर्शाता हैं। वस्तुत: सेब में आयरन यानी लौह तत्व पाया जाता है जो वायुमण्डल की ऑक्सीजन से क्रिया करके आयरन ऑक्साइड बनाता है।
कुछ ऑक्साइडों का विलयन नीले लिटमस पेपर को लाल कर देता है। इन विलयनों को अम्ल कहते हैं। कुछ ऐसे ऑक्साइड होते हैं जिनका विलयन इसकी विपरीत प्रतिक्रिया दर्शाता है अर्थात् वह लाल लिटमस पेपर को नीला कर देता है। इन विलयनों को क्षारक कहते हैं।
1. किस राज्य सरकार ने एनीमिया से मुक्ति के लिए 1 नवंबर से लालिमा अभियान शुरू करने की घोषणा की है?
(अ) बिहार (ब) मध्यप्रदेश (स) उत्तरप्रदेश (द) केरल
2. किस देश के योशिनोरी ओहसुमी ने हाल ही में नोबेल चिकित्सा पुरस्कार जीता?
(अ) जापान (ब) कोरिया (स) चीन (द) भूटान
3. निम्नलिखित में से कौन सा राज्य केरोसिन में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण करने वाला देश का पहला राज्य बना?
(अ) हरियाणा (ब) हिमाचल प्रदेश (स) बिहार (द) झारखंड
4. एकदिवसीय अंतर्राष्टï्रीय क्रिकेट मैच में पॉवर प्ले कौन साइड होता है?
(अ) केवल बैटिंग साइड (ब) केवल बॉलिंग साइड (स) बैटिंग एवं बॉलिंग दोनों साइड (द) अम्पायर की इच्छानुसार
5. अंतर्राष्टï्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष का चुनाव कितने वर्षों के लिए होता है?
(अ) चार वर्ष (ब) पांच वर्ष (स) आठ वर्ष (द) दस वर्ष
6. क्रिकेट खेल में स्टम्प्स की चौड़ाई कितनी होती है?
(अ) आठ इंच (ब) दस इंच (स) पांच इंच (द) नौ इंच
7. साइमन कमीशन के भारत आगमन के समय साम्यवादी विचारधारा के कुछ लोगों ने कामगार किसान पार्टी की स्थापना की। इस संगठन के महत्वपूर्ण नेता थे?
(अ) श्रीपाद अमृत डांगे (ब) मुजफ्फर अहमद (स) सोहनसिंह जोशी (द) उपरोक्त सभी
8. कांग्रेस ने यह नारा कब दिया कि- मजदूर और किसान कांग्रेस के हाथ-पांव हैं?
(अ) भारत छोड़ो आंदोलन के समय (ब) द्वितीय विश्वयुद्घ के समय (स) सविनय अवज्ञा आंदोलन के समय (द) साइमन कमीशन के विरोध के समय
9. भारतीय राष्टï्रीय आंदोलन को मुख्यत: कितने भागों में बांटा जा सकता है?
(अ) दो (ब) तीन (स) चार (द) पांच
10. भारतीय राष्टï्रीय कांग्रेस की स्थापना से पहले निम्नलिखित में किस कारण भारत में सर्वाधिक जातीय विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई?
(अ) सिविल सेवाओं में प्रवेश की आयु को लिटन द्वारा कम करना (ब) 1878 ई. का वर्नाक्यूलर एक्ट (स) इल्बर्ट बिल विवाद (द) उपरोक्त सभी
11. भारत सरकार ने कृषि क्षेत्र के लिए बीमा योजना आरंभ की थी। इस योजना का नाम निम्न में से कौन सा है?
(अ) हृ्रढ्ढस् (ब) क्रढ्ढष्ठस्न (स) ्रढ्ढष्टढ्ढरु (द) ष्ट्रष्टक्क
12. चंद्रमाओं की संख्या, जो बृहस्पति के पास हैं, होती है?
(अ) 0 (ब) 16 (स) 11 (द) 5
13. भारत में अनुसूचित जनजातियों की सर्वाधिक जनसंख्या किस राज्य में पाई जाती है?
(अ) झारखंड (ब) मध्यप्रदेश (स)हिमाचल प्रदेश (द) छत्तीसगढ़
14. पृथ्वी की उत्पत्ति से संबंधित संघट्टन परिकल्पना संशोधित रूप है?
(अ) ग्रहाणु परिकल्पना का (ब) द्वैतारक परिकल्पना का (स) ज्वारीय परिकल्पना का (द) सुपरनोवा परिकल्पना का
15. सिक्किम को किस संविधान संशोधन के द्वारा भारत संघ में पूर्ण राज्य के रूप में शामिल किया गया?
(अ) 33 वें संविधान संशोधन (ब) 34 वें संविधान संशोधन (स) 35 वें संविधान संशोधन (द) 36 वें संविधान संशोधन
16. भारतीय संविधान किस प्रकार की नागरिकता प्रदान करता है?
(अ) एकल (ब) दोहरी (स) एकल और दोहरी दोनों प्रकार की (द) इनमें से कोई नहीं
17. तेलुगु गंगा परियोजना का उद्देश्य क्या है?
(अ) कृष्णा नदी पर विद्युत उत्पन्न करना (ब) कृष्णा नदी जल को चेन्नई लाना (स) कृष्णा नदी को हर गांव तक पहुंचाना (द) इनमें से कोई नहीं
18. राष्टï्रीय आंदोलन का प्रथम चरण कब से प्रारंभ हुआ?
(अ) 1857 से 1885 ई. (ब) 1885 से 1905 ई. (स) 1905 से 1915 ई. (द) 1905 से 1919 ई.
19. किस मिट्टी में कैल्शियम की अधिकता होती है?
(अ) पेडोकल मिट्टी (ब) जलोढ़ मिट्टी (स)पेडाल्फर मिट्टी (द) इनमें से कोई नहीं
20. दिल्ली सल्तनत का पहला सुल्तान कौन था, जिसने सैनिकों को नकद वेतन देना आरंभ किया?
(अ)इल्तुतमिश (ब)बलबन (स)अलाउद्दीन खिलजी (द) मुहम्मद बिन तुगलक
21. अकबर के स्थापत्य कला की महत्वपूर्ण उपलब्धि निम्न में से कौन-सी थी?
(अ) फतेहपुर सीकरी (ब) आगरा का कि़ला (स)लाहौर का कि़ला (द)इलाहाबाद का किला
22. भारतीय खनिज पदार्थों का भंडार गृह कहलाता है?
(अ) मालवा का पठार (ब) दक्कन का पठार (स) लद्दाख का पठार (द) छोटा नागपुर का पठार
23. पालक में सबसे ज्यादा कौन सा तत्व होता है?
(अ) विटामिन ए (ब) लोहा (स) विटामिन डी (द) विटामिन बी
24. निम्नलिखित में से किस लेखक को अपने प्रकाशक से काफी अधिक धन लेने के कारण प्रसिद्धि मिली?
(अ) सलमान रश्दी को (ब) अनिता देसाई को (स) विक्रम सेठ को (द) ए.एन. पालखीवाला को
25. व्यक्ति की स्वतंत्रता से संबंधित रिट कौन सा है?
(अ) मैण्डेमस (ब) कोवारण्टो (स) हैबियस कार्पस (द) सरटियोरारी
26. निम्नलिखित में से कौन सा देश एक वर्ष में सर्वाधिक मात्रा में कच्चे तेल का उत्पादन करता है?
(अ) इराक (ब) ईरान (स) सऊदी अरब (द) रूस
27. अक्टूबर 2016 में देश का पहला स्वच्छ राज्य बनने का गौरव किस राज्य को प्राप्त हुआ है?
(अ) सिक्किम (ब) हिमाचल प्रदेश (स) मेघालय (द) उत्तरप्रदेश
सही जवाब- 1.(ब) मध्यप्रदेश, 2.(अ)जापान, 3.(द)झारखंड, 4.(अ) केवल बैटिंग साइड, 5.(स)आठ वर्ष, 6.(द)नौ इंच, 7.(अ) श्रीपाद अमृत डांगे, 8.(स) सविनय अवज्ञा आंदोलन के समय, 9.(ब) तीन, 10.(स) इल्बर्ट बिल विवाद, 11.(अ) हृ्रढ्ढस्, 12.(ब)16, 13.(ब) मध्यप्रदेश में, 14.(अ)ग्रहाणु परिकल्पना का, 15.(द) 36 वें संविधान संशोधन, 16.(अ)एकल, 17.(ब)कृष्णा नदी जल को चेन्नई लाना, 18.(ब) 1885 से 1905 ई.,19.(द) इनमें से कोई नहीं, 20.(स)अलाउद्दीन खिलजी, 21.(अ) फतेहपुर सीकरी,22.(द) छोटा नागपुर का पठार, 23.(ब) लोहा, 24.(स) विक्रम सेठ को, 25.(ब) कोवारण्टो, 26.(स) सऊदी अरब, 27. (अ) सिक्किम।
निमिट्ज क्लास संयुक्त राज्य अमेरिका का यह जंगी जहाज दुश्मनों की तबाही मचाने के लिए बदनाम है। इसका निर्माण न्यूपोर्ट न्यूज शिपबिल्डिंग कंपनी ने किया था। यह सेना में तीन मई, 1975 को शामिल हुआ। इसकी गति लगभग 30 से नॉट है। इसकी रेंज असीमित है, अर्थात् यह असीमित दूरी तक मार कर सकती है। इसका बीम 252 फिट तक है। इसके फ्लाइट डेक का क्षेत्र फुटबॉल के तीन मैदान से भी बड़ा है।
द्वितीय विश्व युद्ध में इसके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। इस जंगी जहाज के फ्लीट कमांडर चेस्टर डब्ल्यू. निमिट्ज की सेवाएं आज भी लोगों के जेहन में ताजा हैं, जो नेवी के आखिरी फ्लीट एडमिरल •ाी रहे। इस जंगी जहाज की लंबाई 1092 फिट, अर्थात् 333 मीटर है और इसके भार वहन की क्षमता एक लाख टन है। यह विश्व की सबसे बड़ी कैपिटल शिप है। इसमें गैस टरबाइन या डीजल-इलेक्ट्रिक सिस्टम का प्रयोग प्रोपल्सन के लिए होता है। इसमें न्यूक्लिर पावर का प्रयोग होता है, जिसके प्रयोग से यह शिप बिना र्इंधन को दोबारा भरेे 20 वर्षों तक चल
फिलीपींस में तबाही मचाने वाला हैयान तूफान रिकॉर्डों के मुताबिक अब तक का सबसे शक्तिशाली तूफान है। वैज्ञानिकों को लगता है कि जलवायु परिवर्तन तूफानों को और ताकतवर बना रहा है। हालांकि वो अभी तक इस बात पर पूरी तरह से यकीन नहीं कर रहे हैं।
तूफान, आंधी और चक्रवात, तीनों नाम सागर में उठने वाले बवंडर के लिए हैं। उत्तरी अमेरिका के तटीय इलाकों में आने वाले बवंडर को हरिकेन कहा जाता है। पूर्वी और दक्षिण पूर्व एशिया में आने वाले बवंडरों को तूफान कहा जाता है जबकि भारत में इसे चक्रवात का नाम दिया गया है। हालांकि नाम अलग होने के बाद भी वो एक ही तरह से विकसित होते हैं। उष्णकटिबंधीय तूफान समंदर के ऊपर बनता है जहां पानी का तापमान कम से कम 26 डिग्री होता है और गर्म पानी भाप में तब्दील होता रहता है। भांप बना पानी संघनित होता है और हवा गर्म हो जाती और अपने साथ ठंडी हवा को खींचने लगती है। इस के बाद तूफान आता है। पृथ्वी के परिक्रमण के कारण तूफानी हवा 50 किलोमीटर चौड़ी तूफान की आंख के चारों तरफ घूमती हैं। आंखों का अंदरूनी हिस्सा बादल रहित और करीब करीब बिना हवा का होता है। जब एक बवंडर तट से टकराता है तो उसकी ताकत गर्म पानी के अभाव में कम हो जाती है। बवंडर के साथ समुद्र से उठा पानी अक्सर भारी तबाही मचाता है। अगस्त 2011 में चीन में नानमदोल बवंडर ने भारी तबाही मचाई थी।
अटलांटिक महासागर के तूफानों में हरिकेन सैंडी सबसे ज्यादा ताकतवर था। सैंडी से लहरें 4 मीटर ऊपर तक उठी, कई पेड़ उखड़ गए, बिजली सप्लाई ठप हो गई और कई जगह आग लग गई। 145 किलोमीटर की रफ्तार वाले सैंडी ने क्यूबा, न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी सहित कई देशों में तबाही मचाईटोर्नेडो ऐसे चक्रवात हैं जो वहां आ सकते हैं जहां आंधी आई हो। स्थानीय तापमान में अंतर के कारण गर्म हवा ऊपर और ठंडी हवा नीचे आती है। गर्म हवा का कॉलम बढ़ती हुई गति से ऊपर उठता है. इसका व्यास अधिकतर एक किलोमीटर तक होता है। हर चीज उखाडऩे वाला कई किलोमीटर तक एक ही ताकत के साथ चलता है। मध्य पश्चिमी अमेरिका में यह साल में कई बार आता है।
नरक चतुर्दशी कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को कहा जाता है। नरक चतुर्दशी को छोटी दीपावली भी कहते हैं। इसके अतिरिक्त इस चतुर्दशी को नरक चौदस, रूप चौदस, रूप चतुर्दशी, नर्क चतुर्दशी या नरका पूजाके नाम से भी जाना जाता है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार यह माना जाता है कि कार्तिक कृष्णपक्ष चतुर्दशी के दिन मृत्यु के देवता यमराज की पूजा का विधान है। दीपावली से एक दिन पहले मनाई जाने वाली नरक चतुर्दशी के दिन संध्या के पश्चात दीपक प्रज्ज्वलित किए जाते हैं। इस चतुर्दशी का पूजन कर अकाल मृत्यु से मुक्ति तथा स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए यमराज जी की पूजा व उपासना की जाती है।
नरक चतुर्दशी को लेकर कई कथाएं प्रचलित हैं। एक प्रसंग के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने कार्तिक माह में कृष्ण चतुर्दशी के दिन नरकासुर का वध करके देवताओं और ऋषियों को उसके आतंक से मुक्ति दिलवाई थी। इसके साथ ही कृष्ण भगवान ने सोलह हज़ार कन्याओं को नरकासुर के बंदीगृह से मुक्त करवाया। इन कन्याओं ने श्री कृष्ण से कहा कि समाज उन्हें स्वीकार नहीं करेगा अत: आप ही कोई उपाय करें। समाज में इन कन्याओं को सम्मान दिलाने के लिए सत्यभामा के सहयोग से श्री कृष्ण ने इन सभी कन्याओं से विवाह कर लिया।
इसी उपलक्ष्य में नगरवासियों ने नगर को दीपों से प्रकाशित किया और उत्सव मनाया। तभी से नरक चतुर्दशी का त्यौहार मनाया जाने लगा। एक अन्य मान्यता के अनुसार नरक चतुर्दशी के दिन सुबह स्नान करके यमराज की पूजा और संध्या के समय दीप दान करने से नर्क के यतनाओं और अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है। इस कारण भी नरक चतु्र्दशी के दिन दीनदान और पूजा का विधान है।
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस कब मनाया जाता है
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस का उद्देश्य प्रेस की आजादी के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना है। संयुक्त राष्ट महासभा द्वारा प्रेस की आजादी के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस घोषित किया गया।
अभिव्यक्ति की आजादी अनुच्छेद 19 के अनुसार मौलिक मानवाधिकार है। प्रेस की आजादी और समाचारों को लोगों तक पहुंचाकर, सशक्त हो रहे मीडियाकर्मियों का व्यापक विकास करना इसका उद्देश्य है।
3 मई, 1991 को अफ्रीकी समाचारपत्रों के पत्रकारों द्वारा जारी किए गए विंड हॉक की घोषणापत्र की वर्षगांठ भी 3 मई को ही होती है। प्रत्येक वर्ष इसी तिथि को प्रेस की आजादी के बुनियादी सिद्धांतों को याद किया जाता है। विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी पत्रकार अपना काम निर्भय होकर करने की शपथ लेते हैं।
देवी मां लक्ष्मी के 108 नाम बहुत पवित्र और शुभ माने जाते हंै। माना जाता है कि इन नामों का जाप करने से व्यक्ति अपने जीवन में शांति , खुशी और संतोष भरता है, ये नाम और उनके अर्थ हैं-प्रकृति -प्रकृति, विकृति -दो रूपी प्रकृति, विद्या-बुद्धिमत्ता, सर्वभूतहितप्रदा- ऐसा व्यक्ति जो संसार के सारे सुख दे सके, श्रद्धा - जिसकी पूजा होती है, विभूति-धन की देवी, सुरभि स्वर्गीय- देवी, परमात्मिका - सर्वव्यापी देवी, वाची - जिसके पास अमृत भाषण की तरह हो, पद्मालया - जो कमल पर रहती है, पद्मा - कमल, शुचि - पवित्रता की देवी, स्वाहा- शुभ, स्वधा - ऐसी अभिव्यक्ति जो अशुभता को दूर करे, सुधा- अमृत की देवी, धन्या -आभार का अवतार, हिरण्मयीं - जिसकी दिखावट गोल्डन है, लक्ष्मी- धन और समृद्धि की देवी, नित्यपुष्ट - जिससे दिन पर दिन शक्ति मिलती है, विभा - जिसका चेहरा दीप्तिमान है,अदिति - जिसकी चमक सूरज की तरह है, दीत्य - जो प्रार्थना का जवाब देता है, दीप्ता - लौ की तरह, वसुधा - पृथ्वी की देवी, वसुधारिणी - पृथ्वी की रक्षक, कमला- कमल, कांता - भगवान विष्णु की पत्नी, कामाक्षी - आकर्षक आंखों वाली देवी, कमलसम्भवा - जो कमल में से उपस्थित होती है, ,अनुग्रहप्रदा - जो शुभकामनाओं का आशीर्वाद देती है, बुद्धि - बुद्धि की देवी, अनघा - निष्पाप या शुद्ध की देवी, हरिवल्लभी - भगवान विष्णु की पत्नी, अशोक - दु:ख को दूर करने वाली, अमृता- अमृत की देवी, दीपा- दीतिमान दिखने वाली, लोकशोकविनाशिनी - सांसारिक मुसीबतों को निगलने वाली, धर्मनिलया - अनन्त कानून स्थापित करने वाली, करुणा- अनुकंपा देवी, लोकमट्री - ब्रह्माण्ड की देवि, पद्मप्रिया - कमल की प्रेमी, पद्महस्ता - जिसके हाथ कमल की तरह है, पद्माक्ष्य - जिसकी आंख कमल के जैसी है, पद्मसुन्दरी - कमल की तरह सुंदर, पद्मोद्भवा - कमल से उपस्थित होने वाली, पद्ममुखी - कमल के दीप्तिमान जैसी देवि, पद्मनाभप्रिया- पद्मनाभ की प्रेमिका - भगवान विष्णु, रमा - भगवान विष्णु को खुश करने वाले, पद्ममालाधरा - कमल की माला पहनने वाली, देवी - देवी, पद्मिनी - कमल की तरह,पद्मगंधिनी - कमल की तरह खुशबू है जिसकी, पुण्यगन्धा - दिव्य सुगंधित देवी, सुप्रसन्ना- अनुकंपा देवी, प्रसादाभिमुखी - वरदान और इच्छाओं को अनुदान देने वाली, प्रभा - देवी जिसका दीप्ती सूरज की तरह हो, चंद्रवंदना- जिसका दीप्तिमान चन्द्र की तरह हो ,चंदा - चन्द्र की तरह शांत, चन्द्रसहोदरी - चंद्रमा की बहन, चतुर्भुजा - चार सशस्त्र देवी, चन्द्ररूपा - चंद्रमा की तरह सुंदर, इंदिरा - सूर्य की तरह चमक, इन्दुशीतला- चांद की तरह शुद्ध, अह्लादजननी - ख़ुशी देने वाली, पुष्टि - स्वास्थ्य की देवी, शिव - शुभ देवी, शिवाकारी - शुभ का अवतार, सत्या - सच्चाई, विमला - शुद्ध, विश्वजननी - ब्रह्माण्ड की देवी, पुष्टि - धन का स्वामी, दरिद्रियनशिनी- गरीबी को निकलने वाली, प्रीता पुष्करिणी - देवी जिसकी आंखें सुखदायक है, शांता - शांतिपूर्ण देवी, शुक्लमालबारा - सफेद वस्त्र पहनने वाली , भास्करि - सूरज की तरह चमकदार, बिल्वनिलया - जो बिल्व पेड़ के नीचे रहता है, वरारोहा - देवी जो इच्छाओं का दान देने वाली है ,यशस्विनी- प्रसिद्धि और भाग्य की देवी, वसुंधरा - धरती माता की बेटी, उदरंगा - जिसका शरीर सुंदर है, हरिनी -हिरण की तरह है जो, हेमामालिनी - जिसके पास स्वर्ण हार है, धनधान्यकी - स्वास्थ प्रदान करने वाली , सिद्धी -रक्षक, स्टरीनासौम्य - महिलाओं पर अच्छाई बरसाने वाली, शुभप्रभा - जो शुभता प्रदान करे, नृपवेशवगाथानंदा -महलों में रहता है जो,वरलक्ष्मी - समृद्धि की दाता, वसुप्रदा - धन को प्रदान करने वाली, शुभा -शुभ देवी, हिरण्यप्राका -सोने मेें,समुद्रतनया - महासागर की बेटी, जया - विजय की देवी, मंगला - सबसे शुभ,देवी - देवता या देवी, विष्णुवक्ष:, विष्णुपत्नी , प्रसन्नाक्षी - जीवंत आंखों वाली, नारायण समाश्रिता - जो भगवान् नारायण के चरण में जाना चाहता है, दरिद्रिया ध्वंसिनी - गरीबी समाप्त करने वाली, देवलक्ष्मी - देवी, सर्वपद्रवनिवर्णिनी - दु:ख दूर करने वाली, नवलक्ष्मी- लक्ष्मी के सभी नौ रूप,महाकाली - काली देवी का एक रूप, ब्रह्मा-विष्णु-शिवात्मिका - ब्रह्मा विष्णु शिव के रूप में देवी, त्रिकालज्ञानसम्पन्ना - जिसेे अतीत, वर्तमान और भविष्य के बारे में पता है,भुवनेश्वराय - ब्रह्माण्ड की देवी।
1. निम्नलिखित में से कौन-सा चरित्र धारावाहिक कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में नहीं है?
(अ) गुत्थी (ब) पलक (स) बिट्टू (द) चिन्टू
2. यूनाइटेड स्टॉक एक्सचेंज, हाल ही में किसके साथ विलय कर दिया गया?
(अ) एनएसई (ब) बीएसई (स) एमसीएक्स (द) एनएसईएल
3. हाल ही में कनाडा की संसद पर बंदूकधारियों ने हमला किया था, कनाडा की संसद किस शहर में स्थित है?
(अ) शिकागो (ब) अलबर्टा (स) ओटावा (द) टोरंटो
4. किस भारतीय मुक्केबाज को, रेफरी के फैसलों के खिलाफ विरोध के लिए अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ द्वारा निलंबित कर दिया गया था?
(अ) मैरीकॉम (ब) सरिता देवी (स) विजेंदर सिंह (द) अखिल कुमार
5. किस भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी को एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है?
(अ) विजयन (ब) बाइचुंग भूटिया (स) सुनील छेत्री (द) बलवंत सिंह
6. लोकसभा के लिए पहले मध्यावधि चुनाव किस वर्ष हुए थे?
(अ) 1962 में (ब) 1971 में (स) 1977 में (द) 1980 में
7. अपना अंतिम लक्ष्य हर आंख से हर आंसू पोछ देना- किसने घोषित किया था?
(अ) जवाहरलाल नेहरू (ब) महात्मा गांधी (स) बाल गंगाधर तिलक (द) सरदार पटेल
8. निम्नलिखित में से कौन-सी ग्रीनहाउस गैस नहीं है?
(अ) हाइड्रोजन (ब) कार्बन डाइऑक्साइड (स) नाइट्रिक ऑक्साइड (द) क्लोरोफ्लोरोकार्बन
9. भारत के उपराष्टï्रपति पद के लिए चुने जाने वाले प्रत्याशी को किस सदन का सदस्य अथवा किस पद पर होना अनिवार्य है?
(अ) राज्यसभा का सदस्य होना चाहिए (ब) लोकसभा का सदस्य होना चाहिए (स) भारत सरकार के अधीन किसी लाभ के पद पर नहीं होना चाहिए (द) 30 वर्ष की उम्र पूरी कर लेनी चाहिए
10. कृषि विकास हेतु देश में अल्प ब्याज कृषि ऋण योजना कब लागू की गई?
(अ) फरवरी, 2006 (ब) मार्च, 2005 (स) मार्च, 2004 (द) मार्च, 2000
11. टेरी वाल्श ने हाल ही में चर्चा में आए, वह कौन हैं?
(अ) भारत के लिए फुटबॉल कोच (ब) भारतीय टीम के क्रिकेट कोच (स) टीम इंडिया के लिए हॉकी टीम के कोच (द)भारत के साथ संबंधित नहीं
12. ब्लैक बंगाल बकरी किसलिए प्रसिद्ध है?
(अ) अधिक दुग्ध उपज से (ब) अधिक शरीर भार से (स) उत्तम कोटि की खाल से (द) अधिक दुग्ध वसा से
13. दूध की शुद्धता को मापने के लिए प्रयोग करते हैं?
(अ) लैक्टोमीटर (ब) ट्यूब (स) क्रोनोमीटर (द) इनमें से कोई नहीं
14. दूध का उत्पादन बढ़ाने के लिए कौन सा प्रोग्राम शुरू किया गया?
(अ)ऑपरेशन फ्लड (ब) आई.सी.डी.पी. (स) श्वेत क्रांति (द) ए.एन.पी.
15. पानी से लबालब भरे गिलास में एक वर्ष का टुकड़ा तैरता है, जब बर्फ पिघलती है, तो?
(अ) कुछ पानी बाहर गिरेगा (ब) पानी की सतह नीचे होगी (स) पानी की सतह अपरिवर्तित रहेगी (द) तापमान जैसे-जैसे बढ़ेगा पानी बाहर गिरेगा
16. राष्टï्रीय प्रतीक को आधिकारिक रूप से किस तिथि को मान्यता मिली?
(अ) 26 नवंबर, 1950 (ब) 26 जनवरी, 1950 (स) 24 जनवरी, 1951 (द) 3 सितंबर, 1952
17. सत्यमेव जयते शब्द निम्न में से किस भारतीय ग्रंथ से लिया गया है?
(अ) मुण्डोपनिषद (ब) महाभारत (स) रामायण (द) अर्थशास्त्र
18. ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना की अवधि क्या है?
(अ) 2005 से 2010 (ब) 2006 से 2011 (स) 2007 से 2012 (द) 2008 से 2013
19. बायोगैस का मुख्य घटक क्या है?
(अ) ऑक्सीजन(ब) मीथेन (स) ऐसीटिक एसिड (द)मेथिल ऐल्कोहल
20. भारत के संविधान के अनुच्छेद 356 में राष्टï्रपति को यह शक्ति प्रदान की गई है, कि वह आपातकाल की घोषणा करे, यदि वह संतुष्टï हो कि-
(अ) राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति गंभीर है (ब) राज्यपाल ने राष्ट्रपति शासन की मांग उचित कारणों से की है (स) राज्य की सरकार संविधान के प्रावधानों के अनुसार नहीं चल सकती (द) राज्य की स्थिति को देखते हुए चुनाव संभव नहीं है
21. ब्लेड रनर के रूप में प्रख्यात खिलाडी, जिसे हाल ही में जेल भेजा गया, का असली नाम क्या है?
(अ) उसैन बोल्ट (ब) जस्टिन गैटलिन (स) ऑस्कर पिस्टोरियस (द) मिल्खा सिंह
22. सुलहकुल त्यौहार निम्न में से किस शहर में आयोजित किया जाता है?
(अ) आगरा में (ब) अलीगढ़ में (स) इटावा में (द) बाराबंकी में
23. न्याय दर्शन के प्रवर्तक कौन थे?
(अ) गौतम (ब)कपिल (स) कणाद (द) जैमिनी
24. उत्तर वैदिककाल में प्राध्य देश के शासक कहे जाते थे?
(अ) स्वराट् (ब) भोज (स) सम्राट् (द) वैराट्
25. किस नदी का उद्गम हिमालय के स्वर्ण शिखर से गंगा की सात धाराओं में से एक के रूप में माना जाता है?
(अ) भागीरथी (ब) ताप्ती (स) सरयू (द) सोन
26. द्वड्ढश्चह्य और द्दड्ढश्चह्य का संबंध किससे है?
(अ) इंटरनेट स्पीड से (ब) गति से (स) वन विभाग से (द) केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजना से
सही जवाब- 1.(द)चिन्टू, 2.(ब) बीएसई, 3.(स)ओटावा, 4.(ब) सरिता देवी, 5.(ब) बाइचुंग भूटिया, 6.(स) 1977 में, 7.(ब)महात्मा गांधी, 8.(अ) हाइड्रोजन, 9.(स) भारत सरकार के अधीन किसी लाभ के पद पर नहीं होना चाहिए, 10.(अ) फरवरी, 2006, 11.(स) टीम इंडिया के लिए हॉकी टीम के कोच, 12.(स) उत्तम कोटि की खाल से, 13.(अ) लैक्टोमीटर, 14.(अ) ऑपरेशन फ्लड, 15.(स) पानी की सतह अपरिवर्तित रहेगी, 16.(ब)26 जनवरी 1950, 17.(अ) मुण्डोपनिषद से, 18.(स) 2007 से 2012, 19.(ब) मीथेन, 20.(स)राज्य की सरकार संविधान के प्रावधानों के अनुसार नहीं चल सकती, 21.(स) ऑस्कर पिस्टोरियस, 22.(अ) आगरा में, 23.(अ) गौतम, 24.(स) सम्राट्, 25.(स) सरयू, 26. (अ) इंटरनेट स्पीड से।
जील्मा रूसैफ दूसरी बार ब्राज़ील की राष्ट्रपति चुनी गईं हैं। जील्मा रूसैफ़ का राजनीतिक कॅरिअर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है और फ़ौजी हुकूमत के खिलाफ़ आंदोलन करने पर उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।
वह पहली बार पूर्व राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा के सहयोगी के रूप में चर्चा में आईं। हालांकि लोकप्रियता के मामले में वे लूला सिल्वा की बराबरी नहीं कर पाई हैं। उनके आलोचकों का तो यह भी कहना है कि वे लूला के समर्थन के बिना राष्ट्रपति भी नहीं बन पातीं। रूसैफ़ को उनकी सामाजिक कल्याण की नीतियों से लाखों गऱीबों का जीवन स्तर बेहतर करने के श्रेय दिया जाता है, लेकिन सुस्त आर्थिक वृद्धि के लिए उनकी आलोचना भी होती रही है। अपने प्रतिद्वंद्वी आसयू नैविस के खिलाफ़ नजदीकी मुक़ाबला जीतने के साथ उन्होंने वादा किया है कि राष्ट्रपति के रूप में वह पहले से भी बेहतर कार्य करेंगी।
तुनुक मिजाज स्वभाव और कड़े व्यवहार के कारण उनकी छवि आयरन लेडी की है। जनता के बीच में उनकी छवि एक ऐसे सख्त राजनेता की है जो अपने मंत्रियों को सार्वजनिक रूप से फटकार लगाती हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोप में कई मंत्रियों को बर्खास्त भी किया है और उन्हें भ्रष्टाचार के दावों की सफल जांच करने के अपने प्रशासन के रिकॉर्ड पर गर्व भी है। रूसैफ़ का राजनीतिक कद उस वक्त बढ़ा जब लूला के चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ जोजे जियर्से को सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में इस्तीफ़ा देना पड़ा था। साफ़-सुथरी छवि वाली रूसैफ़ को जियर्से की जगह पर चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ बनाया गया। हाल ही में विपक्ष ने उनका नाम सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी पेट्रोब्रास से संबंधित भ्रष्टाचार के आरोपों में घसीटने की कोशिश की है। हालांकि रूसैफ़ ने किसी भी तरह की गड़बड़ी की जानकारी से इनकार किया है। रूसैफ़ के समाज कल्याण के कार्यक्रम बोल्सा फैमिलिया के तहत तीन करोड़ साठ लाख लोगों को फ़ायदा हुआ है। फ़ुटबॉल विश्व कप जैसे बड़े आयोजनों पर बेहिसाब ख़र्च को लेकर उनकी आलोचनाएं भी हुईं हैं।
1947 में जन्मी रूसैफ़ बेलो होरीज़ोंटे के एक उच्च मध्यवर्गीय परिवार से आती है। उनके पिता पेड्रो रूसैफ़ बुल्गारिया के अप्रवासी थे और पुराने कम्युनिस्ट थे। वे नर्तकी बनना चाहती थीं लेकिन फ़ौजी हुकूमत के खिलाफ़ जारी वामपंथी आंदोलन में शामिल होने के लिए उन्होंने अपना ये इरादा बदल दिया। वर्ष 1964 में ब्राजील में सत्ता पर सेना ने कब्ज़ा कर लिया था। 1970 में रूसैफ़ पकड़ी गईं और उन्हें तीन साल की सज़ा हुईं। सज़ा के दौरान उन्हें बिजली के झटके जैसी क्रूर यातनाएं दी गईं, लेकिन वे कमज़ोर नहीं पड़ीं। अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान उन्हें विनाश की पुजारिन कहकर संबोधित किया गया। इस कठिन परीक्षा से गुजरने के बाद 2009 में उन्हें कैंसर से भी जूझना पड़ा। अब उनके सामने एक बार फिर ब्राज़ील की राष्ट्रपति के रूप में नई जिम्मेदारियां और चुनौतियां हैं।
बुद्धचरित महाकवि अश्वघोष की कवित्व-कीर्ति का आधार स्तम्भ है, किन्तु दुर्भाग्यवश यह महाकाव्य मूल रूप में अपूर्ण ही उपलब्ध है। 28 सर्गों में विरचित इस महाकाव्य के द्वितीय से लेकर त्रयोदश सर्ग तक तथा प्रथम और चतुर्दश सर्ग के कुछ अंश ही मिलते हैं। इस महाकाव्य के शेष सर्ग संस्कृत में उपलब्ध नहीं है। इस महाकाव्य के पूरे 28 सर्गों का चीनी तथा तिब्बती अनुवाद अवश्य उपलब्ध है। महाकाव्य का आरम्भ बुद्ध के गर्भाधान से तथा बुद्धत्व-प्राप्ति में इसकी परिणति होती है। यह महाकाव्य भगवान बुद्ध के संघर्षमय सफल जीवन का ज्वलन्त, उज्ज्वल तथा मूर्त चित्रपट है। इसका चीनी भाषा में अनुवाद पांचवीं शताब्दी के प्रारम्भ में धर्मरक्ष, धर्मक्षेत्र अथवा धर्माक्षर नामक किसी भारतीय विद्वान ने ही किया था तथा तिब्बती अनुवाद नवीं शताब्दी से पूर्ववर्ती नहीं है। इसकी कथा का रूप-विन्यास वाल्मीकि कृत रामायण से मिलता-जुलता है।
बुद्धचरित 28 सर्गों में था जिसमें 14 सर्गों तक बुद्ध के जन्म से बुद्धत्व-प्राप्ति तक का वर्णन है। यह अंश अश्वघोष कृत मूल संस्कृत सम्पूर्ण उपलब्ध है। केवल प्रथम सर्ग के प्रारम्भ सात श्लोक और चतुर्दश सर्ग के बत्तीस से एक सौ बारह तक (81 श्लोक) मूल में नहीं मिलते हैं। चौखम्बा संस्कृत सीरीज तथा चौखम्बा विद्याभवन की प्रेरणा से उन श्लोकों की रचना श्री रामचन्द्रदास ने की है। उन्हीं की प्रेरणा से इस अंश का अनुवाद भी किया गया है। बुद्धचरित की कथावस्तु गौतम बुद्ध के जन्म से लेकर निर्वाण-प्राप्ति तथा धर्मोपदेश देने तक विस्तृत है।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) एक अंतर-सरकारी निकाय है जो मानव अधिकारों की रक्षा करता है एवं उनको बढ़ावा देता है। यह मानवीय गरिमा के सार्वभौमिक आदर्शों के लिए दुनिया की प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करता है। यूएनएचआरसी, महासभा परिषद के उद्देश्यों की प्राप्ति में राष्ट्रों के योगदान और प्रतिबद्धता को देखता है। इसके प्रत्येक सीट की अवधि तीन वर्ष होती है। मानवाधिकार उच्चायुक्त संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख मानव अधिकार अधिकारी होते हैं। यूएनएचआरसी, संयुक्त राष्ट्र सचिवालय का एक हिस्सा है, जिसका मुख्यालय जिनेवा में स्थित है।
भारत 21 अक्टूबर 2014 को वर्ष 2015-2017 के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) का पुन: सदस्य निर्वाचित हुआ है। भारत का इस पद पर पुन: निर्वाचन एशिया प्रशांत समूह में 162 वोट (सबसे ज्यादा) प्राप्त करने के बाद हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में आयोजित की गई थी।
एशिया-प्रशांत समूह में मुख्य प्रतिस्पर्धा था, जिसमें चार सीटों के लिए चुनाव होने थे.। इस समूह में अन्य प्रतिस्पर्धी देशों में इंडोनेशिया, बांग्लादेश, कतर, थाईलैंड, कुवैत, कंबोडिया, फिलीपींस और बहरीन थे। जिनमें से भारत, बांगलादेश, कतर और इंडोनेशिया को यूएनएचआरसी के लिए चुना गया।
वर्तमान में, भारत 47 देशों के यूएनएचआरसी का एक सदस्य है और इसका पहला कार्यकाल 31 दिसंबर 2014 को समाप्त होने जा रहा है। भारत के अतिरिक्त 14 अन्य सदस्य देशों को तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए चुना गया। इन देशों में अल्बानिया, बांग्लादेश, बोलीविया, बोत्सवाना, कांगो, अल साल्वाडोर, घाना, इंडोनेशिया, लातविया, नीदरलैंड, नाइजीरिया, पैराग्वे, पुर्तगाल और कतर शामिल हैं।