सामान्य ज्ञान
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) एक अंतर-सरकारी निकाय है जो मानव अधिकारों की रक्षा करता है एवं उनको बढ़ावा देता है। यह मानवीय गरिमा के सार्वभौमिक आदर्शों के लिए दुनिया की प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करता है। यूएनएचआरसी, महासभा परिषद के उद्देश्यों की प्राप्ति में राष्ट्रों के योगदान और प्रतिबद्धता को देखता है। इसके प्रत्येक सीट की अवधि तीन वर्ष होती है। मानवाधिकार उच्चायुक्त संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख मानव अधिकार अधिकारी होते हैं। यूएनएचआरसी, संयुक्त राष्ट्र सचिवालय का एक हिस्सा है, जिसका मुख्यालय जिनेवा में स्थित है।
भारत 21 अक्टूबर 2014 को वर्ष 2015-2017 के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) का पुन: सदस्य निर्वाचित हुआ है। भारत का इस पद पर पुन: निर्वाचन एशिया प्रशांत समूह में 162 वोट (सबसे ज्यादा) प्राप्त करने के बाद हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में आयोजित की गई थी।
एशिया-प्रशांत समूह में मुख्य प्रतिस्पर्धा था, जिसमें चार सीटों के लिए चुनाव होने थे.। इस समूह में अन्य प्रतिस्पर्धी देशों में इंडोनेशिया, बांग्लादेश, कतर, थाईलैंड, कुवैत, कंबोडिया, फिलीपींस और बहरीन थे। जिनमें से भारत, बांगलादेश, कतर और इंडोनेशिया को यूएनएचआरसी के लिए चुना गया।
वर्तमान में, भारत 47 देशों के यूएनएचआरसी का एक सदस्य है और इसका पहला कार्यकाल 31 दिसंबर 2014 को समाप्त होने जा रहा है। भारत के अतिरिक्त 14 अन्य सदस्य देशों को तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए चुना गया। इन देशों में अल्बानिया, बांग्लादेश, बोलीविया, बोत्सवाना, कांगो, अल साल्वाडोर, घाना, इंडोनेशिया, लातविया, नीदरलैंड, नाइजीरिया, पैराग्वे, पुर्तगाल और कतर शामिल हैं।
आजकल सेल्फी शब्द लोगों की जुबान पर ऐसा चढ़ा है कि उतरने का नाम नहीं ले रहा। यह शब्द सेल्फ-पोट्रेट फोटोग्राफ का शार्टकट है। इसी दीवानगी ने सेल्फी को ऑक्सफोर्ड वर्ड ऑफ द इयर 2013 बना दिया था। वर्ड ऑफ द इयर का खिताब उन मौलिक अंग्रेजी शब्दों को दिया जाता है जो सामाजिक, राजनीतिक या तकनीकी बदलावों से गुजरते हैं।
ऑक्सफोर्ड संपादक के अनुसार खुद अपनी तस्वीरें खींच कर सोशल मीडिया पर अपलोड और साझा करने का चलन सेल्फी नाम से जाना जाने लगा है। यह अंग्रेजी भाषा का शब्द है। सेल्फी का मतलब किसी स्मार्टफोन या वेबकैम से खुद अपनी तस्वीर खींचना और उसे सोशल वेबसाइट्स पर अपलोड करना है। यह शब्द कितनी बार इस्तेमाल हुआ ये जानने के लिए ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने एक रिसर्च प्रोग्राम का इस्तेमाल किया है। यह प्रोग्राम हर महीने इंटरनेट पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले करीब 15 करोड़ नए अंग्रेजी शब्दों को इक_ा करता है। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के अनुसार सेल्फी शब्द को साल 2002 में एक आस्ट्रेलियाई फोरम में इस्तेमाल किया गया था।
यह शब्द आम बोलचाल की भाषा में तब शामिल हुआ जब 2013 में सोशल मीडिया पर सेल्फ-पोट्रेट फोटोग्राफ के शार्टकट् के रूप में इसका इस्तेमाल किया जाने लगा। वर्ष 2013 में यह शब्द तब काफी चर्चा में आया जब किशोर- किशोरियों के साथ की पोप की एक तस्वीर सोशल साइट्स पर खूब चर्चित हुई। यह तस्वीर खूब शेयर की गई और इस पर ढेर सारी टिप्पणियां आईं।
एक परेड के दौरान अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की बेटियां.
फोटो शेयरिंग वेबसाइट्स फ्लिकर्स पर साल 2004 से ही सेल्फी को हैशटैग के साथ इस्तेमाल किया जाता रहा है मगर साल 2012 तक इसका इस्तेमाल बहुत नहीं होता था। सेल्फी को अगस्त 2013 में ऑनलाइन ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में शामिल कर लिया गया। पर यह अभी भी ऑक्सफोर्ड इंगलिश डिक्शनरी में शामिल नहीं किया गया है। इस पर विचार चल रहा है।
शाक्य गणराज्य
शाक्य गणराज्य बुद्ध काल में तथा उसके पूर्व, उत्तर प्रदेश के पूर्वोत्तर भाग तथा नेपाल की तराई के भूभाग में स्थित था। कपिलवस्तु यहां की राजधानी थी। गौतम बुद्ध के पिता शुद्धोदन शाक्य गणराज्य के गणमुख्य थे। शाक्य देश के संबंध से ही शुद्धोदन का वंश शाक्य नाम से प्रसिद्ध था और बुद्ध को शाक्यसिंह कहा जाता था। कहा जाता है कि शाक या सागौन के वृक्षों के आधिक्य के कारण इस देश का अभिधान शाक्य हुआ था। भद्दसाल जातक से सूचित होता है कि शाक्य प्रदेश कोसल राज्य के अधीन था।
1. अक्टूबर 015 में पाकिस्तान से अपने देश भारत लौटी मूक-बधिर लडक़ी का नाम क्या है?
(अ) गीता (ब) सुषमा (स) नगमा(द) इनमें से कोई नहीं
2. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर कौन हैं?
(अ) रघुराम राजन (ब)राम नाइक (स) विजय बहादुर (द) केएम सेठ
3. निम्नलिखित में से कौन सी पर्वत श्रृंखला सबसे पुरानी है?
(अ) हिमालय (ब) अरावली (स) नीलगिरि (द) सतपुड़ा
4. दिन-रात होने का क्या कारण है?
(अ) घूर्णन गति (ब) पृथ्वी की परिक्रमण गति (स) पृथ्वी की गोलाई (द) इनमें से कोई नहीं
5. पृथ्वी की आंतरिक संरचना की विश्व स्तरीय जानकारी का सबसे प्रमुख स्त्रोत क्या है?
(अ) भूकंप विज्ञान (ब) तापमान (स) ज्वालामुखी (द) दबाव एवं घनत्व
6. रेखांश की प्रत्येक डिग्री के लिए किसी जगह के स्थानीय समय में ग्रीनविच समय से कितना अंतर होता है?
(अ)दो मिनट (ब) चार मिनट (स) छह मिनट (द) आठ मिनट
7. जन इच्छा की संकल्पना का समर्थन किया था?
(अ) ह्यïूम ने (ब) हेगेल ने (स) कान्ट ने (द) रूसो ने
8. संसद में अपनी राय देने के लिए किस अधिकारी को आमंत्रित किया जा सकता है?
(अ) भारत का महान्यायवादी (ब) भारत का मुख्य न्यायमूर्ति (स) भारत का मुख्य चुनाव आयुक्त (द) भारत का नियंत्रक और महालेखा परीक्षक
9. निम्नलिखित में से किस देश का अलिखित संविधान है?
(अ) यूएसए (ब) यूके (स) पाकिस्तान (द) भारत
10. गुरुनानक का जन्म स्थान कौन सा था?
(अ) गुरदासपुर (ब) अमृतसर (स) लाहौर (द) तलवंडी
11. एक व्यक्ति को अपनी प्रतिध्वनि सुनने के लिए परावर्तक तल से कितनी दूर खड़ा रहना चाहिए?
(अ) 224 फीट (ब) 56 फीट (स) 28 फीट (द) 100 फीट
12. स्टेथोस्कोप ध्वनि के किस सिद्धांत पर कार्य करता है?
(अ) परावर्तन (ब) अपवर्तन (स) विवर्तन (द) धु्रवण
13. प्रतिध्वनि तरंगों के कारण उत्पन्न होती है?
(अ) अपवर्तन (ब) अवशोषण (स) परावर्तन (द) विवर्तन
14. सोनार अधिकांशत: प्रयोग में लाया जाता है?
(अ) अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा (ब) डॉक्टरों द्वारा (स) इंजीनियरों द्वारा (द) नौसंचालकों द्वारा
15. संविधान का अनच्छेद-1 भारत को घोषित करता है?
(अ)संघीय राज्य के रूप में (ब) अर्ध-संघीय राज्य के रूप में (स)एकात्मक राज्य के रूप में (द) राज्यों के संघ के रूप में
16. भारत की जलवायु पर निम्नलिखित में से किसका प्रभाव नहीं पड़ता?
(अ) मानसून (ब) महासागरीय धाराएं (स) भूमध्यरेखा का सान्निध्य (द) हिंद महासागर का अस्तित्व
17. केंद्रीय सरकार का उच्चतम सिविल अधिकारी कौन है?
(अ) महान्यायवादी (ब) मंत्रिमंडल सचिव (स)गृहसचिव (द)प्रधानमंत्री का प्रमुख सचिव
18. भारत में गणित की जादूगरनी किसे कहा जाता है?
(अ) शिवानी (ब) शकुंतला देवी (स) सवित्रीदेवी (द)सुब्बुलक्ष्मी
19. पांडिचेरी को भारतीय संघ में किस वर्ष सम्मिलित किया गया?
(अ) वर्ष 1948 (ब) वर्ष 1956 (स) वर्ष 1958 (द) वर्ष 1965
20. इजराइल राज्य की स्थापना कब हुई थी?
(अ)15 मई, 1948 (ब)15 मई, 1949 (स) 15 मई, 1950 (द) 15 मई, 1951
21. अमत्र्य सेन को किस क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया ?
(अ) कल्याण अर्थशास्त्र में (ब) अर्थमिति में (स) विकास अर्थशास्त्र में (द) मुद्रा अर्थशास्त्र में
22. ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना की अवधि क्या है?
(अ) 2001-06 (ब) 2003-09 (स) 2005-10 (द) 2007-12
23. जावा और सुमात्रा द्वीप किस देश में है?
(अ) नार्वे (ब) भूटान (स) इंडोनेशिया (द) कनाडा
24. प्रिज्म से गुजरने पर सूर्य के प्रकाश की किरणें विभिन्न रंगों में विभक्त हो जाती है, क्योंकि?
(अ) प्रकाश किरणें विद्युत चुंबकीय तरंगे हैं (ब) प्रिज्म की दो सतहों पर किरणों का विचलन होता है (स) प्रिज्म की दो सतहों पर किरणों का अपवर्तन होता है (द) विभिन्न रंगों की किरणों का विचलन भिन्न-भिन्न होता है
25. श्वेत प्रकाश कितने रंगों के मेल से बना होता है?
(अ) 3 (ब) 4 (स) 5 (द) 7
26. श्वेत प्रकाश जब प्रिज्म से होकर गुजरता है, तो जो वर्ण सबसे कम विचलित होता है, वह है?
(अ) लाल (ब) पीला (स) बैंगनी (द) हरा
27. कौन से आपातकाल की घोषणा देश में सबसे ज्यादा हुई?
(अ)अनुच्छेद 352 के तहत बाह्य आक्रमण की स्थिति में (ब) आंतरिक अशांति की वजह से अनुच्छेद 352 के तहत (स)अनुच्छेद 356 के तहत राज्यों में सवैधानिक तंत्रों की विफलता के कारण (द) अनुच्छेद 360 के तहत वित्तीय आपातकाल के कारण
28. दुनिया में काले वन किस देश में पाए जाते हैं?
(अ) फ्रांस में (ब) चेकोस्लोवाकिया में (स) रूमानिया में (द) जर्मनी में
29. विटामिन डी की कमी से बच्चों में सामान्य रूप से कौन सा रोग हो जाता है?
(अ) बेरीबेरी (ब) पेलैग्रा (स) रिकेट्स (द) स्कर्वी
सही जवाब-1.(अ)गीता, 2.(अ)रघुराम राजन, 3.(ब) अरावली, 4.(अ) घूर्णन गति, 5.(अ) भूकंप विज्ञान, 6.(ब) चार मिनट, 7.(द) रूसो ने, 8.(अ)भारत का महान्यायवादी, 9.(ब)यूके, 10.(द) तलवंडी, 11.(ब)56 फीट, 12.(अ) परावर्तन, 13.(स) परावर्तन, 14.(द) नौसंचालकों द्वारा, 15.(द)राज्यों के संघ के रूप में, 16.(स) भूमध्यरेखा का सान्निध्य, 17.(ब) मंत्रिमंडल सचिव, 18.(ब)शकुंतला देवी, 19.(ब)वर्ष 1956, 20.(अ) 15 मई, 1948, 21.(अ)कल्याण अर्थशास्त्र में, 22.(द) 2007-12, 23.(स) इंडोनेशिया, 24.(द) विभिन्न रंगों की किरणों का विचलन भिन्न-भिन्न होता है, 25.(द) 7, 26.(अ)लाल, 27.(स) अनुच्छेद 356 के तहत राज्यों में सवैधानिक तंत्रों की विफलता के कारण, 28.(द)जर्मनी में, 29.(स)रिकेट्स।
मुकेफुक- यह एक खास तरह की कॉफी है। असल में यह नाम फ्रेंच शब्दों मोका फॉ से बना है । जिसका मतलब होता है नकली कॉफी। फ्रांको प्रशिया युद्ध के दौरान इसे काफी इस्तेमाल किया जाता था।
स्पेगेटी आइसक्रीम-आइसक्रीम में नूडल सुनकर अटपटा जरूर लग सकता है लेकिन ये वो नूडल नहीं जो पास्ता में इस्तेमाल होता है। वनीला आइसक्रीम को ही मशीन से इस तरह पतले छल्लों में निकाला जाता है कि वह नूडल जैसी दिखती है। यह गर्मियों में जर्मनी में खासी पसंदीदा चीज है।
काल्टर हुंड- इसका मतलब है कोल्ड डॉग, हालांकि यह नाम भर है। जर्मनी में कुत्ता खाने का चलन नहीं है। यह चॉकलेट में बनी बटर कुकी है।
नकली खरगोश- देखने में हेयर या खरगोश की पीठ जैसा। इसमें प्याज, आलू और अंडों से लेकर आप और कुछ भी डाल सकते हैं और जब यह बेक हो जाता है तो सॉस के साथ परोसा जाता है। दूसरे विश्व युद्ध के बाद के मुश्किल वक्त में यह काफी बनाया जाता था और अक्सर इसमें सस्ता मांस इस्तेमाल किया जाता।
बीनेनश्टिष-कहना मुश्किल है कि बादाम, पुडिंग और वैनिला से बने इस केक को बीनेनश्टिष यानी मधुमक्खी का डंक क्यों कहते हैं। माना जाता है कि 15वीं शताब्दी में जब लिंज के सैनिकों ने हमला किया तो आंडेरनाख के सैनिक शहद निकाल रहे थे। उन्होंने सैनिकों पर मधुमक्खी के छत्ते फेंक दिए जिससे उन्हें भागना पड़ा तब आंडरनाख वालों ने केक बनाकर जश्न मनाया।
माउलटाषेन- जर्मनी में स्वाबिया के दक्षिणी इलाकों में श्रद्धालु होली थर्सडे और गुड फ्राइडे को मांस नहीं खाते हैं, लेकिन शौकीन लोग कोई ना कोई रास्ता खोज ही लेते हैं। मैदे की परत के अंदर उन्होंने मांस रख कर इस पकवान की शुरुआत की, लेकिन इसका नाम कहां से आया पता नहीं।
आर्मेर रिटर - .जिसका मतलब है गरीब शूरवीर। इसे तैयार करने के लिए बासी ब्रेड को दूध, अंडे, चीनी और वैनिला के घोल में डाल कर पैन में तला जाता है। यह नाम मध्यकाल में आया जब मांस खाना सिर्फ अमीरों के बस की बात थी और गरीब सिर्फ ब्रेड से ही काम चलाते थे।
बेआम्टेनश्टिपे (सरकारी मुलाजिमों के लिए)- जर्मन भाषा में श्टिप्पेन शब्द का अर्थ है डिप करना और बेआम्टे यानी सरकारी मुलाजिम। यह सॉस आलू की कतलियों के साथ परोसा जाता है। शुरुआत में यह खाना भी गरीब लोग ही खाते थे। यह तब की बात है जब सरकारी मुलाजिम ज्यादा पैसे वाले नहीं हुआ करते थे। बेआम्टेनश्टिपे का मतलब है सरकारी मुलाजिम का खाना।
हाल्वर हान- यानी आधा मुर्गा, लेकिन इसमें मुर्गी जैसा कुछ नहीं बस ब्रेड का रोल है जिसमें चीज और मक्खन भरा होता है। जर्मनी में राइन नदी के पास वाले इलाकों में यह लगभग हर रेस्तरां में मिल जाएगा।
सूशी एक जापानी भोजन है जिसमें पके हुए विनेगर चावल (सुशी-मेशी) और अन्य सामग्री के साथ आमतौर पर कच्ची मछली या अन्य समुद्री खाद्य शामिल किया जाता है।
इसे मुख्य रूप से विनेगर चावल (जो कि शरी और सुमेशी के नाम से भी जाना जाता है) और सषीमी (कटी हुई मछली (या कभी कभी मांस) के साथ परोसा जाता है। मूल प्रकार की सूशी जो कि आजकल नरे ज़ूशी के नाम से केहते है, पहले दक्षिण पूर्व एशिया में बनाई गई थी, संभवत: अब मेकांग नदी के समीप। वस्तुत: सूशी का अर्थ है खट्टा स्वाद है।
सबसे साधारण सामग्री जो हर प्रकार की सूशी में डाली जाती है वो है विनेगर सूशी चावल। इनमें विविधता अनेक प्रकार की भराई, टॉपिंग, मसालों की वजह से आती है। पारंपरिक विधियों से हर बार अलग -अलग स्वाद आता है।
सूशी के कुछ प्रकार हैं- चिराशीज़ूशी, इनारीज़ूशी, मकीज़ूशी, फूतोमकी , होसोमकी, तेमकी, उरामकी आदि।
खाने पीने की, इत्र या फिर इंसानी शरीर की खुशबू, या किसी भी और तरह की खुशबू हो। कई बार नाम भले न याद आए लेकिन हमें गंध जरूर याद रह जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इंसानी नाक करीब एक हजार अरब तरह की गंध पहचान सकती है।
दशकों तक वैज्ञानिकों का मानना रहा है कि मानव नाक करीब 10 हजार तरह की गंध पहचान सकती है। वहीं इंसान की नजर और सुनने की क्षमता को इससे ज्यादा सक्षम माना जाता रहा है। लेकिन नई अमरीकी रिसर्च के अनुसार इंसान की नाक की अलग-अलग तरह की गंध को पहचानने की क्षमता उससे कहीं ज्यादा है जितना कभी किसी ने सोचा होगा। घ्राण क्षमता के बारे में पहले की जा चुकी रिसर्चों में करीब 400 तरह के गंध रेसेप्टरों यानि अभिग्राहकों की मदद ली गई। ये रिसर्च 1920 के दशक की हैं जिनके समर्थन में डाटा भी उपलब्ध नहीं है। रिसर्चरों ने अनुमान लगाया कि इंसान की आंख मात्र तीन अभिग्राहकों की मदद से लाखों रंगों के बीच अंतर कर सकती है। वहीं इंसान का कान तीन लाख चालीस हजार तरह की आवाजें पहचान सकता है।
नए अमरीकी रिसर्च को अंजाम देने के लिए वैज्ञानिकों ने 128 अलग-अलग तरह की गंध वाले कणों को 26 लोगों पर टेस्ट किया। मनुष्य के जमीन से उठ कर सीधे होकर चलने की विकास प्रक्रिया से भी सूंघने की क्षमता घटी है। इंसानों के पूर्वजों की जीवनशैली मूल रूप से सूंघने की शक्ति पर निर्भर थी। लेकिन आधुनिक जीवन में सफाई और चीजों को फ्रिज में रखने के कारण हमारे इर्द गिर्द मौजूद गंधों की संख्या भी घटी है।
तुर्कमेनिस्तान (तुर्कमेनिया के नाम से भी जाना जाता है) मध्य एशिया में स्थित एक तुर्किक देश है। इस देश को आज ही के दिन यानी 27 अक्टूबर 1991 को सोवियत संघ से आजादी मिली। इसे 8 दिसम्बर 1991 को स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता मिली। यह देश 4 लाख 88 हजार 100 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है और विस्तार के लिहाज से यह दुनिया का 52 वां बड़ा देश है।
वर्ष 1991 तक तुर्कमेन सोवियत समाजवादी गणराज्य (तुर्कमेन स्स्क्र) के रुप में यह सोवियत संघ का एक घटक गणतंत्र था। इसकी सीमा दक्षिण पूर्व में अफग़़ानिस्तान, दक्षिण पश्चिम में ईरान, उत्तर पूर्व में उज़्बेकिस्तान, उत्तर पश्चिम में कज़ाख़िस्तान और पश्चिम में कैस्पियन सागर से मिलती है। तुर्कमेनिस्तान नाम फारसी से आया है, जिसका अर्थ है, तुर्कों की भूमि । देश की राजधानी अश्गाबात (अश्क़ाबाद) है। इसका हल्के तौर पर प्यार का शहर या शहर जिसको मोहब्बत ने बनाया के रूप में अनुवाद होता है। यह अरबी के शब्द इश्क़ और फारसी प्रत्यय आबाद से मिलकर बना है।
तुर्कमेनिस्तान का धरातल बहुत ही विषम है। यहां पर पर्वत, पठार, मरूस्थल एवं मैदान सभी मिलते हैं परन्तु समुद्र से दूर होने के कारण यहां की जलवायु पर महाद्वीपीय प्रभाव है। पशु-पालन यहां का प्रधान व्यवसाय है। तुर्कमेनिस्तान में वर्षा की कमी के कारण प्राकृतिक वनस्पति की कमी है। तुर्कमेनिस्तान के 70 प्रतिशत क्षेत्रफल पर काराकुम रेगिस्तान फैला हुआ है। मरुस्थलीय भूमि की अधिकता होने के कारण यहां के अधिकांश भागों में शुष्क मरुस्थलीय कंटीली झाडिय़ां मिलती हैं।
लिच्छवि नामक जाति ईसा पूर्व छठी सदी में बिहार प्रदेश के उत्तरी भाग यानी मुजफ्फरपुर जिले के वैशाली नगर में निवास करती थी। लिच्छ नामक महापुरुष के वंशज होने के करण इनका नाम लिच्छवि पड़ा अथवा किसी प्रकार के चिह्न धारण करने के कारण ये इस नाम से प्रसिद्ध हुए। लिच्छवि राजवंश इतिहासप्रसिद्ध है जिसका राज्य किसी समय में नेपाल, मगध और कौशल में था।
प्राचीन संस्कृत साहित्य में क्षत्रियों की इस शाखा का नाम निच्छवि या निच्छिवि मिलता है। पाली रूप लिच्छवि है। मनुस्मृति के अनुसार लिच्छवि लोग व्रात्य क्षत्रिय थे। उसमें इनकी गणना झल्ल, मल्ल, नट, करण, खश और द्रविड़ के साथ की गई है। ये लिच्छवि लोग वैदिक धर्म के विरोधी थे। इनकी कई शाखाएं दूर-दूर तक फैली थीं। वैशालीवाली शाखा में जैन तीर्थंकर महावीर स्वामी हुए और कोशल की शाक्य शाखा में गौतम बुद्ध प्रादुर्भूत हुए। किसी समय मिथिला से लेकर मगध और कोशल तक इस वंश का राज्य था। जिस प्रकार हिंदुओं के संस्कृत ग्रंथों में यह वंश हीन कहा गया है, उसी प्रकार बौद्धों और जैनों के पालि और प्राकृत ग्रंथों में यह वंश उच्च कहा गया है। गौतम बुद्ध के समसामयिक मगध के राजा बिंबसार ने वैशाली के लिच्छवि लोगों के यहं संबंध किया था। गुप्त सम्राट ने भी लिच्छवि कन्या से विवाह किया था।
1. इस वर्ष 31अक्टूबर, राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। यह किसकी स्मृति में मनाया जाएगा?
(अ) सुभाष चंद्र बोस (ब) महात्मा गांधी (स) तेज बहादुर सप्रू (द) वल्लभ भाई पटेल
2. निम्न में से क्या लेबर रिफॉर्म का हिस्सा नहीं है?
(अ) श्रम सुविधा पोर्टल (ब) यूनिवर्सल खाता संख्या (स) रैंडम कंप्यूटर निरीक्षण योजना (द) जन धन योजना
3. हरियाणा के नए मुख्यमंत्री कौन हैं?
(अ) भजनलाल (ब)ओम प्रकाश चौटाला (स) सुषमा स्वराज (द) मनोहर लाल खट्टर
4. हरियाणा विधानसभा 2014 में किस पार्टी ने सरकार बनाई है?
(अ) भारतीय जनता पार्टी (ब) कांग्रेस (स) शिवसेना (द) भाजपा और शिवसेना
5. जब कभी आकाश में बादल हो तो दोपहर के 12 बजे किस दिशा में इंद्रधनुष दिखाई देता है?
(अ) पश्चिम में (ब) दक्षिण में (स) पूर्व में (द) यह नहीं देख सकते
6. किस संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा स्पष्टï कर दिया गया है कि राष्ट्रपति, केन्द्रीय मंत्रिमंडल की सलाह मानने के लिए बाध्य है?
(अ) 42 वें (ब) 64 वें (स) 44 वें (द) 62 वें
7. निम्नलिखित में से कौन उर्वशी के रचनाकार हैं?
(अ) प्रेमचंद (ब) किशन चंदर (स) फणीश्वर नाथ रेणु (द) रामधारी सिंह दिनकर
8. एक्स किरणों की खोज किसने की थी?
(अ) गोल्डस्टीन (ब) थॉमसन (स) रोन्टजन (द) विएन
9. कोशिका द्रव्य कहते हैं?
(अ) कोशिका झिल्ली से घिरे जीवद्रव्य के भाग को (ब) प्रारंभिक अवस्था में जीवद्रव्य को (स) केंद्रक को छोडक़र शेष जीवद्रव्य को (द) महीन झिल्ली के अंदर व्याप्त कोशिकाओं को
10. सबसे अधिक विशाल सामाजिक प्राणी है?
(अ) चींटी (ब) दीमक (स) मधुमक्खी (द) रेशम कीट
11. पादप वृद्धि के लिए कौन सी सर्वोत्तम मिट्टी है?
(अ) चूनेदार (ब) दोमट (स) कंकरीली एवं बजरी वाली (द) चिकनी, मटियार
12. ऐसी भारतीय हस्ती का नाम बताइए जिसने राज्यपाल, उपराष्ट्रपति एवं राष्टï्रपति पद पर कार्य किया हो?
(अ) डॉ. राजेंद्र प्रसाद (ब) फखरुद्दीन अली अहमद (स) डॉ. जाकिर हुसैन (द) ज्ञानी जैलसिंह
13. दो सदस्य, जो राष्टï्रपति द्वारा लोकसभा में मनोनीत किए जाते हैं, वे होते हैं?
(अ) अनुसूचित जाति के (ब) एंग्लो इंडियन समुदाय के (स) अनुसूचित जनजाति के (द) विशेष ज्ञान तथा अनुभव वाले व्यक्ति
14. जापान की संसद को क्या कहते हैं?
(अ) डायट (ब) डायल (स) युआन (द) शोरा
15. एक बार स्पीकर सदा स्पीकर की परंपरा किस देश में अपनाई जाती है?
(अ) यूके में (ब) यूएसए में (स) फ्रांस में (द) भारत में
16. साधन और साध्य के संबंध में गांधीजी निम्न में से किस पर विश्वास करते थे?
(अ) साधन अच्छे बन जाते हैं, यदि वे साध्य को पूरा कर दें (ब) साधन और साध्य एक-दूसरे से भिन्न हैं (स) साधन ही साध्य का निर्धारण करते हैं (द) साध्य ही सब कुछ है, चाहे साधन कोई भी और कैसे भी हों
17. प्रादेशिक दल बनने के लिए दल को किसी चुनाव में मतों का न्यूनतम कितने प्रतिशत प्राप्त करना होता है?
(अ) 2 प्रतिशत (ब)3 प्रतिशत (स)4 प्रतिशत (द)5 प्रतिशत
18. किस बिंदु पर सेंटीग्रेट और फैरनहाइट समान होते हैं?
(अ) शून्य (ब) 20 (स) -40 (द) -150
19. पृथ्वी पर जीवन की उत्पत्ति लगभग कितने वर्ष पूर्व हुई?
(अ) 4.5 अरब वर्ष पूर्व (ब) 3.5 अरब वर्ष पूर्व (स) 2.5 अरब वर्ष पूर्व (द) 1. 5 अरब वर्ष पूर्व
20. भारत में मृत्यु दंडादेश के मामले में क्षमादान की शक्ति केवल किसे प्राप्त है?
(अ) राष्टï्रपति को प्राप्त है (ब) उपराष्ट्रपति को प्राप्त है (स) राज्यपाल को प्राप्त है (द) सर्वोच्च न्यायालय को प्राप्त है
21. सेना न्यायालय (कोर्ट मार्शल) के दंडादेश के मामले में क्षमादान की शक्ति किसे प्राप्त है?
(अ) राज्यपाल को (ब) थलसेनाध्यक्ष को (स) राष्टï्रपति को (द) सर्वोच्च न्यायालय को
22. देश का प्रथम कृषि विश्वविद्यालय कौन सा है?
(अ) रायपुर, छत्तीसगढ़ (ब) पंतनगर, उत्तराखंड (स) पुणे, महाराष्टï्र (द) बरेली, उत्तरप्रदेश
23. ढेंकुली का प्रयोग निम्नलिखित में से किसके लिए किया जाता है?
(अ) भूमि समतल करने में (ब) फसल काटने में (स) कूंड़ बनाने में (द) कुंए से पानी उठाने में
24. जब किसी वस्तु को पृथ्वी से चांद पर ले जाया जाए, तो क्या प्रभाव पड़ेगा?
(अ) द्रव्यमान बदल जाता है, परंतु भार उतना ही रहता है (ब) भार बदल जाता है, परंतु द्रव्यमान उतना ही रहता है (स) भार और द्रव्यमान दोनों बदल जाते हैं (द) भार और द्रव्यमान दोनों एक समान रहते हैं
25. मरीचिका का कारण क्या है?
(अ) तप्त भूमि द्वारा परावर्तन (ब) वायु की परतों द्वारा पूर्ण आंतरिक परावर्तन (स) प्रकाश का व्यतिकरण (द) प्रकाश का विवर्तन
26. लिट्मस किससे प्राप्त किया जाता है?
(अ) एक जीवाणु से (ब) एक कवक से (स) एक शैवाल से (द) लाइकेन से
---
सही जवाब- 1.(द) वल्लभ भाई पटेल, 2.(द) जन धन योजना, 3. (द) मनोहर लाल खट्टर, 4.(अ)भारतीय जनता पार्टी, 5.(द)यह नहीं देख सकते, 6.(अ)42 वें, 7.(द)रामधारी सिंह दिनकर, 8.(स)रोन्टजन, 9.(स)केंद्रक को छोडक़र शेष जीवद्रव्य का, 10.(स) मधुमक्खी, 11.(ब)दोमट, 12.(स) डॉ. जाकिर हुसैन, 13.(ब)एंग्लो इंडियन समुदाय के, 14.(अ) डायट, 15.(अ)यूके में, 16.(स)साधन ही साध्य का निर्धारण करते हैं, 17.(स)4 प्रतिशत, 18.(स)-40, 19.(ब) 3.5 अरब वर्ष पूर्व, 20.(अ) राष्टï्रपति को प्राप्त है, 21.(स)राष्टï्रपति को, 22. (ब) पंतनगर, उत्तराखंड, 23.(द) कुंए से पानी उठाने में, 24.(ब)भार बदल जाता है, परंतु द्रव्यमान उतना ही रहता है, 25.(ब) वायु की परतों द्वारा पूर्ण आंतरिक परावर्तन, 26.(द) लाइकेन से।
----
कटहरी चम्पा एनोनेसिई कुल का पौधा है। इसे हरा, अथवा कटहरी, चंपा कहते हैं। इसका वानस्पतिक नाम चंपा आर्टाबोट्रिस ओडोराटिसियम है। यह अरटाबोट्रिस वर्ग के पौधे अफ्रीका तथा पूर्वी एशिया के देशों में पाए जाते हैं। भारत में इस वर्ग की 10 जातियां पाई जाती हैं।
इसका पेड़ झाड़ी जैसा, तीन से लेकर पांच मीटर तक ऊंचा होता है। पत्तियां सरल तथा चमकीली हरी होती हैं। फूल अर्धवृत्ताकार डंठल पर लगते हैं। ये डंठल अन्य वृक्षों की डालियों के ऊपर चढऩे में उपयोगी होते हैं। शुरू में फूल हरे होते हैं, परंतु बाद में इनका रंग हलका पीला हो जाता है। इन फूलों से पर्याप्त सुगंध निकलती है, जो पके कटहल के गंध जैसी होती है। इससे इनका पता पेड़ पर आसानी से लग जाता है। चंपा के पेड़ सजावट एवं सुगंध के लिये बगीचों में प्राय: लगाए जाते हैं।
चम्पा दक्षिण पूर्व एशिया (पूर्वी हिन्दचीन (192-1832) में) स्थित एक प्राचीन हिन्दू राज्य था। यहां भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार था और इसके राजाओं के संस्कृत नाम थे। चम्पा के लोग और राजा शैव थे। अन्नम प्रांत के मध्य और दक्षिणी भाग में प्राचीन काल में जिस भारतीय राज्य की स्थापना हुई उसका नाम चंपा था।
नृजातीय तथा भाषायी दृष्टि से चम्पा के लोग चाम (मलय पॉलीनेशियन) थे। वर्तमान समय में चाम लोग वियतनाम और कम्बोडिया के सबसे बडे अल्पसंख्यक हैं।
इसके 5 प्रमुख विभाग थे- इन्द्रपुर, अमरावती (चम्पा), विजय (चम्पा), कौठर, पान्डुरंग (चम्पा)।
आरम्भ में चम्पा के लोग और राजा शैव थे लेकिन कुछ सौ साल पहले इस्लाम यहां फैलना शुरु हुआ। अब अधिक चाम लोग मुसलमान हैं पर हिन्दू और बौद्ध चाम भी हैं। जावा के अभिलेख बताते हैं कि मजापहित साम्राज्य के सम्राट कीर्तिविजय को चम्पा की राजकुमारी द्वारवती ने इसलाम की ओर धर्म-परिवर्तित किया। इसी काल में अन्य बौद्ध जातियां यहां आ बसी। चम्पा संस्कृति के अवशेष वियतनाम में अभी भी मिलते हैं। इनमें से कई शैव मन्दिर हैं।
दूध हो चाहें जूस या टमैटो प्यूरी हर चीज टेट्रा पैक में मिलती है। ये टेट्रा पैक आज इतने आम हो गए हैं कि शायद ही कभी हम इसमें छिपे आइडिया को महसूस कर पाते हों।
टेट्रा पैक एक ऐसे अविष्कार का नमूना है, जिसके पेटेंट ने दुनिया भर में बिजनेस का एक नया नेटवर्क खड़ा कर दिया। इसके आविष्कारक इरिक वॉलेनबर्ग ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उनका एक छोटा-सा आविष्कार उनकी कंपनी के मालिक रूबेन रॉजिंग को एक दिन अरबपति बना देगा। स्वीडिश इंजीनियर इरिक वॉलेनबर्ग ने अपने कॅरिअर की शुरूआत टेट्रा पैक बनाने वाली कंपनी में लैब असिस्टेंट की तरह की थी। एक दिन उनके बॉस ने उन्हें दूध की सस्ती और टिकाऊ पैकेजिंग तैयार करने की चुनौती दी। इसे इरिक ने सस्ते कागज के इस्तेमाल से कर दिखाया और 1963 में टेट्रा ब्रिक के नाम से कंपनी ने इसका पेटेंट कराया। जो मौजूदा वक्त में टेट्रा पैक के रूप में हमारे खाने की टेबल और फ्रिज में दिखता है।
ट्रेडमार्क किसी भी प्रॉडक्ट या सर्विस की अलग पहचान बताने वाले शब्दों, नाम, सिंबल, आवाज या रंग को प्रोटेक्ट करता है। पेटेंट से अलग, ट्रेडमार्क को हमेशा के लिए रजिस्टर कराया जा सकता। यह तब तक वैलिड रहता है, जब तक कि इनका इस्तेमाल बिजनेस के लिए होता रहे। मिसाल के तौर पर कोका कोला की बोतल की शेप ट्रेडमार्क के तहत प्रोटेक्ट किया गया है।
ट्रेडमार्क एक ब्रैंड नेम और पहचान होता है, जो प्रॉडक्ट या सर्विस की मार्केटिंग में बड़ी भूमिका निभाता है। ट्रेडमार्क का अधिकार किसी दूसरे द्वारा समान सिंबल (शब्द, आवाज, कलर आदि) बनाकर कन्फ्यूज करने से रोकने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन ये किसी दूसरे को वैसा ही प्रॉडक्ट बनाकर अलग मार्क के साथ बेचने से रोकने का अधिकार नहीं देता है।
कॉपीराइट
कॉपीराइट राइटिंग, म्यूजिक और आर्ट संबंधी ऐसे कामों को प्रोटेक्ट करता है, जो स्पष्ट रूप से अभिव्यक्त किया गया हो। कॉपीराइट का अधिकार रचनाकार का जीवन रहने तक और इसके बाद के 70 सालों तक सुरक्षित रहता है। किताबें, फिल्में, रिकॉर्डिंग और विडियो गेम जैसे कामों का कॉपीराइट होता है।
सिर्फ कॉपीराइट होल्डर ही अपनी रचना को दोबारा प्रकाशित कर प्रॉफिट कमा सकता है। अगर वो चाहे तो इसके अधिकार दूसरे को ट्रांसफर भी कर सकता है।
26 अक्टूबर वर्ष 1947 को ब्रिटेन से भारत की स्वतंत्रता तथा पाकिस्तान के भारत से अलग हो जाने के पश्चात जम्मू और कश्मीर का महत्वपूर्ण क्षेत्र भारत से जुड़ गया। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र होने के नाते यह क्षेत्र पाकिस्तान का भाग बनने वाला था किंतु इस क्षेत्र के शासक ने भारत के साथ रहना पसंद किया।
जब इस बात की घोषणा की गई तो पाकिस्तान ने इस क्षेत्र पर आक्रमण करके इसके कुछ भाग पर अधिकार कर लिया। उस समय से लेकर अब तक इस क्षेत्र के स्वामित्व को लेकर भारत और पाकिस्तान के मध्य विवाद है और दोनों देश दो युद्ध लड़ चुके हैं। दोनों देशों के बीच विवाद अब भी जारी है जिसके समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं।
आज ही के दिन वियतनाम का विभाजन हुआ
26 अक्टूबर वर्ष 1955 ईसवी को पश्चिमी सरकारों के षडय़ंत्रों के परिणमस्वरुप वियतनाम का विभाजन हो गया जो फ्रांसीसी साम्राज्य से संघर्ष कर रहा था। पश्चिमी देशों ने एक नए देश के रुप में दक्षिणी वियतनाम की स्थापना की। दक्षिणी वियतनाम की स्थापना का उद्देश्य, जिसके पीछे मुख्य रुप से अमरीका का हाथ था, वियतनाम की सोशियालिस्ट सरकार को कमज़ोर करना और उसका तख्ता उलटना था। 1965 में जब अमरीकी सेना वियतनामी सेना के विरुद्ध मैदान में उतरी तो दक्षिणी वियतनाम अमरीकी सेना की छावनी बन गया। किंतु इस युद्ध में वियतनाम की सेना ने अमरीकी सेना को पराजित कर दिया सन 1975 में उत्तरी वियतनाम ने दक्षिणी वियतनाम पर आक्रमण करके वहां की सरकार का अंत कर दिया। इस प्रकार यह भाग पुन: वियतनाम से जुड़ गया।
वियतनाम (आधिकारिक तौर पर वियतनाम समाजवादी गणराज्य) दक्षिणपूर्व एशिया के हिन्दचीन प्रायद्वीप के पूर्वी भाग में स्थित एक देश है। इसके उत्तर में चीन, उत्तर पश्चिम में लाओस, दक्षिण पश्चिम में कंबोडिया और पूर्व में दक्षिण चीन सागर स्थित है। 86 लाख की जनसंख्या के साथ वियतनाम दुनिया में 13वां सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। पिछले एक दशक में देश का आर्थिक विकास दुनिया में सबसे अधिक दर्ज किया गया। इन प्रयासों के क्रम में वियतनाम 2007 में विश्व व्यापार संगठन में शामिल हुआ और 2008 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थाई सदस्य बना।
1. कृत्रिम हीरा के नाम से जाना जाता है?
(अ) सिलिकॉन टेट्राक्लोराइड (ब) सोडियम सिलिकेट (स) सिलिकॉन हाइड्राइड (द) सिलिकॉन कार्बाइड
2. क्वार्टज किससे बनता है?
(अ) कैल्सियम सल्फट से (ब) कैल्सियम सिलिकेट से (स) सोडियम सल्फेट से (द) सोडियम सिलिकेट से
3. एजर्ली के कारण कौन सी बीमारी होती है?
(अ) डायबिटीज (ब) हैजा (स) रिंगवर्स (द) अस्थमा
4. केंचुए की कितनी आंखें होती हैं?
(अ) एक (ब) दो (स) बहुत (द) कोई नेत्र नहीं
5. निम्न में से कौन सा जीव बारूदी सुरंगों का पता लगाने में उपयोगी होता है?
(अ) मधुमक्खी (ब) बर्रे (स) तितली (द) पतंगा
6. हजारी रिपोर्ट निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
(अ) आर्थिक संघवाद (ब) प्रत्यक्ष कर (स) औद्योगिक लाइसेंस प्रणाली (द) उपरोक्त किसी से नहीं
7. राष्ट्रीय आवास बैंक किसका नियंत्रित उपक्रम है?
(अ)भारतीय रिजर्व बैंक (ब)नाबार्ड (स) भारतीय यूनिट ट्रस्ट (द) भारतीय जीवन बीमा निगम
8. भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक का मुख्यालय कहां है?
(अ) मुंबई (ब) बंगलुरु (स) लखनऊ (द) नई दिल्ली
9. आगरा की स्थापना सुल्तान सिकंदर लोदी ने निम्नलिखित में से किस तिथि को की थी?
(अ) 1490 ई. (ब) 1504 ई. (स)1605 ई. (द) 1610 ई.
10. यह बताइए, प्राचीन काल में कन्नौज निम्नलिखित में से किस नाम से प्रसिद्घ था?
(अ) काशी (ब) मथुरा (स) कान्यकुब्ज (द) मलीहाबाद
11. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना का श्रेय सर ए.ओ. ह्यïूम को जाता है। स्थापना के समय वे क्या थे?
(अ) नेता (ब) समाजसेवी (स) कलेक्टर (द) साहित्यकार
12. प्रकृति में सबसे अधिक पाया जाने वाला कार्बनिक यौगिक है?
(अ) ग्लूकोस (ब) फ्रक्टोज (स) सुक्रोज (द) सेल्यूलोज
13. बीएचसी 10 प्रतिशत का व्यापारिक नाम क्या है?
(अ) कैप्टान (ब) गैमेक्सीन (स) एल्ड्रिन (द) सेरेसान
14. बीसीसीआई क्या है?
(अ) अंतर्राष्ट्रीय औद्योगिक संगठन (ब) अंतर्राष्ट्रीय बैंकिंग संगठन (स) अंतर्राष्ट्रीय विकास एजेंसी (द) पर्यावरण सुधार संगठन
15. सेबी के कार्यों में सम्मिलित है?
(अ) स्टॉक एक्सचेंज के कार्यों को विनियमित करना (ब) शेयर बाजार से संबंधित अनुचित एवं धोखाधड़ी से परिपूर्ण व्यापारिक कार्यों पर रोक लगाना (स) प्रतिभूतियों के अंतरंग व्यापार को नियंत्रित करना (द) उपर्युक्त में से सभी
16. ताप्ती नदी निम्नलिखित में से कौन सी पर्वत श्रेणी पार करती हुई गुजरती है?
(अ) विंध्याचल (ब) सतपुड़ा (स) अरावली (द) शिवालिक
17. प्राणिज जगत में दीर्घतम फाइलम निम्नलिखित में से कौन-सा एक है?
(अ) एनीलिडा (ब) आथ्र्रोपोडा (स) कॉर्डेटा (द)प्रोटोजोआ
18. राज्य मंत्रिपरिषद रूपी जहाज के निर्देशन चक्र का चालक कौन होता है?
(अ) राज्यपाल (ब) मुख्यमंत्री (स) विधानसभा अध्यक्ष (द) इनमें से कोई नहीं
19. भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में सर्वप्रथम कोई महिला मुख्यमंत्री नियुक्त हुई?
(अ) बिहार (ब) राजस्थान (स) उत्तरप्रदेश (द) तमिलनाडु
20. मुद्रा के अवमूल्यन के फलस्वरूप होता है?
(अ) निर्यात व्यापार का प्रसार (ब) आयात व्यापार का संकुचन (स) आयात स्थानापत्ति का प्रसार (द) उपर्युक्त सभी
21. निम्नलिखित में से कौन केंद्रशासित क्षेत्र नहीं है?
(अ) गोवा (ब) अंडमान-निकोबार (स) पांडिचेरी (द) दमन-दीव
22. मच्छरों के लारवों को चुन-चुन कर खाने वाली मछली निम्नलिखित में से कौन सी है?
(अ) गैम्बूसिया (ब) रोहू (स) क्लेरिअस (द) एक्जोसीटस
23. मत्स्य स्पीशीज वर्ग का प्राणी निम्र में क्या है?
(अ) जैली फिश (ब) स्टार फिश (स) शार्क मछली (द) सिल्वर फिश
24. फाइकोलॉजी में किसका अध्ययन किया जाता है?
(अ) शैवाल (ब) कवक (स) जीवाणु (द) विषाणु
25. किसी भी प्राकृतिक प्रदेश को प्रवाहित करने वाला सबसे महत्वपूर्ण कारक है?
(अ) वनस्पति (ब) जलवायु (स) स्थलरूप (द) मिट्टïी
26. मशहूर सांभर झील में नमक मिलता है, क्योंकि?
(अ) यहां चट्टïानी नमक का दृश्यांग है (ब) यहां एक झील है, जिसमें समुद्र का पानी आता है (स) यहां एक झील है, जिसमें समुद्र का पानी आता है (द) यहां एक बंद लैगून है
27. निम्नलिखित में से कौन सा क्षेत्र है, जो मानसून द्वारा प्रभावित हो जाता है?
(अ)ऑस्ट्रेलिया का उत्तरी भाग (ब)कैलिफोर्निया का तट (स) चिली (द) गिनी तट
28. विभिन्न जीवों के अंतर्सम्बधों तथा उनके भौतिक पर्यावरण से अंतर्सम्बध के अध्ययन को निम्नमें से कौन सा नाम दिया जाता है?
(अ) ऋतुजैविकी (ब) पारिस्थितिकी (स) जैविकी (द) प्राणिविज्ञान
29. महिला जगत में शिक्षा प्रसार के लिए किसे भारत सरकार ने सन् 1970 में पद्मश्री से अलंकृत किया?
(अ)रितु बेरी (ब)दीपा मेहता (स)गिरजा देवी (द) मिस लूथर
सही जवाब-1.(द)सिलिकॉन कार्बाइड, 2.(ब) कैल्सियम सिलिकेट से, 3.(द)अस्थमा, 4.(द)कोई नेत्र नहीं, 5.(द) पतंगा, 6.(स)औद्योगिक लाइसेंस प्रणाली, 7.(अ) भारतीय रिजर्व बैंक, 8.(स) लखनऊ, 9.(ब)1504ई., 10.(स) कान्यकुब्ज, 11.(स) कलेक्टर, 12. (द) सेल्यूलोज, 13.(ब) गैमेक्सीन, 14.(ब) अंतर्राष्ट्रीय बैंकिंग संगठन, 15.(द) उपर्युक्त में से सभी, 16.(ब) सतपुड़ा, 17.(ब) आथ्र्रोपोडा, 18.(ब) मुख्यमंत्री, 19.(स) उत्तरप्रदेश, 20.(द)उपर्युक्त सभी, 21.(अ) गोवा, 22.(अ)गैम्बूसिया, 23.(स)शार्क, 24.(अ) शैवाल, 25.(ब)जलवायु, 26.(ब) यहां एक झील है, जिसमें समुद्र का पानी आता है, 27.(अ) ऑस्ट्रेलिया का उत्तरी भाग,28.(ब) पारिस्थितिकी, 29.(द)मिस लूथर।
विटामिन पी की खोज तो हो चुकी है लेकिन अभी इसको चिकित्सा हेतु प्रयोग नहीं किया जा रहा हैं आशा की जाती है कि जल्दी ही यह विटामिन भी अन्य विटामिनों की भाति प्रचलन में आ जायेगा।
विटामिन एफ की तरह विटामिन पी भी नींबू और संतरे में काफी पर्याप्त मात्रा में रहता हैं इसका कार्य भी विशेष करके विटामिन सी की भांति ही है। तथा रक्तस्राव को रोकता है। इसके प्रचलन में आते ही रक्तस्राव सम्बंधी अनेक रोगों पर काबू पाया जा सकेगा। चिकित्सा विज्ञानिकों ने विटामिन एम का भी अविष्कार कर लिया है, लेकिन अभी यह भी विटामिन
आजकल कॉम्पैक्ट फ्लोरेसेंट लैम्प (सीएफएल) का चलन बढ़ गया है, लेकिन शोधकर्ताओं के अनुसार सीएफएल का नुकसान यह है कि इससे शरीर में मेलाटोनीन नाम के हारमोन का बनना काफी हद तक प्रभावित होता है। इस कारण सीएफएल पीले रंग की रोशनी देने वाले पारंपरिक फिलामेंट वाले बल्ब की तुलना में स्तन कैंसर को ज्यादा तेजी से बुलावा देता है।
रिपोर्ट के मुताबिक मेलाटोनीन को स्तन और प्रोस्टेट कैंसर से बचाने वाला हारमोन माना जाता है। यह 24 घंटे मस्तिस्क के पीइनीयल ग्लैंड में तैयार होता रहता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जो महिलाएं रात में बल्ब जलाकर सो जाया करती हैं, उनमें स्तन कैंसर का खतरा 22 फीसदी तक बढ़ जाता है। इस लिहाज से रात में रोशनी के बगैर सोना महिलाओं के लिए ज्यादा सुरक्षित है।
अमेरिकन जर्नल ऑफ पब्लिक हेल्थ में प्रकाशित एक शोध के अनुसार सीएफएल का सबसे बड़ा खतरा हमारी आंखों को है। इसकी रोशनी से मोतियाबिंद तथा टेरोजिया होने का खतरा बारह प्रतिशत बढ़ जाता है। सीएफएल से चमकीली रोशनी निकलती है, जिसमें अल्ट्रावॉयलेट विकिरण होता है और यह आंखों को नुकसान पहुंचाता है। सीएफएल की रोशनी टंगस्टन फिलामेंट वाले बल्ब की तुलना में 4-6 गुना अधिक होती है। लेकिन अगर सीएफएल और टय़ूबलाइट खराब होने के बाद खुले में फेंक दी जाए तो उसके परिणाम घातक होते हैं। इनमें इस्तेमाल होने वाले सीसे और पारे जैसी धातुएं कई बीमारियों को जन्म दे सकती हैं। सीएफएल और टय़ूबलाइट में पाया जाने वाला पारा त्वचा पर भी बुरा असर डालता है।
लाफर -वक्र
लाफर -वक्र- (Laffer Curve)-आर्ट लाफर द्वारा प्रतिपादित तथा अमरीकी जर्नलिस्ट जूड वैन्निस्की द्वारा बहुप्रचारित लाफर वक्र उस स्थिति की व्याख्या करता है जब यह मानकर चला जाता है कि यदि करारोपण की दरों को कम कर दिया जाएं तो सरकार को प्राप्त होने वाले राजस्व में वृद्घि होगी,लेकिन यह वृद्घि एक सीमा तक ही होगी ।
करों की दरों में इस सीमा से अधिक कमी कर दिए जाने पर करागत राजस्व में कभी आएगी । पूर्व में अवधारणा को अमरीकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन तथा ब्रिटिश प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर अपना चुके हंै । लेकिन उन्हें सफलता प्राप्त नहीं हुई थी।
पिस्ता एक प्रकार का मेवा है। ड्राइ फ्रूट्स के रूप में इस्तेमाल होने वाला पिस्ता न केवल एक बेहतर स्नैक है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। एक ताजा अध्ययन के अनुसार इसका नियमित सेवन शरीर में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा को नियंत्रित कर ब्लड में शुगर के लेवल को घटाता है।
टोरंटो यूनिवर्सिटी की ओर से किए गए अध्ययन की रिपोर्ट के मुताबिक पिस्ता को कार्बोहाइड्रेट युक्त खाद पदार्थ जैसे व्हाइट ब्रेड के साथ खाने से शरीर में कार्बोहाइट्रेड की अधिक मात्रा नहीं पहुंचती और जिसके कारण खून में शर्करा का स्तर नहीं बढ़ पाता। पिस्ता खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हमारे स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन, मिनरल्स, वसा, फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है। पिस्ता में अन्य मेवे जैसे बादाम, काजू, अखरोट की तुलना में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। इसमें वसा की मात्रा अन्य मेवे की तुलना में कम है। पिस्ता मधुमेह, कैंसर, मोटापा, हृदय रोग, नेत्र रोग और उच्च रक्तचाप जैसे कई बीमारियों के उपचार में मदद करता है।
पिस्ता शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर (एलडीएल) को कम और अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर (एचडीएल) को बढ़ाने में मदद करता है। यह हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद करता है। पिस्ता फास्फोरस का एक अच्छा स्रोत है, जो मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद करता है।
पिस्ता में सोडियम का स्तर कम और पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है, जो रक्तचाप को नियंत्रण में बनाए रखने में मदद करता है। पिस्ता में ल्यूटिन और जाक्सान्थिन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो नेत्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और उम्र से संबंधित धब्बेदार अध: पतन को रोकने में मदद करता है। पिस्ता में मौजूद विटामिन बी-6 शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने में मदद करता है और विभिन्न संक्रमण से लडऩे के लिए शरीर की क्षमता को बढ़ाता है। पिस्ता अपच की समस्या से छुटकारा पाने और पाचन में सुधार करने में मदद करता है।
इसमें विटामिन ई और विटामिन ए होते हंै, जो शरीर में सूजन कम करता है। पिस्ता फाइबर का एक अच्छा स्त्रोत है, जो वजन कम करने में मदद करता है। पिस्ता में मौजूद विटामिन ई त्वचा की उम्र बढऩे की प्रक्रिया को कम करता है और त्वचा की बीमारियों से बचाता है। विटामिन ई एक स्वस्थ त्वचा के लिए बहुत आवश्यक है। पिस्ता में मौजूद फैटी एसिड बालों के विकास को बढ़ाने और बालों संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
पिस्ता में कई पोषक तत्व जैसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, फाइबर, फास्फोरस, पोटेशियम, थियामिन, विटामिन बी -6, बीटा-कैरोटीन, ल्यूटिन और जाक्सान्थिन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, कॉपर, मैंगनीज, विटामिन सी, नियासिन, फोलेट, विटामिन ई, विटामिन के और विटामिन ए पाया जाता है।
नेरेइड नेपच्युन का तीसरा सबसे बड़ा चन्द्रमा है। इसकी कक्षा- 55 लाख 13 हजार 400 किमी नेपच्युन से है। वहीं व्यास - 340 किमी है।
नेरेइड सागरी जलपरी है, और नेरेउस और डोरीस की 50 पुत्रियों में से एक है। इसकी खोज काईपर ने 1949 में की थी। नेरेइड की कक्षा सौर मंडल के किसी भी ग्रह या चन्द्रमा से ज्यादा विकेन्द्रित है। इसकी नेपच्युन से दूरी 13 लाख 53 हजार 600 किमी से 96 लाख 23 हजार 700 किमी तक विचलित होती है। इसकी विचित्र कक्षा से लगता है कि यह एक क्षुद्रग्रह है या काईपर पट्टे का पिंड है।
नोबेल पुरस्कार का सम्मान किसी भी वैज्ञानिक का सपना होता है. और अगर जीवनसाथी को भी साथ में ही यह सम्मान हासिल हो तो बात ही क्या है। ऐसा ही हुआ था 24 अक्टबूर, 1947 में पहली बार।
गेर्टी कोरी और उनके पति कार्ल कोरी पहले ऐसे दंपति थे, जिन्हें 23 अक्टूबर 1947 को चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें ये पुरस्कार कार्बोहाइड्रेट साइकल के सिद्धांत के लिए दिया गया था। तत्कालीन चेकोस्लोवाकिया के प्राग शहर में जन्मी गेर्टी कोरी वहीं की जर्मन यूनिवर्सिटी में मेडिसिन पढ़ती थीं। वहीं उनकी मुलाकात कार्ल कोरी से हुई. 1920 में दोनों ने साथ में एमडी की पढ़ाई पूरी की। वर्ष 1922 में यूरोप में द्वितीय विश्व युद्ध के आसार पनपते देख दोनों न्यूयॉर्क चले गए। यहां कार्ल कोरी ने प्राणघातक बीमारियों के स्टेट इंस्टीट्यूट में नौकरी कर ली. छह महीने बाद गेर्टी ने भी असिस्टेंट पैथोलॉजिस्ट के तौर पर उनके साथ काम करना शुरू कर दिया। हालांकि संस्थान उनके साथ में काम करने के पक्ष में नहीं था लेकिन दोनो के बीच तालमेल कमाल का था और वे साथ काम करते रहे।
1929 में उन्होंने कार्बोहाइड्रेट साइकिल का सिद्धांत प्रस्तुत किया, इसे कोरी साइकिल भी कहते हैं। इसमें बताया गया था कि कार्बोहाइड्रेट कैसे खुद को विघटित कर शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है और जरूरत ना होने पर कैसे इसका संचय होता है। कार्बोहाइड्रेट की प्रक्रिया और शरीर में इसके महत्व पर इस तरह का सिद्धांत पहली बार आया था। इससे डाइबिटीज के इलाज में काफी मदद मिली। वर्ष 1931 में कार्ल कोरी ने वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी से मेडिसिन विभाग के फार्मोकोलॉजी विभाग में अध्यक्ष पद संभाला और यहां भी दोनों साथ में काम करते रहे। भविष्य में दंपति के और प्रयोगों ने कार्बोहाइड्रेट साइकिल को समझने में और कामयाबी हासिल की। चालीस के दशक में उन्हें और प्रसिद्धि मिली और 1947 में उन्होंने नोबेल जीतने वाले पहले दंपति होने का गौरव हासिल किया।
1. कौन-सी साइट, विज्ञापनों को हटाने की वजह से एंटी फेसबुक के रूप में लोकप्रिय हो रही है?
(अ) ट्विटर (ब) स्नेपचैट (स) एलो (द) व्हाट्सएप्प
2. माइक्रोसॉफ्ट द्वारा घोषित किये गए नये ऑपरेटिंग सिस्टम का नाम क्या है?
(अ) विंडोज 9 (ब) विंडोज 8.2 (स)विंडोज 10 (द)विंडोज 11
3. भारत सरकार द्वारा शुरू किये पुनर्जागरण अभियान का क्या उद्देश्य है?
(अ) कला और संस्कृति को बढ़ावा देना (ब) सरकारी स्कूलों का पुनरुद्धार (स) भारत की आर्थिक विकास दर में वृद्धि (द) राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी
4. सूचना राजपथ किसे कहते हैं?
(अ) इलेक्ट्रॉनिक मेल को (ब) सेल्युलर फोन को (स) इंटरनेट को (द) पेजर को
5. भारत में निम्नलिखित में से किस प्रकार का वन सर्वाधिक वृहत क्षेत्र में पाया जाता है?
(अ) पर्वतीय आर्द्र शीतोष्ण वन (ब) उपोष्ण शुष्क सदाबहार वन (स) उष्णकटिबंधीय आर्द्र पर्णपाती वन (द) उष्णकटिबंधीय आर्द्र सदाबहार वन
6. अनुवंशिता के जनक कहे जाते हैं?
(अ) लैमार्क (ब) डार्विन (स) मेण्डल (द) खुराना
7. सर्वप्रथम प्रयोगशाला में जीन का संश्लेषण करने वाले वैज्ञानिक कौन हैं?
(अ) मेण्डल (ब) डार्विन (स) वाटसन (द) खुराना
8. जैव विकास को सर्वप्रथम किसने समझाया?
(अ) न्यूटन (ब) आइंस्टीन (स) डार्विन (द) लैमार्क
9. पर्यावरण के अजैव अवयव का उदाहरण निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) वनस्पति (ब) जानवर (स) वायु (द) उक्त सभी
10. हाइड्रोपोनिक्स संबंधित है?
(अ) मिट्टी के बिना पौधे की वृद्धि से (ब) पानी के बिना पौधे की वृद्धि से (स) आवाज का पानी के साथ संबंध (द) पानी के तकनीक का संरक्षण
11. निम्नलिखित में से कौन सी स्थानीय पवन इटली में रक्त की वर्षा लाती है?
(अ) सिमूम (ब) सामून (स) सिरॉको (द) शामल
12. निम्नलिखित में से कौन सी स्थानीय पवन हिम भजी के नाम से जानी जाती है?
(अ) चिनूक (ब) फॉन (स) हरमट्टन (द) सिरॉको
13. निम्नलिखित में से किस मिट्टी के बारे में यह कहा जा सकता है, इसकी जुताई स्वत: होती रहती है?
(अ) लाल मिट्टी (ब) काली मिट्टी (स) लैटराइट मिट्टी (द) जलोढ़ मिट्टी
14. भारत में लाल मिट्टी का सर्वाधिक विस्तार पाया जाता है?
(अ) मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में (ब) उड़ीसा एवं पश्चिम बंगाल में (स) आंध्रप्रदेश एवं तमिलनाडु में (द) राजस्थान एवं गुजरात में
15. न्यूटन का शीतलन नियम लागू तभी होता है, जब?
(अ) ताप में अंतर बहुत ज्यादा न हो (ब) ताप में अंतर बहुत ज्यादा हो (स) ताप के अंतर पर निर्भर नहीं करता है (द) इनमें से कोई नहीं
16. थर्मस फ्लास्क की आंतरिक दीवारें चमकीली होती हैं?
(अ) संवहन द्वारा होने वाली ऊष्मा हानि को रोकने के लिए (ब) विकिरण द्वारा होने वाली ऊष्मा हानि को रोकने के लिए (स) चालन द्वारा होने वाली ऊष्मा (द) इनमें से कोई नहीं
17. निम्नलिखित में से किस महाद्वीप को मानव घर कहा जाता है?
(अ) एशिया (ब) यूरोप (स) अफ्रीका (द) आस्ट्रेलिया
18. निम्नलिखित में से किस महाद्वीप को विज्ञान के लिए समर्पित महाद्वीप कहा जाता है?
(अ) एशिया (ब) यूरोप (स) आस्ट्रेलिया (द) अंटार्कटिका
19. निम्नलिखित में से किस महाद्वीप को अंध महाद्वीप के उपनाम से जाना जाता है?
(अ) एशिया (ब) यूरोप (स) अफ्रीका (द) ऑस्ट्रेलिया
20. दौड़ लगाते समय मनुष्य का रक्तचाप में निम्नलिखित में से कौन सा परिवर्तन होता है?
(अ) बढ़ जाता है (ब) घट जाता है (स) ऊपर-नीचे होता रहता है (द) एक समान रहता है
21. नदियों में जल प्रदूषण की माप निम्नलिखित में से किस आधार पर की जाती है?
(अ) क्लोरीन की घुली हुई मात्रा से (ब) ओजोन की घुली हुई मात्रा से (स) नाइट्रोजन की घुली हुई मात्रा से (द) ऑक्सीजन की घुली हुई मात्रा से
22. निम्रलिखित में से कौन-सी फसल मृदा को नाइट्रोजन से भरपूर कर देती है?
(अ) आलू (ब) सोरघम (स) सूरजमुखी (द) मटर
23. आमतौर पर सुरक्षा फ्यूज लगाने के लिए प्रयोग किया जाने वाला तार किस पदार्थ का बना होता है?
(अ) टिन (ब)सीसा(स) निकेल(द)टिन तथा सीसे का मिश्र धातु
24. किसी पदार्थ के एकांक द्रव्यमान का ताप एक डिग्री सेल्सियस बढ़ाने में लगी ऊष्मा है?
(अ)विशिष्ट ऊष्मा(ब)ऊष्मा धारिता(स)जल तुल्यांक (द) गुप्त ऊष्मा
25. भारत में जैव विविधता के ताप स्थल हैं?
(अ) पश्चिमी हिमालय व पूर्वी घाट (ब)पश्चिमी हिमालय एवं सुंदर वन (स)पूर्वी हिमालय एवं पश्चिमी घाट(द)पूर्वी हिमालय एवं शांत घाटी
26. भारत के उच्चतम न्यायालय को इनमें से कौन सी समीक्षा करने का अधिकार है?
(अ) नॉमिनल समीक्षा (ब) वैधानिक समीक्षा (स) न्यायिक समीक्षा (द) राजनीतिक समीक्षा
सही जवाब- 1.(स) एलो, 2.(स) विंडोज 10, 3.(द) राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी, 4.(स) इंटरनेट को,5.(स) उष्णकटिबंधीय आर्द्र पर्णपाती वन, 6.(स) मेण्डल, 7.(द) खुराना, 8.(द) लैमार्क, 9.(स) वायु, 10.(अ) मिट्टी के बिना पौधे की वृद्धि से, 11.(स) सिरॉको, 12.(अ) चिनूक, 13.(ब)काली मिट्टी, 14.(स) आंध्रप्रदेश एवं तमिलनाडु में, 15.(अ) ताप में अंतर बहुत ज्यादा न हो, 16.(ब) विकिरण द्वारा होने वाली ऊष्मा हानि को रोकने के लिए, 17.(अ) एशिया, 18.(द) अंटार्कटिका, 19.(स) अफ्रीका, 20.(अ) बढ़ जाता है, 21.(द) ऑक्सीजन की घुली हुई मात्रा से, 22.(द) मटर, 23.(द) टिन तथा सीसे का मिश्र धातु, 24.(अ) विशिष्ट ऊष्मा, 25.(स) पूर्वी हिमालय एवं पश्चिमी घाट 26.(स)न्यायिक समीक्षा।
मेघदूतम महाकवि कालिदास की अप्रतिम रचना है। अकेली यह रचना ही उन्हें कविकुल गुरु उपाधि से मण्डित करने में समर्थ है। भाषा, भावप्रवणता, रस, छन्द और चरित्र-चित्रण समस्त दृष्टि से मेघदूत अनुपम खण्डकाव्य है। सह्रदय रसिकों ने मुक्त कण्ठ से इसकी सराहना की है। समीक्षकों ने इसे न केवल संस्कृत जगत में अपितु विश्व साहित्य में श्रेष्ठ काव्य के रूप में अंकित किया है। मेघदूत में कथानक का अभाव सा है। वस्तुत: यह प्रणयकार हृदय की अभिव्यक्ति है।
अलका नगरी के अधिपति धनराज कुबेर अपने सेवक यक्ष को कर्तव्य-प्रमाद के कारण एक वर्ष के लिए नगर - निष्कासन का शाप दे देते हैं। वह यक्ष अलका नगरी से सुदूर दक्षिण दिशा में रामगिरि के आश्रमों में निवास करने लगता है। यक्ष जैसे - तैसे आठ माह व्यतीत कर लेता है, किंतु जब वह आषाढ़ मास के पहले दिन रामगिरि पर एक मेघखण्ड को देखता है, तो पत्नी यक्षी की स्मृति से व्याकुल हो उठता है। वह यह सोचकर कि मेघ अलकापुरी पहुंचेगा तो प्रेयसी यक्षी की क्या दशा होगी, अधीर हो जाता है और प्रिया के जीवन की रक्षा के लिए संदेश भेजने का निर्णय करता है। मेघ को ही सर्वोत्तम पात्र के रूप में पाकर यथोचित सत्कार के अनंतर उससे दूतकार्य के लिए निवेदन करता है। रामगिरि से विदा लेने का अनुरोध करने के पश्चात यक्ष मेघ को रामगिरि से अलका तक का मार्ग सविस्तार बताता है। मार्ग में कौन-कौन से पर्वत पड़ेंगे जिन पर कुछ क्षण के लिए मेघ को विश्राम करना है, कौन-कौन सी नदियां जिनमें मेघ को थोड़ा जल ग्रहण करना है और कौन-कौन से ग्राम अथवा नगर पड़ेंगे, जहां बरसा कर उसे शीतलता प्रदान करना है या नगरों का अवलोकन करना है, इन सबका उल्लेख करता है।
उज्जयिनी, विदिशा, दशपुर आदि नगरों, ब्रह्मावर्त, कनखल आदि तीर्थों तथा वेत्रवती, गम्भीरा आदि नदियों को पार कर मेघ हिमालय और उस पर बसी अलका नगरी तक पहुंचने की कल्पना यक्ष करता है।
सामुद्रिक शास्त्र मुख, मुखमण्डल तथा सम्पूर्ण शरीर के अध्ययन की विद्या है। भारत में यह यह वैदिक काल से ही प्रचलित है। गरुड पुराण में सामुद्रिक शास्त्र का वर्णन है।
सामुद्रिक शास्त्र एक ऐसा विस्तृत विज्ञान है जिसकी मदद से किसी व्यक्ति विशेष का चेहरा, हाथ, कान, आंखें, बालों का रंग, आदि को देखकर उसके चरित्र का आंकलन किया जाता है। सामुद्रिक शास्त्र महज कही-सुनी बातें या फिर हवा में कहे गए तथ्यों से भरपूर नहीं है, वरन् इसकी खोज के आधार पर यदि आप स्वयं कुछ लोगों पर सर्वे करें तो आपको वही परिणाम मिलेगा जो यह शास्त्र देता है। सामुद्रिक शास्त्र वाकई दिलचस्प है।
मुंगेर कई पहाडिय़ों से घिरा हुआ नगर है। कर्णपुर की पहाड़ी महाभारत के कर्ण से सम्बन्धित बताई जाती है। महाभारत के उपर्युक्त प्रसंग में भी कर्ण और भीम का युद्ध मुंगेर के उल्लेख से ठीक पूर्व वर्णित है।
भारत के प्राचीन अंग साम्राज्य बिहार का प्रमुख केन्द्र मुंगेर शहर एवं जि़ला है। मुंगेर जि़ले का प्रशासनिक मुख्यालय, बिहार राज्य, पूर्वोत्तर भारत, गंगा नदी पर स्थित है। कहा जाता है कि मुंगेर की स्थापना गुप्त शासकों ने चौथी शताब्दी में की थी। यहां एक कि़ला है, जिसमें मुस्लिम संत शाह मुश्क नफ़ा जिनकी मृत्यु 1497 में हुई थी, की मज़ार है। 1793 में बंगाल के नवाब मीर क़ासिम ने मुंगेर को अपनी राजधानी बना कर यहां शस्त्रागार और कई महलों का निर्माण करवाया। 1864 में यहां नगरपालिका का गठन हुआ। महाभारत में मुंगेर शहर को मोदागिरि कहा गया है। शाहजहां के पुत्र शाहशुजा ने उत्तराधिकार युद्ध के समय इस स्थान में दो बार शरण ली थी। कुछ विद्वानों का मत है कि मुंगेर का एक नाम हिरण्यपर्वत
आयोडीन की कमी के खिलाफ वर्ष 1962 में भारत सरकार ने राष्ट्रीय गलगण्ड नियंत्रण कार्यक्रम का आरंभ किया और वर्ष 1992 में इसका नाम परिवर्तित करके राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण कार्यक्रम (National Iodine Deficiency Disorder Control Programme )कर दिया गया था।
आयोडीन शरीर के लिए आवश्यरक पौष्टिक तत्व है। मनुष्य की सामान्यि शारीरिक वृद्धि के लिए प्रतिदिन 100 से 150 माइक्रोग्राम आयोडीन जरूरी है। प्रतिदिन के भोजन में आयोडीन की कमी के कारण गलगंड और अन्य कई रोग हो जाते हैं। आयोडीन की कमी से गलगंड, मृत जन्म, गर्भपात, जन्मजात विसंगतियां, शिशु मृत्यु दर में वृद्धि, मानसिक अल्पता, बधिर और गूंगापन, भेंगापन और बौनापन आदि रोग एवं विसंगतियां पैदा होती हैं।
देश के 324 जिलों में कराए गए सर्वेक्षणों में पता चला है 263 जिलों में आयोडीन की कमी से होने वाले रोगों का प्रकोप 10 प्रतिशत से ज्यादा है। अनुमान है कि देश में 7 करोड़ 10 लाख लोग आयोडीन की कमी से होने वाली बीमारियों के शिकार हैंै। इस कार्यक्रम में आयोडीन युक्त नमक उपलब्ध कराने, आयोडीन न्यूनता विकृति सर्वेक्षण/पुनर्सर्वेक्षण, आयोडीन वाले नमक पर प्रयोगशालाओं में नजर रखने, स्वास्थ्य शिक्षा और प्रचार पर ध्यान दिया जाता हैै। देश में आयोडीन युक्त नमक का वार्षिक उत्पामन 48 लाख मीट्रिक टन हैै। सरकार ने खाद्य अपमिश्रण निवारण अधिनियम 1954 के अंतर्गत गैर-आयोडीन वाले नमक की पूरे देश में बिक्री 17 मई 2006 से प्रतिबंधित करने का फैसला कियौ।
राज्यस्तर पर कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय सभी राज्यों /केंद्रशासित प्रदेशों, आईडीडी नियंत्रण प्रकोष्ठ और आईडीडी निगरानी प्रयोगशाला के अतिरिक्त सर्वे और स्वास्थ्य शिक्षा और लोगों द्वारा आयोडीन युक्त नमक के उपयोग हेतु प्रचार के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करता हैै।