सामान्य ज्ञान

रेड टेपिज्म
21-Aug-2021 12:07 PM
रेड टेपिज्म

अंग्रेजी भाषा में रेड टेपिज्म (Red Tapism) शब्द का प्रयोग प्रसिद्घ उपन्यासकार चाल्र्स डिकिन्स (1812-70) ने अफसरों तथा वकीलों द्वारा दस्तावेजों को लाल फीते से बांधने की परंपरा के लिए किया था।
 
टॉमस कार्लाइल (1795-1881) ने लाल फीताशाही (रेड टेपिज्म) शब्द का प्रयोग सरकार की विलंबकारी प्रक्रिया आदि पर कटाक्ष करने के लिए बार-बार प्रयोग किया, जिससे यह इसी रूप में लोकप्रिय हो गया। वर्तमान में भी इसे नकारात्मक रूप में ही प्रयोग किया जाता है। सरकारी कार्यों में अनावश्यक औपचारिकताओं को पूरा करते-करते अतिविलंब हो जाता है, जिससे उस कार्य का मूल उद्देश्य ही समाप्त हो जाता है।

बायोम
बायोम एक विस्तृत क्षेत्र में पाए जाने वाले समस्त पादपों तथा प्राणियों का बृहत पारिस्थितिक समुदाय है। एक बायोम के अंतर्गत सामान्यत: उन केंद्रों के समस्त पादपों एवं प्राणियों को सम्मिलित किया जाता है, जिसके सामान्य लक्षण उस संपूर्ण क्षेत्र में लगभग समान होते हैं। इसलिए बायोम पृथ्वी के तल पर एक बृहद जीव कटिबंध (Biotic zone or life zone) होता है।

भूतल पर वनस्पितियों और प्राणियों के वितरण प्रतिरूपों पर जलवायु का सर्वाधिक प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि बायोम का निर्धारण मुख्यत: जलवायु प्रकार के अनुसार होता है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news