रायगढ़

घर घुसकर महिला से छेडख़ानी, अधेड़ बंदी
06-Aug-2021 4:48 PM
घर घुसकर महिला से छेडख़ानी, अधेड़  बंदी

रायगढ़,  6 अगस्त। घरघोड़ा पुलिस ने घर घुसकर महिला से छेडख़ानी के मामले में अधेड़ उम्र के आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार थाना घरघोड़ा में एक महिला ने घरघोड़ा के मोहित पैंकरा द्वारा गुरूवार की सुबह घर घुसकर छेडख़ानी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। 

महिला बताई कि सुबह करीब 08.30 बजे जब अपने घर में अकेली थी। उस समय मोहित पैंकरा घर घुसकर हाथ बांह को पकडक़र छेडख़ानी करने लगा, विरोध करने पर गला दबाकर मारने की धमकी दिया। तब अपना बचाव कर जोर-जोर से चिल्लाई तो घर के लोग आए और मोहित को पकड़ लिये। तब मोहित अपने को छुडाते हुए भाग गया। पीडि़ता के रिपोर्ट पर आरोपी  के विरूद्ध कई धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी मोहित राम पैंकरा घरघोड़ा को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news