रायगढ़

कंचनपुर बेरियर पर फिर पकड़ाया गांजा 10 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
13-Aug-2021 5:36 PM
कंचनपुर बेरियर पर फिर पकड़ाया गांजा 10 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 13 अगस्त।
ओडिशा के सोनपुर जिले से गांजा की अवैध तस्करी को रोकने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर थाना प्रभारी द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। सप्ताहभर के भीतर सरिया पुलिस की यह तीसरी कार्रवाई है। इसी क्रम में कल सरिया पुलिस ने कंचनपुर बेरियर पर 10 किलो गांजा के साथ आरोपी को पकड़ा है। उक्त गांजा की तस्करी पड़ोसी प्रांत ओडिशा से की जा रही थी।

पुलिस के अनुसार 11 अगस्त को थाना प्रभारी सरिया निरीक्षक विवेक पाटले को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सफेद रंग की मोटर सायकल पर प्लास्टिक बोरी में अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री के लिये ला रहा है, जिस पर थाना प्रभारी स्टाफ के साथ कंचनपुर बेरियर के पास नाकेबंदी कर संदेही युवक का आने का इंतजार किये। नाकाबंदी के दौरान दोपहर करीब 3 बजे ओडिशा की ओर से कंचनपुर बेरियर के पास एक सफेद रंग के मोटर सायकल  क्रमांक-ओडी 15 के 5642 में एक व्यक्ति सवार होकर तेज रफ्तार से आते दिखाई दिया जिसके पास मोटर सायकल के पीछे में एक प्लास्टिक बोरा था। मोटर सायकल चालक को घेराबंदी कर रोके, पूछताछ करने पर युवक अपना नाम गणेसर बगरती (23) ठेंगानाल थाना डोंगरीपाली जिला सोनपुर ओडिशा का होना बताया तथा अनिल त्रिपाठी ग्राम ठेंगानाल थाना डोंगरीपाली जिला सोनपुर ओडिशा के पास से मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु लेकर आना बताया।

 तलाशी पर युवक के पास से 10 पैकेट गांजा प्रत्येक पैकेट में 01-01 किलो ग्राम का कुल वजन 10 किलो ग्राम किमती 50,000, एक मोबाईल (कीमती 7,000) पाया गया, जिसे उसके नई अपाचे बाइक (कीमती 1,20,000)  के साथ जब्ती की गई है। गांजा तस्कर गणेसर बगरती एवं मादक पदार्थ की अवैध ?बिक्री करने वाले अनिल त्रिपाठी के विरूद्ध थाना सरिया में 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा गया है

सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी सरिया निरीक्षक विवेक पाटले, सहायक उप निरीक्षक विमल यादव, आरक्षक खीरेन्द्र जलतारे, महादेव बंजारा, मोहन लाल पटेल, भगत राम टंडन की प्रमुख भूमिका रही है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news