रायगढ़

पुलिस ने फिर पकड़ा साढ़े 5 किलो गांजा, 2 बंदी
14-Aug-2021 3:04 PM
पुलिस ने फिर पकड़ा साढ़े  5 किलो गांजा, 2 बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 14 अगस्त।
पड़ोसी प्रांत ओडिशा से गांजा की तस्करी लगातार हो रही है। शुक्रवार को सरिया पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक के पास से साढ़े 5 किलो गांजा बरामद किया है।  
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल में दो लोग गांजे की तस्करी कर रहे है। सूचना मिलते ही सरिया पुलिस ग्राम बोरिद के पास बाइक में आ रहे युवकों कीतलाशी ली। तलाशी के दौरान मोटर सायकल सीजी 12- एन 8991में सवार 2 लोगों से 5.5 किलो गांजा कीमत 27500 मिला। पकड़े गए आरोपी में राम सरकार कश्यप (33) भदरीपाली थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा,  मनोज कुमार केवंट (22) कमरीद थाना सारागांव जिला जांजगीर चांपा शामिल है। पुलिस ने इनके पास से 5 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत 27, 500 रूपये आंकी गई है। अवैध गांजा व प्रयुक्त मोटरसाइकिल की जब्ती की गई है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news