रायगढ़

462 लोगों को लगा वैक्सीन
20-Aug-2021 6:18 PM
462 लोगों को लगा वैक्सीन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 20 अगस्त।
जिला कलेक्टर भीम सिंह के आदेश एवं एसडीएम नंद कुमार चौबे के निर्देश पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी संजय सिंह और रायगढ़ से आए खनिज अधिकारी ए बारिक और उनकी टीम, लायंस क्लब अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, लायंस दिनेश धनानिया के साथ बीएमओ, नगर पालिका कर्मचारी और स्वास्थ्य विभाग का अमला वैक्सीन लगाने के लिए महिला और पुरुष को घर घर से वैक्सीनेशन सेंटर ले जा रहे थे। प्रात: 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक कोविड टीकाकरण का कार्य तेजी से चल रहा था और नगर के 15 वार्डों में 462 लोगों ने प्रथम डोज और 84 दिन जिनके पूरे हो गए उन्होंने द्वितीय डोज वैक्सीन का लगवाया वहीं 82 वर्ष की महिला ने भी टीका करण करवाया। 

मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि सुबह से ही सभी टीकाकरण केंद्रों में नगर कर्मचारी निगरानी कर रहे थे और अपने आसपास के लोगों को टीकाकरण केंद्र आने की बात कर रहे थे। वहीं निगम का राजस्व अमला, उपअभियंता तारकेश्वर नायक, नगर पालिका परिषद के निर्वाचित जनप्रतिनिधि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष , लायंस क्लब अध्यक्ष मनोज अग्रवाल लायंस दिनेश धनानिया घर-घर जाकर लोगों को टीका लगाने के लिए प्रेरित कर रहे थे। साथ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानीन भी लोगों को केंद्र तक लाने में लगी हुई थी। आज वैक्सीन लगाने के लिए महिला और पुरुषों को इंतजार नहीं करना पड़ा। पार्षद अपने वार्ड के लोगों को फोन लगाकर टीके की उपलब्धता की जानकारी दे रहे थे। नगर पालिका क्षेत्र में वैक्सीन का महाअभियान था , इस अभियान में 462 लोगों ने वैक्सीन लगवाया। 

मुख्य नगरपालिका अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि रायगढ़ से आए खनिज अधिकारी ए बारिक के साथ ही साथ रायगढ़ से खनिज विभाग के अधिकारी आए हुए थे। एसडीएम नंद कुमार चौबे के मार्गदर्शन में तहसीलदार, बीएमओ, उपअभियंता नायक, लायंस क्लब अध्यक्ष मनोज अग्रवाल दिनेश धनानिया के साथ ही साथ शिक्षक, पार्षद, जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन, शिक्षक इन सब के सहयोग से सारंगढ़ नगर के 15 वार्ड में 462 लोगों को वैक्सीन लगाया गया। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news