रायगढ़

रेल लाइन लाने भाजपा ने सांसद से की मांग
21-Aug-2021 5:36 PM
रेल लाइन लाने भाजपा ने  सांसद से की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 21 अगस्त। 
स्थानीय नगर के भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी अपने साथियों के साथ सांसद गोमती साए से मुलाकात करने रायगढ़ पहुंचे। 
नगर के भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी अपने साथियों के साथ  सांसद गोमती साय से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन देते हुए जानकारी दिए कि पूर्व में सांसद विष्णु देव साय की पहल से झाड़सुगुड़ा व्हाया सारंगढ़ भाटापारा रेल मार्ग के लिए सर्वेक्षण कार्य केंद्र सरकार द्वारा पूरा करवाया जा चुका है। यहां तक कि उक्त मार्ग में आने वाले लोगों के जमीन शासन द्वारा खरीदी का कार्य भी प्रारंभ होने वाला था , लेकिन दुर्भाग्यवश वह कार्य प्रारंभ होने से पूर्व दम तोड़ दिया। सांसद उक्त कार्य को प्रारंभ करवाने की कृपा करें। 

सांसद साय को ज्ञापन सौंपने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष अमित अग्रवाल, उपाध्यक्ष सत्येंद्र बरगाह, अजय गोपाल, जितेंद्र गुप्ता, देव कहार, हरिनाथ खुटें, भूवन मिश्रा, देवेंद्र देवांगन, गणेश राम खर्रा  मनोज जायसवाल, जीवन लाल रात्रे, केरा बाई मनहर, जगन्नाथ पाणिग्रही, श्यामसुंदर रात्रे, कुलकित चंद्रा, मीरा धरम जोल्हे, मनोज लहरे, अजय जवाहर नायक, अवधेश ठेठवार, एस कुमार यादव, नरेश प्रधान, मकरम जयसवाल, अमित यादव, रागनी केशरबानी, गुडिय़ा थवाईत,  पिंकी पटेल  वंदना लहरे , राजेश जायसवाल , राम अवतार यादव , उधो निराला,  ओंकार तिवारी, हितेश  अजगल्ले , सरधा चौहान  ,संजू शर्मा , सतीश यादव , सतीश शर्मा के साथ ही साथ नगरपालिका के भाजपाई पार्षद व अन्य भाजपाई उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news