रायगढ़

शिक्षकों-कर्मचारियों की ओर ध्यान आकर्षित करे सरकार- संजय
24-Aug-2021 8:04 PM
शिक्षकों-कर्मचारियों की ओर ध्यान आकर्षित करे सरकार- संजय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 24 अगस्त। 
छग विद्यालयीन शिक्षक कर्मचारी संघ ने सेवा जतन और सरोकार के ध्येय से काम कर रही प्रदेश सरकार के मुखिया, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनायें भेज, छग के कर्मचारियों के प्रति भी सदाचार दिखाये जाने की अपील की है। 

संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय तिवारी ने श्री बघेल को भेजे अपने शुभ कामन संदेश में उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामन करते हुए प्रदेश के चहुमुखी विकास पर प्रसन्नता जताई है। 
श्री तिवारी ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री का ध्यान शिक्षकों कर्मचारियों की और आकर्षित करते हुए आग्रह किया है कि कर्मचारियों के महगाई भत्ते पदोन्नति करमोननति समयमान वेतनमान पुरानी पेंशन सहित सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति पर तत्काल निर्णय लिए जाने की आवश्यकता है, वर्तमान में किसान व्यापारी मजदूर सहित सभी वर्ग आल्हादित है किन्तु कर्मचारी वर्ग में नाराजगी है, जिसे 16 प्रतिशत मंहगाई भत्ता दे कर जन्म दिन का उपहार व पुरानी पेंशन आदि पर समयानुसार निर्णय लिया जा सकता है। 

संघ पदाधिकारियों रोहित साहु, उमेश साहु, भरत तम्बोली डोमार सिन्हा, शत्रुघन यादव, गणेश चंद्राकर, मंगलमूर्ति सोनी संतोष विश्वकर्मा, छवि साहु, पंकज दुबे अरविनद गिरीश प्रकाश साहु, तीरर्थ बंजारे, लोचन साहु, प्रेम धु्रव, मनिराम साहु, अशोक वर्मा, अब्दुल सलाम , नन्द्कुमार सिन्हा सहित अन्य शिक्षकों ने भी भूपेश बघेल को जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनायें प्रेषित करते हुए 16 फीसदी महंगाई भत्ते का आग्रह किया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news