रायगढ़

ईश्वरी विद्यापीठ में रक्षाबंधन
25-Aug-2021 9:38 PM
ईश्वरी विद्यापीठ में रक्षाबंधन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 25 अगस्त।
स्थानीय नगर के जनप्रतिनिधि और विभागीय कार्यालय के प्रमुख अधिकारियों को ईश्वरी विद्यापीठ  की बहनों द्वारा रक्षाबंधन पर्व पारंपरिक तरीके से मनाने हुए  बहनों ने अपनी भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर उनके दीर्घायु होने की कामना की। 

कंचन बहन ने बताया कि विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े , नगर पालिका अध्यक्ष अमित अग्रवाल के साथ एसडीएम नंद कुमार चौबे, एसडीओपी प्रभात पटेल, सीएमओ संजय सिंह, सीईओ अभिषेक बनर्जी , विकास खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सिदार, सारंगढ़ न्यायालय के न्यायाधीश एवं अन्य प्रतिष्ठित गणमान्य नागरिकों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की गई।

ईश्वरी विद्यापीठ की कंचन बहन ने बताया कि भगवान विष्णु वामन अवतार ले राजा बलि से तीन पग भूमि दान में मांगें। जिस पर राजा बलि ने भगवान विष्णु को तीन पग भूमि देने का वचन दियें। वचन अनुसार भगवान विष्णु ने विशालकाय स्वरूप बनाकर एक पग में धरती, दूसरे पग में स्वर्ग को नाप लिया, तथा तीसरे पग में अपने शरीर को नपा लिया। तब भगवान विष्णु ने राजा बलि की दानवीरता से प्रसन्न होकर वरदान दिया कि वे उन्हें रोज दर्शन देंगे। 

इस प्रकार भगवान विष्णु राजा बलि के द्वारपाल बन गए। मां लक्ष्मी राजा बलि को राखी बांधकर भाई बना ली, तथा कुछ मांगने के लिए राजा बलि ने कहा तब मां लक्ष्मी ने भगवान विष्णु की मांग लिया तब से रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाता है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news