रायपुर
रायपुर, 27 सितंबर। छत्तीसगढ़ कुष्ठ सेवाएं कर्मचारी संघ के तत्वावधान में 20 वर्षो से लं बित पदोन्नति और वेतनमान में सुधार को लेकर संघ के आव्हान पर आजाद चौक रायपुर स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा पर दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक मौन सत्याग्रह कर शासन का ध्यान आकर्षण करेंगे और मांग पूर्ति हेतु मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और प्रमुख सचिव के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन देंगे।
जारी विज्ञप्ति में संघ के प्रांताध्यक्ष चितरंजन साहा, संघ के कर्मचारी नेता अरुण शुक्ला, अविनाश शर्मा, सतीश तिवारी, सुनील गुप्ता, भरत साहू और के के थवाईत ने बताया है कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद 20 वर्षो में हमारी मांगो को शासन ने अनदेखा किया है। धरना, प्रदर्शन,चर्चा, ज्ञापन की हमेशा उपेक्षा हुई है। पदोन्नति के पद को डाइंग कैडर घोषित कर पदोन्नति को रोक दिया गया है। जबकि उच्चाधिकारी स्वयं स्वीकारते हैं कि इसमें त्रुटि हुई है,क्योकि पदोन्नति के पद डाइंग कैडर नहीं हो सकता।