जान्जगीर-चाम्पा

अजजा मोर्चा बैठक रांची में शामिल होंगी विद्या सिदार
21-Oct-2021 6:58 PM
अजजा मोर्चा बैठक रांची में शामिल होंगी विद्या सिदार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सक्ती, 21 अक्टूबर।
अनुसूचित जनजाति मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव की अध्यक्षता में 22 से 24 अक्टूबर तक झारखंड के रांची में होगी, जिसमें मध्यप्रदेश की सह प्रभारी एवं जिला पंचायत सदस्य विद्या सिदार भी शामिल होंगी। बैठक 22 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से आयोजित होगी। वहीं 23 व 24 अक्टूबर को सुबह 9.30 बजे से बैठक आयोजित होगी। दी कार्निवाल बिरसा मुंडा राजपथ न्यू अलकापुरी रांची में आयोजित इस कार्यशाला में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा महामंत्री बीएल संतोष एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय संगठक वी सतीश राष्ट्रीय महामंत्री एवं मोर्चा प्रभारी दिलीप सौंकिया का मार्गदर्शन मिलेगा। संगठनात्मक इस चुनावी तैयारी को लेकर प्रभारी तथा सह प्रभारियों को जानकारी दी जाएगी। बैठक में अनुसूचित जनजाति के राष्ट्रीय महामंत्री अशोक नेते भी शामिल होंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news