राजनांदगांव

नांदगांव में 5 और खैरागढ़ में 20 मतदान केंद्र
16-Dec-2021 5:45 PM
नांदगांव में 5 और खैरागढ़ में 20 मतदान केंद्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 16 दिसंबर।
नगर पालिक निगम उप निर्वाचन के लिए नगर पालिक निगम राजनांदगांव में वार्ड क्र. 17 तुलसीपुर में (निर्वाचकों) मतदाताओं की कुल संख्या 4 हजार 889 है। जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या 2 हजार 494 एवं पुरूष मतदाताओं की संख्या 2 हजार 395 है। वार्ड क्र. 17 के लिए ठाकुर प्यारे लाल सिंह पूर्व मा. शाला (नया भवन) मध्य भाग राजनांदगांव में 5 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

नगर पालिका परिषद खैरागढ़ आम निर्वाचन के लिए मतदाओं की कुल संख्या 21 हजार 983 है, जिसमें महिला मतदाओं की संख्या 11 हजार 280 एवं पुरूष मतदाताओं की संख्या 10 हजार 703 है। कुल 20 वार्ड के लिए 20 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। वार्ड क्र. 1 महात्मा गांधी वार्ड (पिपरिया) के लिए मतदान केन्द्र क्र. 01 शा. प्रा. शाला पिपरिया, वार्ड क्र. 2 रानी अवंतीबाई वार्ड (पिपरिया) के लिए मतदान केन्द्र क्र. 2 शा. प्रा. शाला नवीन पिपरिया, वार्ड क्र. 3 गंजीपारा वार्ड के लिए मतदान केन्द्र क्र. 3 शा. पॉलिटेक्निक खैरागढ़ उत्तर भाग, वार्ड क्र. 4 राजफैमिली वार्ड के लिए मतदान केन्द्र क्र. 4 शा. आंग्ल पूर्व मा. शाला खैरागढ़, वार्ड क्र. 5 ठाकुरपारा वार्ड के लिए मतदान केन्द्र क्र. 5 शा. कन्या प्रा. शाला पूर्व भाग खैरागढ़ को मतदान केन्द्र बनाया गया है। वार्ड क्र. 6 बरेठपारा वार्ड के लिए मतदान केन्द्र 6 शा. कन्या पूर्व मा. शाला पश्चिम खैरागढ़, वार्ड क्र. 7 महावीर स्वामी वार्ड (गोल बाजार) मतदान केन्द्र क्र. 7 शा. बहुउद्देशीय उ. मा. शाला पूर्व भाग खैरागढ़, वार्ड क्र. 8 तुरकारीपारा वार्ड के लिए मतदान केन्द्र क्र. 8 शा. बहुउद्देशीय उ.मा. शाला पश्चिम भाग खैरागढ़, वार्ड क्र. 9 ईतवारी बाजार वार्ड के लिए मतदान केन्द्र क्र. 9 शा. प्रा. शाला क्र. 1 पूर्व भाग खैरागढ़, वार्ड क्र. 10 गुरूघासीदास वार्ड (लालपुर) के लिए मतदान केन्द्र क्र. 10 शा. प्रा. शाला क्र. 1 पश्चिम भाग खैरागढ़ को मतदान केन्द्र बनाया गया है।

इसी तरह वार्ड क्र. 11 शीतला मंदिर वार्ड किल्ला पारा-धरमपुरा के लिए मतदान केन्द्र क्र. 11 शा. प्रा. शाला लालपुर खैरागढ़, वार्ड क्र. 12 अमलीपारा वार्ड के लिए मतदान केन्द्र क्र. 12 शा. प्रा. शाला धरमपुरा खैरागढ़, वार्ड क्र. 13 दीनदयाल उपाध्याय वार्ड (धनेली) के लिए मतदान केन्द्र क्र. 13 शा. प्रा. शाला अमलीपारा खैरागढ़, वार्ड क्र. 14 संत रविदास वार्ड (सोनेसरार) के लिए मतदान केन्द्र क्र. 14 शा. प्रा. शाला धनेली खैरागढ़, वार्ड क्र. 15 सुभाषचंद्र बोस वार्ड (अमलीडीहखुर्द) के लिए मतदान केन्द्र क्र. 15 शा. प्रा. शाला सोनेसरार खैरागढ़ को मतदान केन्द्र बनाया गया है। वार्ड क्र. 16 शहीद निकेश यादव वार्ड के लिए मतदान केन्द्र क्र. 16 शा. प्रा. शाला अमलीडीहखुर्द खैरागढ़, वार्ड क्र. 17 दाऊचौरा वार्ड के लिए मतदान केन्द्र क्र. 17 शा. प्रा. शाला दाऊचौरा उत्तर भाग खैरागढ़, वार्ड क्र. 18 डॉ. भीमराव अम्बेडकर वार्ड के लिए मतदान केन्द्र 18 शा. प्रा. शाला दाऊचौरा दक्षिण भाग खैरागढ़, वार्ड क्र. 19 गोकुल नगर वार्ड (टिकरापारा) के लिए मतदान केन्द्र क्र. 19 शा. प्रा. शाला टिकरापारा खैरागढ़, वार्ड क्र. 20 सिविल लाईन वार्ड (सिविल लाइन-खम्हरिया) के लिए मतदान केन्द्र क्र. 20 शा. कन्या उ. मा. शाला खैरागढ़ को मतदान केन्द्र बनाया गया है। मतदाता अपने संबंधित मतदान केन्द्र में मतदान कर सकते हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news