राजनांदगांव
![चिकित्सा शिविर में सैकड़ों लाभान्वित चिकित्सा शिविर में सैकड़ों लाभान्वित](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1721987708jn__21.jpg)
राजनांदगांव, 26 जुलाई। प्राकृतिक चिकित्सा का कार्य ईश्वरीय सेवा का कार्य है, इसमें ईश्वर की कृपा का विशेष योगदान होता है। उक्त उद्गगार कंचन सेवा संस्थान उदयपुर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शर्मा ने सिंधु भवन में आयोजित प्राकृतिक चिकित्सा शिविर के उद्घाटन सत्र में व्यक्त किया। पूज्य पंचायत हेमु कालानी नगर के अध्यक्ष मन्नूमल मोटलानी ने बताया कि कंचन सेवा संस्थान उदयपुर के सुप्रसिद्ध डॉ. शर्मा द्वारा अपनी टीम के साथ प्राकृतिक चिकित्सा शिविर में सिंधु भवन में 225 मरीज का इलाज किया। सभी ने प्राकृतिक चिकित्सा की प्राचीन परंपरागत विधि से घुटने दर्द, कमर दर्द एवं विभिन्न प्रकार की बीमारियों के लिए रामबाण नुस्खा बताया। कई लोगों ने अपने असाध्याय बीमारियों को इलाज के बाद आराम पाने पर प्रसन्नता जाहिर की। उक्त जानकारी पूज्य सिंधी पंचायत के मीडिया प्रभारी अर्जुन गंगवानी ने दी।