राजनांदगांव

मेयर ने किया जिला स्तरीय फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन
18-Dec-2021 5:18 PM
मेयर ने किया जिला स्तरीय फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन

राजनांदगांव, 18 दिसंबर। महापौर हेमा देशमुख ने राज्य शासन के 3 वर्ष पूरा होने पर शुक्रवार को कलेक्टोरेट में जिला स्तरीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा उपस्थित थे। प्रदर्शनी में जिला जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है। महापौर श्रीमती देशमुख और कलेक्टर श्री सिन्हा ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज 3 वर्ष पूरा हुआ है। सरकार के 3 साल बेमिसाल में हर क्षेत्र में कार्य हुआ है। मुख्यमंत्री ने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को पूरा किया। उन्होंने कहा कि अब हम कहते हैं गढ़हत हन छत्तीसगढ़। किसानों की खुशहाली के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना, बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा उपलब्ध कराने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नागरिकों को रोजगार देने, गोधन न्याय योजना, बिजली बिल हॉफ, जल जीवन मिशन योजना के तहत सभी को घर तक पानी, सडक़, रोका छेका अभियान के तहत किसानों को लाभ देने जैसे नये आयाम शासन रख रही है।  कुपोषण दूर हो रहा है।

कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि राज्य शासन के 3 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित फोटो प्रदर्शनी में प्रदेश की उपलब्धियों के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की जानकारी दी गई है। इस फोटो प्रदर्शनी में शासन के महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। जिससे जनसामान्य लाभान्वित होंगे। बिजली बिल हॉफ योजना के अंतर्गत 40 लाख उपभोक्ताओं को 2145 करोड़ रुपए की राहत मिली है। मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत जिले में व्यापक रूप से वृक्षारोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का विवरण पुस्तिका एवं पाम्पलेट के रूप में दिया जा रहा है, जिसे पढक़र नागरिक योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभ ले सके।

इस अवसर पर विनय झा, चम्पू गुप्ता, गणेश पवार, अरविन्द्र वर्मा, प्रभात गुप्ता, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, उप संचालक जनसंपर्क डॉ. उषा किरण बड़ाईक, सहायक सूचना अधिकारी निखलेश देवांगन, विदेशीलाल परजा, प्रवीण रंगारी, मच्छेन्द्र महाले,  आनंद सागर चतुर्वेदी, भूपेन्द्र साहू, विजय उजवने  सहित नागरिकगण उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news