राजनांदगांव

युवा मोर्चा ने खैरागढ़ में किया जनसंपर्क, निकाली बाईक रैली
18-Dec-2021 5:59 PM
युवा मोर्चा ने खैरागढ़ में किया जनसंपर्क, निकाली बाईक रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 18 दिसंबर। खैरागढ़ नगर पालिका चुनाव में राजनांदगांव जिला युवा मोर्चा की टीम ने वार्डों में चुनाव प्रचार एवं वार्ड में घर-घर जनसंपर्क किया। साथ ही खैरागढ़ युवा मोर्चा मंडल ने शानदार बाइक रैली का आयोजन किया।

गत् दिनों प्रचार के दौरान प्रदेश युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य आलोक श्रोती, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह, प्रदेश आमंत्रित सदस्य अनुराग चौरसिया, जिला युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष नीरज यादव, उपाध्यक्षगण गोविंद देवांगन, विवेक शर्मा, आशीष डोंगरे, देवा झा, जिला मंत्रीगण पिंटू वर्मा, ज्ञानेश गुप्ता, आयाश सिंह बोनी, शिवम यादव, छुईखदान मंडल अध्यक्ष ललित जैन, प्रशिक्षण प्रमुख अंकित खंडेलवाल, प्रवक्ता जय शर्मा, प्रचार-प्रसार प्रमुख अनिल शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी जोनी रंगारे, दुर्गेश साहू, जयंत साहू, कार्यालय सह प्रभारी जश्मीत भाटिया, पैमन अग्रवाल, सूरज नायक, जैनेन्द्र जंघेल, रवि ठाकुर, अभिषेक पांडेय, प्रवीण शुक्ला, चिंकी श्रीवास्तव सहित युवा मोर्चा जिले के पदाधिकारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news