राजनांदगांव

एफआईआर के विरोध में भाजयुमो ने थाना घेरा, रद्द करने की मांग
27-Dec-2021 4:52 PM
एफआईआर के विरोध में भाजयुमो ने थाना घेरा, रद्द करने की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 दिसंबर।
भाजपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव के मार्गदर्शन व जिला भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में जिला भाजयुमो अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह के नेतृत्व में खैरागढ़ थाना का रविवार को घेराव कर भाजपा नेताओं पर दर्ज एफआईआर रद्द किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में जिलेभर के सैकड़ों भाजयुमो कार्यकर्ता शामिल हुए। साथ ही प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इशारे पर भाजपा नेताओं के विरुद्ध राजनीतिक द्वेष को लेकर की जा रही कार्रवाई का विरोध किया।

भाजपा नेताओं का आरोप है कि नगर पालिका परिषद खैरागढ़ के चुनाव की मतगणना के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने मतगणना में गड़बड़ी की। भाजपा पार्षद प्रत्याशियों की मांग और निवेदन पर भी कई वार्डों की मतगणना दोबारा नहीं की गई। जबकि वार्ड क्र. 4 जहां भाजपा -कांग्रेस के पार्षदों को बराबर मत मिले थे। वहां कांग्रेस के प्रत्याशी की मांग तत्काल स्वीकार कर पुनर्गणना कर दी गई और कांग्रेस प्रत्याशी को एक मत से विजयी भी घोषित कर दिया गया। इस विषय को लेकर भाजपा नेता सक्षम अधिकारी से बातचीत करना चाहते थे, लेकिन उन्हें रोका जाता रहा। भाजपा प्रत्याशियों का पुनर्गणना आवेदन नहीं लिया गया। वैधानिक अधिकारों से प्रत्याशियों को वंचित किया गया। इस तरह कांग्रेस सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने भाजपा नेता व जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित अन्य भाजपा नेताओं/ कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज की है। भाजपा ने इसे दबाव और राजनीतिक द्वेष के तहत की गई कार्रवाई करार देते तत्काल एफआईआर रद्द करने की मांग रखी है। इसे लेकर रविवार को खैरागढ़ थाने का घेराव किया गया और पुलिस अधिकारियों से चर्चा उपरांत ज्ञापन सौंपा गया। इससे पहले खैरागढ़ स्थित भाजपा कार्यालय से रैली निकली। वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजयुमो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए और नारेबाजी करते अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव, कोमल जंघेल, हेमंत शर्मा, उपाध्यक्ष रमेश पटेल, अनिल अग्रवाल, सर्वेश सिंह, राजेश श्यामकर, किशुन यदु, जिला भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह, डिकेश साहू, राकेश ठाकुर, टीके चंदेल, हरप्रसाद वर्मा, संदीप, भूपेंद्र साहू, कोमल वर्मा, गणेश सिन्हा, संतू धर्मगुड़े, विवेक शर्मा, आशीष द्विवेदी, गोलू गुप्ता, सुमित भाटिया, प्रिंस कक्कड़, देवा झा, शिवम वर्मा आदि मौजूद थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news