राजनांदगांव

प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष की अनिल को मिली जिम्मेदारी
01-Jan-2022 4:23 PM
प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष की अनिल को मिली जिम्मेदारी

गंडई, 1 जनवरी। नगर के अनिल अग्रवाल को अग्रवाल समाज के अंतरराष्ट्रीय युवा अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष का पद दिया गया। उक्त पद पर नियुक्ति के बाद सोशल साइट्स में अनिल को लगातार बधाई संदेश दिया जा रहा है।

ज्ञात हो कि अंतराष्ट्रीय युवा अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष अमित चौधरी ने प्रदेश इकाई में नई नियुक्ति की है, जिसमें गंडई निवासी अनिल अग्रवाल को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर आसीन किया गया है।

ज्ञात हो कि अनिल अग्रवाल भाजपा के सक्रिय नेता हैं। उन्होंने विभिन्न पदों पर सफलतापूर्वक कार्य किया है। सामाजिक क्षेत्र में भी लगातार उनकी अहम भूमिका रहा है। अनिल अग्रवाल की माता विजया रानी अग्रवाल अग्रवाल समाज महिला मंडली की 15 सालों तक अध्यक्ष रही हंै। इस प्रकार अंतरराष्ट्रीय युवा अग्रवाल सम्मेलन ने दूरदर्शिता के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनिल अग्रवाल को पद दिया है। उम्मीद जताया जा रहा है कि समाज के कार्यों सहित सर्वसमाज के लिए उक्त पद पर रहते अनिल अग्रवाल बेहतर कार्य करेंगे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news