राजनांदगांव

सेवानिवृत्त तारम और यादव को दी विदाई
01-Jan-2022 5:07 PM
सेवानिवृत्त तारम और यादव को दी विदाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 जनवरी।
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा शुक्रवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सहायक अधीक्षक प्रमोद शंकर तारम सहायक अधीक्षक एवं भृत्य चुम्मन लाल यादव के सेवानिवृत्त होने पर आयोजित विदाई समारोह में शामिल हुए।

कलेक्टर ने सहायक अधीक्षक श्री तारम एवं भृत्य श्री यादव के स्वस्थ, सुदीर्घ एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के वर्षों पुराने अनुभव का लाभ नए कर्मचारियों को मिलता है और उनके अनुभवों से नए कर्मचारी बहुत कुछ सीखते है। उन्होंने कहा कि अधीक्षक का पद महत्वपूर्ण होता है। जिसमें बहुत से कार्य  एवं जिम्मेदारी होती है। अधीक्षक को सदैव अनुशासन से कार्य करना होता हैैै। श्री तारम व श्री यादव ने अपनी जिम्मेदारी अच्छी तरह निभाई है। जीवन में सेवानिवृत्ति नहीं होती यह एक अवस्था से दूसरी अवस्था में प्रवेश करने की प्रकिया है। सभी शासकीय कर्मचारी एक न एक दिन सेवानिवृत्त होते हैं, किन्तु उसके बाद भी जीवन में सक्रिय रहकर बहुत से कार्य कर सकते हैं। कलेक्टर ने शाल एवं श्रीफल देकर  सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया।

गौरतलब है कि कार्यालय कलेक्ट्रोरेट के सहायक अधीक्षक के पद पर कार्यरत प्रमोद शंकर तारम व भृत्य चुम्मन लाल यादव अपनी शासकीय सेवा पूर्ण कर कलेक्टर कार्यालय राजनांदगांव से सेवानिवृत्त हुए। श्री तारम की प्रथम नियुक्ति 19 दिसम्बर 1980 से 31 दिसम्बर 2021 तक कुल 41 वर्ष की सेवा देकर सेवानिवृत्त हुए। वहीं श्री यादव 1 जनवरी 1988 से 31 दिसम्बर 2021 तक कुुल 33 वर्ष की शासकीय सेवा देकर सेवानिवृत्ति हुए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, संयुक्त कलेक्टर वीरेन्द्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर इंदिरा देवहारी, संयुक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय एवं कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news