राजनांदगांव

कांग्रेस-भाजपा को क्रॉस वोटिंग का डर
02-Jan-2022 1:23 PM
कांग्रेस-भाजपा को क्रॉस वोटिंग का डर

   खैरागढ़ नगर पालिका अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव 5 को   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनंादगांव, 2 जनवरी।
खैरागढ़ नगर पालिका के चुनाव में पार्षदों की संख्या के लिहाज से बराबरी में पहुंचे भाजपा-कांग्रेस में फूट की आशंका से घबराहट  बढ़ गई है। दोनों पार्टी से 10-10 पार्षद चुनकर आए हैं। इस आंकड़े के कारण अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की कुर्सी दिलचस्प हो गई है।

कांग्रेस और भाजपा अपने पार्षदों को कड़ी सुरक्षा में रखी हुई है। दोनों दल के पार्षद फिलहाल नए साल का जश्न मनाने के आड़ में आला नेताओं के साथ बाहर हैं। पांच जनवरी मंगलवार को अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव प्रस्तावित है। यानी 4 जनवरी की देर रात तक सभी पार्षद खैरागढ़ पहुंचेंगे और दूसरे दिन चुनाव में भाग लेंगे।
दोनों पार्टियों का दावा है कि क्रॉस वोटिंग होना संभव नहीं है। जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस के सांगठनिक नेता भाजपा से ही क्रॉॅस वोटिंग होने की संभावना को प्रबल मानते अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा तय मान रहे हैं। यह भी चर्चा है कि कांग्रेस के साथ भाजपा के कुछ पार्षद संपर्क में है। इसी तरह भाजपा की ओर से भी इस तरह के दावे किए जा रहे हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि पूरी कर्मठता और निष्ठा के साथ चुनाव जीतकर पार्षद निर्वाचित होने वाले किसी भी पार्षद का पार्टी के विरोध में जाना संभव नहीं है।

व्यक्तिगत रूप से पार्षदों के जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह से बेहतर संबंध होने की वजह से भाजपा में फूट पडऩे की संभावना को खारिज किया जा रहा है। हालांकि अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की कुर्सी पर दोनों पार्टी अपना कब्जा करने का इरादा रखकर रणनीति बनाने में जुटी हुई है। कांग्रेस के लिए यह प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। कांग्रेस किसी भी स्थिति में अपना कब्जा छोडऩा नहीं चाह रही है। यही स्थिति भाजपा के लिए भी है।

भाजपा के इस चुनाव को विक्रांत सिंह के निजी प्रतिष्ठा से जोडकऱ देखा गया है। विक्रांत ने पूरी ताकत झोंककर सत्ता के खिलाफ लड़ाई की है। कुल मिलाकर 5 जनवरी को दोपहर तक खैरागढ़ पालिका की कुर्सी पर अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का मनोनयन हो जाएगा। ऐसे में सियासी दांव-पेंच के जरिए दोनों पार्टी एक-दूसरे को शिकस्त देने के लिए पूरा जोर लगा रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news