राजनांदगांव

सिविल लाइन खैरागढ़ माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित
03-Jan-2022 11:33 AM
सिविल लाइन खैरागढ़ माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 02 जनवरी।
अनुविभागीय दंडाधिकारी खैरागढ़ लवकेश धु्रव ने  नगर पालिका निगम खैरागढ़ क्षेत्र अंतर्गत सिविल लाइन खैरागढ़ के 1 पॉजीटिव मरीज पाए जाने के कारण सिविल लाइन खैरागढ़ में पॉजीटिव प्रकरण के वर्तमान निवास स्थल से 100 मीटर की परिधि को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। वर्तमान में वैश्विक स्तर पर फैले कोरोना वॉयरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रभारी अधिकारी द्वारा माइक्रो कंटेनमेंट जोन में घर पहुंच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दर पर की जाएगी। माइक्रो कंटेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोडक़र सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। माइक्रो कंटेनमेंट जोन की निगरानी हेतु लगातार पुलिस पेट्रोलिंग की जाएगी। खंड चिकित्सा  अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में स्वास्थ्य की निगरानी एवं निर्देशानुसार सैम्पल इत्यादि जांच के लिए लिया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। कम्युनिटी सर्विलेंस टीम द्वारा पॉजीटिव प्रकरण के वर्तमान निवास स्थल से चारो दिशा में 50-50 घरों का तथा कॉलोनी परिसर में आए लक्षण वाले समस्त लोगों का एक्टिव सर्विलेंस कर सर्दी, खांसी, बुखार एवं सांस लेने में तकलीफ वाले व्यक्तियों की सूची खंड चिकित्सा अधिकारी को प्रेषित करेंगे।

इसके लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं जिनमें तहसीलदार खैरागढ़ प्रीतम साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी खैरागढ़ सीमा बख्शी, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग खैरागढ़ ऋतु खरे, खण्ड चिकित्सा अधिकारी सिविल अस्पताल खैरागढ़ डॉ. विवेक बिसेन, परियोजना अधिकारी एकीकृत महिला एवं बाल विकास विभाग नीरू सिंह, विकासखंड शिक्षा अधिकारी खैरागढ़ महेश भुआर्य, थाना प्रभारी खैरागढ़ राजेश साहू प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news