राजनांदगांव

नारी दोनों घर को सम्हालती हैं, इसलिए नारायणी-हेमा
03-Jan-2022 5:19 PM
नारी दोनों घर को सम्हालती हैं, इसलिए नारायणी-हेमा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 जनवरी।
साल के अंतिम दिन स्थानीय कस्तूरबा भवन में कस्तूरबा महिला मंडल की अध्यक्ष शारदा तिवारी के नेतृत्व में आराधाना मंच, अभिलाषा खंडेलवाल महिला मंडल, माहेश्वरी महिला मंडल, कसौधन महिला मंडल,  गुजराती महिला मंडल आदि द्वारा बीते वर्ष की विदाई और नए 2022 का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गगया। इसमें योग अध्यात्म ज्योतिष से लेकर खेलकूद जैसे आयोजन किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर हेमा देशमुख व अध्यक्षता एएसपी सुरेशा चौबे ने की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती देशमुख ने नए साल 2022 की शुभकामनाएं देते कहा कि राक्षस दानवों का अत्याचार बढऩे पर देवताओं के पस्त होने पर उस मातृ शक्ति को याद किया जाता था, जो दुर्गा, काली, चंडिके के रूप में आकर दुष्ट दानवों का संहार करती थी। आज भी महिला शक्ति उसी तरह प्रणम्य बनी हुई है। यह मातृशक्ति जब मायका व ससुराल को अच्छी तरह से संभालती है तो नारायणी व महालक्ष्मी कहलाती है और जब उग्र हो जाती है तो दुर्गा, काली, चंडिके से कम नहीं रहती। उन्होंने महिला शक्तियों को अपने अंदर का देवत्व जगाने की अपील की।

अध्यक्षता करते एएसपी सुरेशा चौबे ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते कहा कि दिन अच्छे होते हैं तो ऐसे ही गुजर जाते हैं, जब दिन बुरे होते हैं तो कठिनता से गुजरती है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के दो साल ऐसे ही गुजरे हैं, अभी फिर से कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन के रूप में  आ रहा है। इससे सतर्क व सावधान रहने की जरूरत है।

कार्यक्रम के प्रारंभ में ज्योतिषाचार्य पं. सरोज द्विवेदी ने महिला शक्ति को महादुर्गा महालक्ष्मी के रूप में नमन करते कहा कि महिलाएं आज क्या नहीं कर सकती। हर क्षेत्र में वह कीर्तिमान स्थापित कर रही है।  

इस दौरान छत्तीसगढ़ी साहित्य समिति अध्यक्ष आत्माराम कोशा का शाल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया। इस दौरान शोभारानी चौरसिया, अनिता जैन, माया अग्रवाल, विद्या पांडे, उषा खंडेलवाल ने योगा के संबंध में जानकारी दी।

कार्यक्रम में कस्तूरबा महिला मंडल की संरक्षक सरस्वती माहेश्वरी, अध्यक्ष शारदा तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष कंचन चौबे, सचिन आशा गुप्ता, शोभारानी चौरसिया समेत आशा गुप्ता, सुषमा गुप्ता, माया गुप्ता, किरण अग्रवाल, निशा बेन, तृप्ति चतवानी,  सरिता भोजवानी, गीता देवी डागा, शोभा चोपड़ा, सरला पांडे, अर्पिता मिश्रा समेत अन्य लोग शाामिल थे। आभार प्रदर्शन मंडल की कार्यकारी अध्यक्ष कंचन चौबे ने किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news