राजनांदगांव
उल्लेखनीय योगदान देने वालों का सम्मान
03-Jan-2022 5:29 PM
![उल्लेखनीय योगदान देने वालों का सम्मान उल्लेखनीय योगदान देने वालों का सम्मान](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1641211155G_LOGO-001.jpg)
राजनांदगांव, 3 जनवरी। सेवाभावी संस्था उदयाचल ने अपने 53वें स्थापना दिवस पर कला, साहित्य, संगीत, खेल व अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वालों का सम्मान किया। इस वर्ष 2021 में साहित्य के क्षेत्र में नंदूलाल चोटिया सम्मान पदमलोचन शर्मा को दिया। साथ ही ठा. हीरासिंह गौतम सम्मान लोक गायक महादेव हिरवानी, खेल के क्षेत्र में तीरंदाजी गुरू हीरू साहू व तथागत पांडे को नगर गौरव सम्मान सहित अन्य समाजसेवी संस्थाओं को सम्मानित किया। इससे छत्तीसगढ़ साहित्य समिति के कवि/साहित्यकारों एवं लोककला धर्मियों ने हर्ष व्यक्त किया। उक्त जानकारी युनुस ने दी।