राजनांदगांव

संतोष सिंह नांदगांव के नए पुलिस कप्तान
03-Jan-2022 8:16 PM
संतोष सिंह नांदगांव के नए पुलिस कप्तान

मौजूदा एसपी डी. श्रवण 6वी बटालियन के कमाडेंट
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 जनवरी।
राज्य सरकार ने सोमवार शाम को एक प्रशासनिक फेरबदल में राजनांदगांव समेत अन्य जिलों के एसपी का तबादला कर दिया। नए आदेश में कोरिया में पदस्थ संतोष सिंह को राजनांदगांव का नया पुलिस कप्तान नियुक्त किया है। 2011 बैच के संतोष सिंह पुलिस महकमें में सटीक पुलिसिंंग के चलते अच्छी साख है। बतौर एसपी सिंह का राजनांदगांव छठवां जिला होगा।

क्लिक करें और यह भी पढ़ें : छह जिलों के एसपी बदले गए

इससे पहले वह कोंडागांव, महासंमुद, रायगढ़ और कोरिया में पदस्थ रहे है। राजनांदगांव जैसे नक्सल क्षेत्र में पदस्थापना को लेकर सिंह के लिए बड़ी उपलब्धि है। सिंह मौजूदा एसपी डी. श्रवण का स्थान लेगें। श्रवण का करीब डेढ़ साल एसपी रहते हुए कई मोर्चो में शानदार कार्यकाल रहा। श्रवण को रायगढ़ स्थित 6वीं बटालियन में कमाडेंट की जिम्मेदारी दी गई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news