राजनांदगांव

बारिश-कोहरे से सर्द हुआ मौसम
10-Jan-2022 2:48 PM
बारिश-कोहरे से सर्द हुआ मौसम

सुबह बारिश के साथ दिनभर रही धुंध

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 जनवरी।
मौसम ने एक बार फिर अपना रूख बदला है। बदले हुए मिजाज के साथ सोमवार को बारिश के बाद दिनभर धुंध रही। कोहरे और बारिश के चलते फिर से मौसम सर्दीला हो गया। रविवार शाम ढ़लते ही एकाएक ठंडी हवाएं चलने लगी। रात के बाद सोमवार सुबह बारिश होने से मौसम काफी बदल गया। वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में लगातार नमी का असर होने के कारण प्रदेश सहित अन्य प्रांतों में भी बारिश की संभावना बढ़ गई है। वर्तमान में चक्रवाती सिस्टम का घेरा राजस्थान के आसपास बना हुआ है। जिससे दो दिन तक छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों के साथ-साथ नांदगांव जिले में भी बारिश की संभावना बढ़ गई है। राजनांदगांव जिले में बेमौसम बारिश होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई थी। एक बार फिर मानसून के बदले मिजाज ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है। रविवार को शाम से ही ठंडी हवाएं चल रही है। आसमान में भी बादलों की अच्छी खासी उपस्थिति देखने को मिल रही है। अचानक मौसम में आए बदलाव से लोगों की परेशानियां भी बढ़ी है। बारिश हुई तो फसलों को फिर नुकसान हो सकता है। अचानक मौसम में आए बदलाव तथा ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज  की जा रही है।

सोमवार को धुंध और आसमान में बादलों के बीच बारिश होने से लोगों को लोगों को ठंडी हवाओं से ठंड का अहसास हुआ। वहीं बारिश से बचने के लिए लोगों ने छाता और रैनकोट का भी सहारा लिया। सडक़ों में चलने वाले लोगों ने जहां बारिश से बचने दुकानों और मकानों के प्लेटफार्म में सहारा लिया। वहीं कुछ लोग शहर से गुजरने वाले फ्लाई ओवर के नीचे आसरा लिए। इधर बेमौसम बारिश होने से शहर में फुटपाथ में दुकान लगाने वाले व्यापारी अपनी दुकानें नहीं लगाए पाए। अचानक मौसम में आए बदलाव तथा ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को शीतलहर से जूझना पड़ेगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news