राजनांदगांव

उत्तर-दक्षिण भाजयुमो की कार्यकारिणी घोषित
12-Jan-2022 3:46 PM
उत्तर-दक्षिण भाजयुमो की कार्यकारिणी घोषित

  उत्तर की सज्जन और दक्षिण की प्रखर सम्हालेंगे कमान   
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 12 जनवरी।
भाजपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव, भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष अतुल रायजादा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह, भाजयुमो उत्तर मंडल अध्यक्ष सज्जन सिंह ठाकुर व भाजयुमो दक्षिण मंडल अध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव ने भाजयमो उत्तर और दक्षिण मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा की।

कार्यकारिणी में उत्तर मंडल में उपाध्यक्ष 7 व दक्षिण में 8, उत्तर व दक्षिण में महामंत्री व कोषाध्यक्ष क्रमश: 2-2 एवं 1-1 हैं। वहीं उत्तर मंडल में सह कोषाध्यक्ष   2 व दक्षिण में 3, प्रवक्ता एक-एक व मंत्री उत्तर में 7 व दक्षिण में 8, कार्यालय मंत्री दोनों में 3-3 है। इसके अलावा कार्यालय मंत्री, मीडिया प्रभारी, सह मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी, कन्या शक्ति संयोजिका,  शासकीय स्वाध्याय योजना प्रभारी, प्रशिक्षण प्रमुख, प्रचार-प्रसार प्रमुख के अलावा उत्तर में 33 कार्यकारिणी सदस्य तथा दक्षिण मंडल में 32 सदस्यों की नियुक्ति की गई है। साथ ही विशेष आमंत्रित सदस्य व स्थाई आमंत्रित सदस्यों को भी शामिल किया है।

भाजयुमो उत्तर मंडल में अध्यक्ष सज्जन सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष अंशुल श्रीवास्तव, दीपक त्रिपाठी, आशु डहरिया, आशु कसार, अभिषेक यदु, त्रिकेश्वर सिंह ठाकुर व विजेन्द्र प्रताप आर्य, महामंत्री कमलेश लहरे व आदित्य पराते, कोषाध्यक्ष अमन जायसवाल, सहकोषाध्यक्ष हिमांशु सिंह ठाकुर व विनय  वारके, प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव एवं मंत्री के रूप में सूरज गुप्ता, गोलू सोनी, साकेत वैष्णव, पंकज वर्मा, जय वैष्णव, हिमांशु पात्रे तथा गुरप्रीतत सिंह बग्गा को शामिल किया गया है।
इसी तरह दक्षिण मंडल में अध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव,  उपाध्यक्ष में रवि साहू, अभिषेक पांडेय, नितेश नायक, सुवितेश श्रीवास्तव, हिमांशु सोनवानी, प्रवीण शुक्ला, सोमेश मानिकपुरी व सत्यम मिश्रा, महामंत्री आशीष जैन व प्रहलाद सिन्हा, कोषाध्यक्ष साहिल गोलछा, सहकोषाध्यक्ष अरविंद बैद, संभव बैद व राहुल गुप्ता, प्रवक्ता नीरज शर्मा एवं मंत्री के रूप में मनोज साहू, जैकी सोनकर, अमितेष झा, नोहर साहू, रवि राजपूत, आदित्य साहू, सोहन साहू तथा कृष्णा निषाद को शामिल किया गया है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news