राजनांदगांव

भूपेश सरकार करें किसानों के साथ न्याय
12-Jan-2022 3:54 PM
भूपेश सरकार करें किसानों के साथ न्याय

धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाई जाए-घासीराम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 12 जनवरी।
जिला भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री घासीराम साहू ने बेमौसम हो रही बारिश को देखते हुए शासन एवं प्रशासन से अपील करते कहा कि धान खरीदी की समय-सीमा बढ़ाई जाए।  उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जिले के किसानों का धान खरीदी एक दिसंबर से प्रारंभ किया जा चुका है।

पिछली बार बारिश होने के कारण धान उपार्जन केंद्रों में लगभग सप्ताहभर धान खरीदी प्रभावित रही। इससे प्रभावित किसान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर अपना धान बेचने की बाट जोह रहे हैं, जो अभी भी दुविधा की स्थिति में है। उन्होंने कहा कि किसानों की दुर्गति के लिए भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है।

महामंत्री श्री साहू ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि आज जिले में किसानों के जो हालात हैं, उनके लिए राज्य सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है। भाजपा द्वारा यह बार-बार मांग की गई थी कि धान खरीदी एक नवंबर से प्रारंभ की जाए, लेकिन कांग्रेस सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंगी। परिणाम सबके सामने है, किसान अन्नदाता परेशान है किसानों की माली हालत खराब हो गई है। जिले में बारिश ने फिर धान खरीदी रोकी, जिससे बचे किसान चिंतित हंै। किसानों के सामने आ रही परेशानी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। जिन किसानों को धान बेचने के लिए समिति में टोकन दिया जा चुका है, किन्तु मौसम के बिगड़े मिजाज के चलते धान की खरीदी बंद हो गई है। किसानों को सोसाइटी में बार-बार चक्कर लगाना पड़ रहा है। बेमौसम बारिश के कारण जिले के कई उपार्जन केंद्र में धान भीगा है और अपना विक्रय नहीं कर पाए हैं। रबी फसल पूरी तरीके से नष्ट हो गई है।

साथ ही सब्जी की फसल में भारी नुकसान में कुल मिलाकर पूरे छत्तीसगढ़ किसान पर बेमौसम बारिश प्रकृति की मार से जूझ है। ऐसे में राज्य सरकार किसानों को उचित मुआवजा दें, ताकि किसानों के हुए नुकसान का भरपाई हो सके।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news