राजनांदगांव

सरोज और अभिषेक के खिलाफ राज्य सरकार साजिश करने में तूली-मोनू
29-Jan-2022 4:20 PM
सरोज और अभिषेक के खिलाफ  राज्य सरकार साजिश करने में तूली-मोनू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 जनवरी।
सांसद संतोष पांडेय व पूर्व सांसद अभिषेक सिंह को कवर्धा पुलिस द्वारा फरार घोषित किएजाने पर भाजपा में आक्रोश है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह ने बयान जारी करते कहा कि कवर्धा में साम्प्रदायिक हिंसा और तनाव के मामले में भाजपा नेताओं पर पहले तो फर्जी मामले  दज किए गए और अब भाजपा नेतृत्व के खिलाफ षडयंत्र रचा जा रहा है। पुलिस प्रशासन जो आए दिन सांसद संतोष पांडेय व पूर्व सांसद अभिषेक सिंह को सार्वजनिक कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करा रही है। वहीं इन्हें फरार बता रहे हैं। मोनू ने सरकार को धृतराष्ट्र और पुलिस को गांधारी की संज्ञा देते कहा कि भूपेश सरकार ये न भूले कि कौरवों का हश्र क्या हुआ था।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोनू ने कहा कि भाजपा नेताओं पर जबरिया आपराधिक मामले थोपे जा रहे हैं। उन्हें जनता के बीच बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।

भूपेश सरकार कानून से खिलवाड़ करते इसका इस्तेमाल अपने स्वार्थ के लिए कर रही है। हद तो यह है कि सरकार और पुलिस इसके लिए खुद को ही अंधा साबित करने से भी पीछे नहीं हट रही। उन्होंने कहा कि सांसद संतोष पांडेय और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के खिलाफ  रचा जा रहा चक्रव्यूह टीक नहीं पाएगा।

मोनू ने कहा कि कवर्धा की हिंसा सरकार के नकारापन और स्वार्थी राजनीतिक सोच का ही परिणाम थी। भाजपा और भाजपा नेता ऐसे हर षडय़ंत्र के खिलाफ खुलकर लड़े हैं। भूपेश सरकार चाहे जितना जोर लगाए, लेकिन सच्चाई छिप नहीं सकती। अगर इन दोनों नेताओं के खिलाफ भूपेश सरकार और उनकी पूरी मशीनरी साजिश करने में तूली हुई है तो संसदीय क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का हर भाजयुमो कार्यकर्ता अपने नेताओं के साथ खड़ा है और हम सरकार की नींव हिला देने का माद्दा रखते हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news