राजनांदगांव

नव दीक्षित मुनियों ने किया विहार
29-Jan-2022 4:21 PM
नव दीक्षित मुनियों ने किया विहार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 जनवरी।
आचार्य श्री जिन पीयूष सागर जी के साथ नव दीक्षित मुनियों ने शुक्रवार को 11 बजे जैन बगीचे से सनसिटी की ओर विहार किया। इससे पूर्व आचार्य श्री पूर्व महापौर एवं सकल जैन श्री संघ के अध्यक्ष तथा पाश्र्वनाथ जैन मंदिर ट्रस्ट समिति के मैनेजिंग ट्रस्टी नरेश डाकलिया के घर पगलिया के लिए गए।

जैन बगीचे में सुबह से ही आचार्य श्री एवं नव दीक्षित मुनियों के विहार को लेकर समाज के लोगों की चहल-पहल शुरू हो गई थी। सुबह आचार्य श्री ने ज्ञान वल्लभ उपाश्रय भवन में भक्त जनों से धर्म चर्चा की। इस दौरान नव दीक्षित मुनि समन्वय रत्न सागर जी, संवर रत्न सागर जी, समर्थ रत्न सागर जी, सार्थक रत्न सागर जी के अलावा नव दीक्षित साध्वियां साध्य श्री जी मसा, जिनकीर्ति श्री जी मसा, प्रतिष्ठा श्री जी मसा एवं प्रभांजना श्री जी मसा के अलावा दीक्षा महोत्सव में शामिल होने आई साधु साध्वियों सहित धर्म प्रेमी जन उपस्थित थे। इसके पश्चात आचार्य श्री पूर्वान्ह 11 बजे नरेश डाकलिया के घर पगलिया हेतु पहुंचे। यहां से वे वापस जैन मंदिर फिर सनसिटी के लिए रवाना हो गए, जहां से वे ठेकुआ मंदिर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news