राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 31 जनवरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि पर 30 जनवरी को शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के निर्देशन पर कांग्रेस भवन में महात्मा गांधी के तैलचित्र पर वरिष्ठ कांग्रेसी शशिकांत अवस्थी एवं अध्यक्षता करते घासीराम सिन्हा ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर संगोष्ठी सभा की शुरूआत की।
संगोष्ठी सभा का संचालन करते शहर जिला कांग्रेस महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि संगोष्ठी सभा को वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश डाकलिया, घासीराम सिन्हा, सूर्यकांत जैन, नासिर जिंदरान, मेहुल मारू, प्रमोद बागड़ी, भोला यादव, अतुल शर्मा ने महात्मा गांधी के जीवनी पर प्रकाश डाला और दो मिनट का मौन श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात कांग्रेसियों ने पुराना बस स्टैंड स्थित महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
संगोष्ठी सभा में राजू खान, झम्मन देवांगन, फिरोज अंसारी, आरबी मिश्रा, मुस्तफा जोया, दुर्गेश धीवर, महेश साहू, अनीस जैन, सुरेन्द्र देवांगन, सुनील पिल्ले, वीरेन्द्र भट्ट, लोकेश रजक, आकाश सारथी, विष्णु सिन्हा, अशोक शर्मा, गौतम सिन्हा, विकास गजभिये, नासिर खान आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे। संगोष्ठी सभा में उपस्थित कांग्रेसजनों का सेवादल यंग बिग्रेड के सुनील पिल्ले ने आभार प्रदर्शन किया।