राजनांदगांव

कन्या शाला के प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ खोला मोर्चा
02-Feb-2022 4:45 PM
कन्या शाला के प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ खोला मोर्चा

गुपचुप ढंग सेे खरीदी और निर्माण कार्यों का मामला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबागढ़ चौकी, 2 फरवरी। 
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में हो रही गुपचुप खरीदी एवं निर्माण कार्य नगर में इन दिनों सुर्खियों एवं विवादों में है। बताया जाता है कि शाला प्रबंधन द्वारा शाला में सामग्री क्रय एवं निर्माण कार्य के लिए संस्था की शााला प्रबंधन विकास समिति को विश्वास में नहीं लिया गया है। इसके अलावा खरीदियों में शासन के निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है। जिससे समिति के सदस्य व पदाधिकारी एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। जिससे संस्था नगर में सुर्खियों व विवादों में बना हुआ है।

शा.कन्या उ.मा. शाला में कुछ दिनों पहले मध्यान्ह भोजन के संचालन के लिए शेड का निर्माण किया गया है। बताया जाता है कि शेड  निर्माण के लिए यहां  बिना बैठक व शाला प्रबंधन समिति के अनुमति बगैर शेड निर्माण के लिए टीम का शेड व अन्य आवश्यक सामग्रियों की खरीदी की गई। शेड के अलावा मध्यान्ह भोजन के संचालन के लिए हजारों रुपयों की बर्तन खरीदी कर ली गई। शाला प्रबंधन विकास समिति की बैठक एवं सदस्यों के बिना जानकारी खरीदी एवं निर्माण कार्यों को लेकर अब संस्था के पदाधिकारियों ने प्राचार्य  आरके साहू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

शाला प्रबंधन विकास समिति अध्यक्ष अफसान खान ने बताया कि शाला में आवश्यक सामग्रियों की खरीदी के लिए प्रभारी प्राचार्य द्वारा न तो समिति की बैठक बुलाई गई और न ही किसी को जानकारी दी गई। इससे प्रभारी प्राचार्य के क्रियाकलाप को लेकर प्रश्न चिन्ह खड़ा होना सामान्य बात है। शाला अध्यक्ष श्री खान ने बताया कि मामले की शिकायत कलेक्टर व शिक्षा विभाग के अधिकारियों से की जा रही है। उन्होंने प्रभारी प्राचार्य के कार्यकाल में की गई समस्त कार्यों की जांच की मांग की है।

प्रभारी प्राचार्य रमेश कुमार साहू ने कहा कि शाला में जरूरत की आवश्यक सामग्रियों की खरीदी में शासन के नियमों व निर्देशों का पालन किया गया है। एसडीएम ललितादित्य नीलम ने कहा कि शासकीय कन्या शाला में प्रभारी प्राचार्य द्वारा कराई गई समस्त खरीदी की जांच कराई जाएगी। यदि शासन के नियमों के परे जाकर कार्य किया गया होगा तो कार्रवाई की जाएगी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news