राजनांदगांव

कलेक्टोरेट के कई विभागों में नदारद मिले कर्मी, नोटिस
07-Feb-2022 4:46 PM
कलेक्टोरेट के कई विभागों में नदारद मिले कर्मी, नोटिस

ड्यूटी के नए समय का पालन नहीं करने पर कलेक्टर की सख्ती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 फरवरी।
राज्य सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों के लिए जारी नए समय सारिणी के पालन का मुआयना करने निकले कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कलेक्टोरेट के विभिन्न विभागों के कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर को इस दौरान कुछ कर्मचारी अपने कक्ष में कार्य करते नजर आए। वहीं समय पर नहीं पहुंचे कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को कलेक्टर श्री सिन्हा ने राज्य सरकार के नए निर्देश के फरमान का जायजा लेने सुबह जिला कार्यालय के अलग-अलग विभागों के कार्यालयों में पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के चेम्बर का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण की कड़ी में कलेक्टर ने कुछ  कर्मियों को कार्य में व्यस्त देखा। वहीं कुछ विभागों के  अफसरों और कर्मियों के समय पर उपस्थिति नहीं होने को लेकर नाराजगी जताते नोटिस जारी करने का आदेश जारी किया।

इधर सोमवार को कलेक्टर के जिला कार्यालय में निरीक्षण की खबर को सुनकर सरकारी कर्मियों में हडक़ंप की स्थिति भी निर्मित रही।
मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिन्हा ने उपस्थित सरकारी कर्मियों को राज्य सरकार के नए निर्देश का पालन करने का आह्वान किया। साथ ही अनुपस्थित अफसरों और कर्मियों को समय पर कार्यालय पहुंचकर कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news