राजनांदगांव

कांग्रेसियों ने मूणत का पुतला फूंका
07-Feb-2022 5:48 PM
कांग्रेसियों ने मूणत का पुतला फूंका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गंडई, 7 फरवरी। साल्हेवारा के कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत का पुतला दहन किया। कांग्रेसियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व मंत्री मूणत द्वारा एक महिला पुलिस कर्मी के सामने अभद्र शब्दों का प्रयोग किया था और राहुल गांधी को लेकर गलत टिप्पणी की गई है, जिसको लेकर पुतला दहन किया गया।

पुतला दहन के दौरान बताया गया कि कुछ दिनों पूर्व महिला पुलिस के सामने ही पूर्व मंत्री राजेश मूणत द्वारा अभद्र शब्दों का प्रयोग किया गया था, वहीं संासद राहुल गांधी को लेकर भी अभद्र टिप्पणी की गई थी, जिसे लेकर पुतला दहन किया गया है। पुतला दहन के दौरान कांग्रेसियों ने नारे लगाए।

इस दौरान प्रमुख रूप से ताहमीद खान कादरी, शेरसिंह मरावी, गोवर्धन मरावी, संतोष सेन, राजू, गंगू मरावी, टी. खान, दिनेश बोरकर सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news