राजनांदगांव

विवाद का बदला लेने मासूम की हत्या
08-Feb-2022 1:13 PM
विवाद का बदला लेने मासूम की हत्या

 8 माह पूर्व हुई हत्या की गुत्थी सुलझी, आरोपी गिरफ्तार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 8 फरवरी।
शहर से सटे इंदामरा में 8 माह पूर्व हुए 12 वर्षीय बालक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली। हत्या का आरोपी पड़ोसी ही निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सोमवार को पत्रकारवार्ता में एसपी संतोष सिंह ने बताया कि घटना 21 जून की शाम लगभग 6 बजे हुई। प्रार्थी हीरालाल साहू इंदामरा ने अपने 12 वर्षीय बालक देवेश कुमार की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अपहरण की आशंका में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 363 के तहत अपराध दर्ज कर जांच की जा रही थी। घटना के 1-2 दिन बाद देवेश का शव डोंगरगढ़ क्षेत्र में आने वाले निगो बांध से बरामद हुआ था। उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। डोंगरगढ़ थाना से मर्ग डायरी मिलने पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302, 364, 201 और जोड़ी गई। इसके बाद संदेहियों की तलाश प्रारंभ की गई। उन्होंने बताया कि संदेही तुलसीराम 52 वर्ष निवासी ग्राम इंदामरा को पकडकऱ पूछताछ की गई। जिसने 12 वर्षीय बाकलक देवेश साहू की हत्या करने की बात स्वीकार की।
एसपी संतोष सिंह ने आरोपी तुलसीराम द्वारा दिए गए बयान के आधार पर बताया कि मृतक बालक देवेश साहू का पिता हीरालाल साहू उनके मकान में कुछ समय पूर्व मजदूरी का काम करता था। मजदूरी के पैसे को लेकर बार-बार तकादा करता था। इसी बात पर मोहल्ले वालों के सामने गाली-गलौज कर बेईज्जत करता था। इतना ही नहीं मृतक देवेश की मां से भी आए दिन विवाद होता रहता था। इन सब बातों से आहत होकर आरोपी ने उनके 12 वर्षीय बालक को ही मौत के घाट उतार दिया। बताया गया कि आरोपी मोटर साइकिल पर घुमाने के बहाने देवेश को अपने साथ ले गया। घटनास्थल मत्स्य कार्यालय ग्राम अछोली ले जाकर उसे पहले लात-घूसे से बेरहमी से पीटा। इसके बाद मछली पकडऩे की रस्सी से उसके हाथ-पैर बांधकर उसके मुंह और गला को दबा दिया। इसके बाद गले में पहने ताबीज की रस्सी को खींचकर बेरहमी से बालक की हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक के अनुसार आरोपी तुलसीराम साहू की निशानदेही पर घटना के दौरान प्रयुक्त रस्सी तथा मोटर साइकिल को भी जब्त कर लिया गया है।  पुलिस के अनुसार आरोपी मत्स्य विभाग में टाईम कीपर के रूप में कार्यरत है। बहरहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
पत्रकारवार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय, लालबाग थाना प्रभारी शिवेन्द्र राजपूत समेत अन्य लोग शामिल थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news