राजनांदगांव

आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का सर्वेक्षण
08-Feb-2022 3:02 PM
आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का सर्वेक्षण

छूटे लोगों का दावा-आपत्ति 14 तक

राजनांदगांव, 8 फरवरी। अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के सर्वेक्षण हेतु शासन द्वारा डाटा संग्रहण एवं सत्यापन करने निर्देश दिए गए थे। निर्देश के अनुक्रम में नगर निगम द्वारा निगम सीमाक्षेत्र के अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के डाटा संग्रहण एवं सत्यापन कार्य पूर्ण कर लिया गया है। डाटा संग्रहण में छूटे व्यक्तियों का दावा-आपत्ति पुन: आमंत्रित किया गया है।

नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार निगम सीमा क्षेत्र में निवासरत अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के व्यक्तियों का डाटा संग्रहण एवं सत्यापन कार्य पूर्ण कर लिया गया है। छूटे व्यक्तियों का दावा-आपत्ति पुन: आमंत्रित किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण बढऩे के कारण दावा-आपत्ति नहीं आ पाया था, जिसे ध्यान में रखते 14 फरवरी 2022 तक नगर निगम कार्यालय में पुन: दावा-आपत्ति आमंत्रित किया गया है। अत: अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के सर्वेक्षण में जो व्यक्ति छूट गए हैं। वे निर्धारित अवधि तक निगम कार्यालय में अपना दावा-आपत्ति कर सकते हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news