राजनांदगांव

पिछले साल की तुलना में 10 हजार अधिक किसानों ने बेचा धान
09-Feb-2022 3:25 PM
पिछले साल की तुलना में 10 हजार अधिक किसानों ने बेचा धान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 9 फरवरी।
जिले में धान खरीदी महाभियान उत्सव के दौरान किसानों में खुशी और उत्साह का माहौल रहा। समर्थन मूल्य में प्रदेश में सर्वाधिक धान खरीदी रिकार्ड 8246039 क्ंिवटल धान राजनांदगांव जिले में हुई। पिछले साल की तुलना में अधिक 640131 क्ंिवटल धान की खरीदी हुई।

एक दिसंबर से 7 फरवरी तक लगातार धान की खरीदी की गई।  पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष लगभग 10 हजार अधिक किसानों ने धान का विक्रय किया। इसके साथ ही धान का उठाव भी तेज गति से चल रहा है।

पिछले वर्ष 2020-21 में 7605908 क्ंिवटल धान की खरीदी की गई थी। इस वर्ष 8246039 क्ंिवटल धान राजनांदगांव जिले में हुई। पिछले साल की तुलना में अधिक 640131 क्ंिवटल धान की खरीदी हुई। अब तक जिले में 46 लाख 42 हजार 730 क्ंिवटल लगभग 56.26 प्रतिशत धान का उठाव कर लिया गया है, जो कि विगत वर्ष से 10 प्रतिशत अधिक धान का उठाव किया गया है। इसके लिए खाद्य विभाग, मार्कफेड विभाग एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अधिकारियों ने लगातार कड़ी मेहनत की। असामयिक वर्षा से धान की सुरक्षा के लिए अथक प्रयास किया गया। धान को कैप कव्हर से ढंककर सुरक्षित रखने का कार्य चुनौतीपूर्ण रहा। धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सुविधा के लिए हरसंभव कार्य किए गये और अच्छी व्यवस्था की गई। जिसकी सुखद परिणाम यह रहा कि अबाधित रूप से धान की खरीदी संपन्न हुई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news