सरगुजा

राष्ट्र ठीक दिशा में नहीं चल रहा है-बजरंग मुनि
09-Feb-2022 9:08 PM
राष्ट्र ठीक दिशा में नहीं चल रहा है-बजरंग मुनि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज, 9 फरवरी।
बजरंग मुनि द्वारा आमंत्रण धर्मशाला में 8 फरवरी को सायं 4 बजे पत्रकार वार्ता में कहा गया कि दुनिया ठीक दिशा में नहीं चल रही है और राष्ट्र भी ठीक दिशा में नहीं चल रहा है। परिवार व्यवस्था टूट रही है, व्यक्ति में स्वार्थ और हिंसा लगातार बढ़ रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि समाज में प्रचलित परिभाषाएं अधिकांश गलत है। पाठ्य पुस्तकों में भी जो परिभाषाएं पढ़ाई जा रही हैं वह भी गलत है। हम लोगों ने पिछले 67 वर्षों में अनुसंधान कर कई निष्कर्ष निकाले हैं। भारत का प्रस्तावित संविधान कैसा होना चाहिए और अन्य सामाजिक विषयों पर लगभग 200 विषयों पर हम लोगों के द्वारा निष्कर्ष निकाला गया है।

रामानुजगंज में 2 एवं 3 अप्रैल को एक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। दो अप्रैल के दिन यज्ञ का आयोजन उसके पश्चात लोक स्वराज मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन, 3 अप्रैल को समान नागरिक आचार संहिता पर चर्चा और परिवार सशक्तिकरण अभियान के ऊपर भी चर्चा किया जाएगा। तीन तारीख को आम सभा आयोजित है, जिसमें हम लोग रामचंद्रपुर ब्लॉक को लोक स्वराज्य ब्लॉक घोषित करेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news