राजनांदगांव

बेमौसम बारिश से दिनभर रही बदली
10-Feb-2022 4:00 PM
बेमौसम बारिश से दिनभर रही बदली

राजनांदगांव, 10 फरवरी । बेमौसम बारिश के साथ मौसम ने फिर करवट बदली है। मौसम में पिछले कुछ दिनों से उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इसी बीच गुरुवार को अचानक गर्जना के साथ बादल बरस पड़े। बंूदाबांदी से शुरू होकर तेज बरसात होने से मौसम बदल गया। बारिश के कारण दिनभर बदली रही। वहीं उमस के कारण लोगों में बेचैनी रही। अलसुबह हुई बरसात के बाद तापमान में मामूली गिरावट आई।  बुधवार देर शाम को बदली का माहौल बन गया। बदली के चलते लोगों को गर्मी का भी अहसास हुआ। सुबह बरसात के बाद काफी समय तक धुंध छाई रही। उधर बेमौसम बारिश से लोगों की सेहत पर भी विपरीत असर पडऩे का अंदेशा बढ़ गया है।

खासतौर पर छोटे बच्चों के लिए मौसम का बदला रूख शारीरिक रूप से विपरीत हो सकता है। बारिश के कारण सुबह की हवा में नमी रही। दोपहर के बाद धूप-छांव का माहौल रहा। बादलों की ओट में काफी देर तक सूर्य की लुकाछिपी चलती रही। वहीं थोड़ी-थोडी घंटों के अंतराल में धूप निकलती रही।

मौसम विभाग ने अगले  कुछ दिनों तक एक बार फिर आसमान के साफ होते ही हल्की ठंड पडऩे की उम्मीद जताई है। उत्तर भारत से आ रही हवाएं धीरे-धीरे शुष्क रूप में चल रही है। जिसके चलते छत्तीसगढ़ और दूसरे राज्यों में बारिश की संभावना बनी हुई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news