राजनांदगांव

गैरहाजिर अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस
11-Feb-2022 2:24 PM
गैरहाजिर अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस

अपर कलेक्टर ने कार्यालयों का किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 11 फरवरी।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कार्यालय का समय सुबह 10 बजे निर्धारित किए जाने के आदेश के परिपालन में गुरुवार को कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने कलेक्टोरेट स्थित सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

अपर कलेक्टर श्री मारकण्डेय ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को समय पर कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा सुबह 10 से शाम 5.30 बजे तक कार्यालय शासकीय कार्य के संपादन के लिए खुले रहेंगे। अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए सभी सुबह 10 बजे निर्धारित समय में कार्यालय में उपस्थित रहें। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर इंदिरा देवहारी, डिप्टी कलेक्टर खेमलाल वर्मा साथ रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news