राजनांदगांव

शहीद कभी मरते नहीं, वे अमर होते हैं-रमन
11-Feb-2022 3:07 PM
शहीद कभी मरते नहीं, वे अमर होते हैं-रमन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 11 फरवरी।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने गुरुवार को ग्राम जंगलपुर में 204 कोबरा बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के शहीद सिपाही पूर्णानंद साहू की प्रथम पुण्यतिथि व प्रतिमा लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर डॉ. सिंह ने कहा कि जंगलपुर के लक्ष्मण साहू एवं माताजी उर्मिला साहू के बेटे पूर्णानंद साहू छत्तीसगढ़ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में एक अप्रैल 2013 को भर्ती हुए। भर्ती उपरांत देश के विभिन्न हिस्सों में सेवा देते एक जनवरी 2018 से 204 कोबरा वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल जगदलपुर में तैनात हुए। 10 फरवरी 2020 को कोबरा बटालियन द्वारा बीजापुर के जंगली क्षेत्र में एक विशेष परिचालन संचालित किया था, के दौरान नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में वीरतापूर्वक लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए।  उन्होंने कहा कि देश के लिए अपने प्राणों की आहूति देते वीर गति को  प्राप्त होते हैं, उनकी मृत्यु नहीं होती है, वे सदैव-सदैव के लिए अमर हो जाते हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव ने कहा कि पूर्णानंद साहू वीरतापूर्वक नक्सलियों से लड़ते हुए देश और प्रदेश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर किया, ऐसे वीर सपूतों को हमेशा याद रखेंगे और उनके माता-पिता ने स्वयं के खर्च पर आज यहां आदमकद प्रतिमा का निर्माण करवाया। उन्होंने स्वयं व भाजपा तथा उपस्थितजनों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू, भाजपा मंडल डोंगरगांव अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता, सीआरपीएफ कमांडर राजव कुमार, असिस्टेंड कमांडर अमनदीप, जिपं सदस्य इनदुमति साहू, जागृति यदु, जनपद सदस्य मनीष साहू, संतोष यादव, धनराज सिंह ठाकुर, प्रवेश ठाकुर, विजय जैन, किशोर यादव, जानीवाकर साहू, अंजु त्रिपाठी, दिनेश साहू, हिरेन्द साहू, महेश्वर साहू, सरपंच घनश्याम साहू, जीवनलाल, पुनाराम यादव, भारती साहू, जानियाबाई साहू, शहीद के पिता लक्ष्मण साहू, माताजी श्रीमती उर्मिला साहू, बहन तुमेश्वरी साहू, ओनिसा साहू, भाई निलेश साहू एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शहीद पूर्णानंद साहू को श्रद्धांजलि अर्पित की।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news