राजनांदगांव

सर्दीली हवाओं के साथ फिर लौटी ठंड
12-Feb-2022 12:40 PM
सर्दीली हवाओं के साथ फिर लौटी ठंड

  लगातार दूसरे दिन भी ठंडी हवा चली  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 12 फरवरी।
बेमौसम बारिश के बाद आसमान साफ होते ही सर्दीली हवाओं के साथ ठंड लौट आई है। फरवरी के दूसरे सप्ताह में ठंड बढऩे से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। खराब मौसम के कारण उमस और बेचैनी के चलते लोग हलाकान थे। बारिश के बाद बादल छंटते ही ठंड फिर असर दिखाया है। लगातार दो दिनों से दिन में भी सर्द हवाएं चल रही है। रात का तापमान जहां फिर से जाड़ा लिए लौट आया है। दिन में ठंडी हवाएं चलने से लोग गर्म कपड़ों में फिर नजर आने लगे हैं।

इधर मौसम विभाग ने आगामी दो-तीन दिन ठंड की स्थिति रहने की संभावना जताई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में उत्तर की दिशा से ठंडी हवा आ रही है। इसके असर से न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया। फरवरी की शुरूआत के साथ ही धूप तेज होने लगी थी। जिसमें गर्मी बढऩे की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन लगातार मौसम में हो रहे बदलाव के चलते ठंड एक बार फिर लौट आई है।

मौसम विभाग ने कल रविवार को भी सुबह मध्यम कोहरे की संभावना जताई है। गत् दिनों हुई तेज बारिश का बुरा असर रही फसल पर पड़ा है। इसके अलावा सब्जी फसलों को भी बड़ा नुकसान हुआ है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news