बलौदा बाजार

सहज, सरल व्यक्तित्व के धनी थे श्यामा- हितेंद्र
15-Feb-2022 2:57 PM
सहज, सरल व्यक्तित्व के धनी थे श्यामा- हितेंद्र

पूर्व सीएम की पुण्यतिथि पर किया नमन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 15 फरवरी।
जिला कांग्रेस कार्यालय बलौदाबाजार में अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पंडित श्यामाचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर उनके छाया चित्र में माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर ने पंडित श्यामाचरण शुक्ल को याद करते हुए कहा कि सहज एवं सरल व्यक्तित्व के धनी श्यामाचरण को एक कर्मठ राजनेता के रूप में जाना जाता है। किशोरावस्था में ही वे स्वतंत्रता संग्राम से सक्रिय रूप से जुड़ गए थे। उन्होंने पूरा जीवन देश और आम जनता की सेवा में बिताया। छत्तीसगढ़ सहित समूचे मध्यप्रदेश की प्रगति के लिए उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उक्त अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा, ब्लाक अध्यक्ष विक्रम गिरी, अविनाश मिश्रा, सुखदेव साहू, रविन्द्र नामदेव, दिगंभर साहू, संजय यादव, प्रमोद ध्रुव, पिन्टू वर्मा सहित कांग्रेसजन ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। यह जानकारी खिलावन जायसवाल ब्लाक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण कार्यकारिणी सदस्य ने दी है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news