राजनांदगांव

पूर्व विधायक जंघेल ने किया क्षेत्र का दौरा
15-Feb-2022 6:43 PM
पूर्व विधायक जंघेल ने किया क्षेत्र का दौरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 15 फरवरी। पूर्व विधायक कोमल जंघेल ने वनांचल साल्हेवारा क्षेत्र का दौरा किया। श्री जंघेल क्षेत्र के विभिन्न गांव में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए। गोपालटोला में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ, साल्हेवारा नचनिया सहकारी सोसाइटी में मंडल भाजपा द्वारा किसानों के लिए डीएपी, यूरिया व अन्य खाद की कमी को दूर करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। साथ ही साल्हेवारा में क्रिकेट मैच का समापन समारोह में शामिल हुए।

श्री जंघेल ग्राम भाजीडोंगरी में पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष बारेलाल पटेल के घर विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा आमागांव घाट में डॉक्टर के यहां जन्मोत्सव व साल्हेवारा केंद्रीय बैंक में किसानों से संबंधित समस्याओं को लेकर बैंक प्रबंधक से चर्चा की। वहीं ग्राम पौड़ी डुमरिया, मरकुंड, जंगलपुर घाट में वैवाहिक कार्यक्रम में भागवत सिन्हा की पुत्री के वैवाहिक उत्सव में शामिल हुए।

कार्यक्रम में  पूर्व जनपद उपाध्यक्ष खम्मन ताम्रकार,  मंडल अध्यक्ष निजाम सिंग मंडावी, महामंत्री प्रकाश जंघेल, दूजेराम,  मंडल उपाध्यक्ष संतोष ठाकुर,  मंडल कोषाध्यक्ष देवसिंग ठाकुर, मनोज अग्रवाल, जिला कार्यकरणी सदस्य  ललित सोनी, मनोज अग्रवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुज साहू, तुलसी यादव, राजेश साहू, सरपंच संतोष नामदेव,  गगन अग्रवाल, रविशंकर मरकाम, अवध जंघेल,  बल्लू जंघेल, सहेबलाल पटेल, अनिल अग्रवाल, उमेश मरकाम, सहदेव भेडिय़ा, नोहर सोनवानी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news