राजनांदगांव

गोलू और शरद उपाध्यक्ष नियुक्त
16-Feb-2022 3:54 PM
गोलू और शरद उपाध्यक्ष नियुक्त

राजनांदगांव, 16 फरवरी । प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष लाभचंद बाफना की सहमति के अनुसार मनोज बैद को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य और प्रदेश संयोजक की सहमति से मनीष गोलछा को व्यवसायी प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। उक्त दोनों घोषणा जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने की है।

भाजपा के दक्षिण मंडल द्वारा कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते तरूण लहरवानी ने बताया कि महामंत्री के लिए प्रशांत गुप्ता (गोलू), उपाध्यक्ष के पद पर गोलू सूर्यवंशी व शरद सिन्हा, सहकोषाध्यक्ष के लिए अरूण साहू, मंत्री के लिए देववती साहू, दुर्गेश यादव व सुमित अजमानी को नियुक्त किया जाता है। श्री लहरवानी ने  सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन में मजबूती के लिए कार्य करने की अपेक्षा की है। साथ ही जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने विश्वास व्यक्त किया है कि सभी अपने दायित्व का निर्वहन निष्ठापूर्वक पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए करेंगे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news