राजनांदगांव

बच्चों ने जाना नशामुक्ति के फायदे
16-Feb-2022 3:56 PM
बच्चों ने जाना नशामुक्ति के फायदे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 16 फरवरी।
ठेलकाडीह थानांतर्गत थाना क्षेत्र में पुलिस ने जागरूकता अभियान ‘निजात’ शुरू किया। अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा ग्रामीणों को जागरूक करते विधिक जानकारी, कोरोना संक्रमण आदि के संंबंध में विस्तृत जानकारी दी।
 एसपी संतोष सिंह के मार्गदर्शन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ दिनेश सिन्हा के मार्गदर्शन पर लगातार निजात अभियान और जनदर्शन कार्यक्रम/सामुदायिक पुलिसिंग का आयोजन ठेलकाडीह पुलिस द्वारा किया जा रहा है।

15 फरवरी को सुबह ठेलकाडीह थाना प्रभारी सतीश पुरिया और थाना स्टॉफ की टीम द्वारा ग्राम गातापारकला स्कूल में प्राचार्य एवं शिक्षकों व युवाओं-बच्चों की उपस्थिति में सभी को संबोधित करते निजात अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी देते नशामुक्ति अभियान के बारे में अवगत कराते इसके फायदे और समाज में इसका सकारात्मक योगदान के रूप में जानकारी दी गई। साथ ही साइबर क्राईम, एटीएम फ्रॉड, पास्को एक्ट, मोटर व्हीकल एक्ट, डायल-112 का उपयोग और यातायात नियमों का पालन करने आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news