राजनांदगांव

अंतर्विषयक व्याख्यान आयोजित
16-Feb-2022 4:11 PM
अंतर्विषयक व्याख्यान आयोजित

राजनांदगांव, 16 फरवरी। शासकीय दिग्विजय कॉलेज के हिन्दी विभाग में गत् दिनों अंतर्विषयक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें संस्कृृत विभागाध्यक्ष डॉ. दिव्या देशपांडे ने विषय विशेषज्ञ के रूप में भाषा की परिवर्तनशीलता पर भाषा वैज्ञानिक रीति से व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि भाषाा की स्वभाविक प्रकृति परिवर्तनशील है।
 यह समय के साथ अपना शाब्दिक अर्थ बदलती रहती है। भाषा विज्ञान में इसे अर्थ परिवर्तन की दिशाएं कहा जाता है। उन्होंने समझाया कि किस प्रकार शब्दों का अर्थ संकुचन और अर्थविस्तार होता है।

इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि अंतर्विभागीय व्याख्यान का उद्देश्य है विद्यार्थियों में अंतर्विषयक समझदारी विकसित करना। इस तरह के आयोजन से प्राध्यापकों की बहुविध प्रतिभा का समुचित उपयोग भी होता है और विद्यार्थियों को इसका लाभ भी मिलता है। कार्यक्रम के शुरूआत में डॉ. शंकर मुनि राय ने स्वागत उद्बोधन और डॉ. नीलम तिवारी ने संचालन करते अंत में आभार प्रकट किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण शामिल थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news