कोण्डागांव
ग्लैम-अप फैशन वॉक में विजेता बने केशकाल के साहिल
16-Feb-2022 9:49 PM
केशकाल, 16 फरवरी। गुजरात के प्राइड प्लाजा में ग्लैम-अप मॉडलिंग अकेडमी द्वारा आयोजित किये गए 4 दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय फैशन वॉक में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रहे केशकाल निवासी साहिल साहू ने इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करते हुए मिस्टर इंडिया के खिताब पर कब्जा कर अपने क्षेत्र एवं अपने परिवार का नाम रोशन किया है।
इस खिताब के साथ साथ साहिल साहू को अकेडमी की ओर से अन्य कई सुनहरे अवसर भी दिए गए हैं। इसके लिए समस्त क्षेत्रवासियों ने सोशल मीडिया व व्यक्तिगत रूप से साहिल साहू को शुभकामनाएं दी है, वहीं साहिल ने भी सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया है।